Chhatarpur News :आरोपी भोला अहिरवार ने बताई अपनी लोकेशन, बोला

Bhola Ahirwar, the accused in the Chhatarpur murder case, revealed his location

जांच करती पुलिस

मध्य प्रदेश के छतरपुर में लड़की द्वारा बलात्कार के आरोपी ने सोमवार को उसके घर में कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें उसके दादा की मौत हो गई और पीड़िता और उसके चाचा घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि घटना सुबह मोहरा गांव में हुई थी। आरोपी भोला अहिरवार ने गोलीबारी की, जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

आरोपी बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो

हालांकि पूरे मामले को लेकर अब खुद आरोपी भोला अहिरवार ने फेसबुक पर पोस्ट किया। जिसमें उसने लिखा कि उसने किसी का दुष्कर्म नहीं किया है। मामले को लेकर उसने अपनी लोकेशन बताई है और कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो।




Dheerendra Shastri : ‘देवी मूर्ति रखना तब सफल, जब प्रत्येक बेटी के ऊपर उठने वाली उंगली तोड़ दें

Dheerendra Shastri Says Keeping idol goddess successful only when finger that rises up against daughter broken

झाड़ू लगाते हुए धीरेंद्र शास्त्री

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर सिद्ध क्षेत्र बागेश्वर धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समूचे क्षेत्र में सफाई करते हुए लोगों को संदेश दिया गया कि वे स्वच्छता के साथ रहेंगे तो बीमार नहीं होंगे। रोगों से दूर रहने का यही उपाय है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। दुकानदारों को भी दुकानों के आगे डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। यहां आए हजारों लोगों ने भी इस अभियान में अपना योगदान दिया। महाराज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का पर्व है। हमें राष्ट्रद्रोही और मानवद्रोही ताकतों से दूर रहना है।

उन्होंने कहा कि देवी की मूर्ति रखना तब सफल है, जब प्रत्येक बेटी के ऊपर उठने वाली उंगली तोड़ दें। नौ दिनों तक दुर्गा माता-दुर्गा माता का जाप करने वाले लोग दसवें दिन मुर्गा-मुर्गा चिल्लाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अपने सनातन के लिए हम सब खुलकर बोलें, उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें, ताकि कचरे को फैलने से रोका जा सके। दुकानदारों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी दुकानदारों से प्रत्येक रविवार को दो घंटे धाम में सेवा देने के लिए भी कहा गया है।

रामलीला मंडलियों का उत्साह बढ़ाने जाएं लोग

महाराज ने कहा कि हर गांव में सनातन धर्म और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए रामलीलाओं का मंचन किया जाता है। लोगों को रामलीला मंडलियों का उत्साह बढ़ाने के लिए रामलीला आयोजन स्थल पर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न केवल रामलीला देखें, बल्कि भगवान के चरित्र को भी जीवन में उतारें।

मादक पदार्थों के प्रति सचेत रहें दुकानदार

बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर महाराज ने दुकानदारों को पांच संकल्प दिलाए। उन्होंने कहा कि सैकड़ों होम स्टे एवं ढाबा धाम में बन गए हैं। यहां ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा पर संचालक ध्यान दें। धाम की पवित्रता बररकरार रहे, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान देकर समय से कार्य करें। व्यसन से बचने की नसीहत देते हुए महाराज ने कहा कि मादक पदार्थों की बिक्री हर हाल में प्रतिबंधित होना चाहिए। दुकानदार स्वयं मादक पदार्थों की जांच के लिए आगे आएं। सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी एक की नहीं सबकी है। ओवरलोड टैक्सियां न चलें इस पर भी महाराजश्री ने टैक्सी संचालकों का ध्यान आकृष्ट किया है।

हमारे सनातन धर्म को कोई टारगेट न करे

हाल ही में एक बयान से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। महाराज ने कहा कि हम न तो किसी मजहब के खिलाफ हैं और न ही किसी धर्म गुरु के बारे में कुछ कहा। हम अपने लोगों को जागरुक कर रहे हैं। हमारे सनातन धर्म में पुजारी का सबसे बड़ा पद होता है, इसलिए लोग यह ध्यान रखें कि हमारे किसी भी पद को टारगेट न किया जाए। पद पर बैठे कुछ लोग खराब हो सकते हैं, लेकिन पूरे पद को लेकर ऊटपटांग की बातें कहना उचित नहीं है। जो भी हमारे धर्म को टारगेट करेगा उसे हमारा जवाब मिलेगा।




Chhatarpur News : जमीन खरीद के पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या का प्रयास, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

Chhatarpur News Attempt of murder over money transaction due to purchase of land accused arrested with weapon

आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले में जमीन खरीद के चलते पैसों के लेन-देन पर आरोपी कमलेश पटेल निवासी देवकुलिया थाना क्षेत्र राजनगर द्वारा उसी के गांव के नंदी अहिरवार पर जानलेवा हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पूर्व नौगांव थाना क्षेत्र की चौकी लुगासी को उर्मिल नदी के पास एक व्यक्ति के गंभीर घायल होने की सूचना मिली थी, जिसे जिला आअस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में घायल अलग-अलग बयान दे रहा था। इस पर पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच और विवेचना कर रही थी। मामले में पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित करते हुए (हत्या का प्रयास, मारपीट व एससी-एसटी अधिनियम की) विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए अब आरोपी 33 वर्षीय कमलेश पटेल (पिता भूपत पटेल जो निवासी ग्राम देवकुलिया थाना क्षेत्र राजनगर) जिसके द्वारा अपने ही गांव के नंदी अहिरवार के साथ जमीनी खरीद के चलते पैसों के लेन-देन संबंधी विवाद पर हत्या का प्रयास किया गया था, उसे पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल, अवैध हथियार 315 बोर का कट्टा जब्त किया गया है। पूछताछ पर आरोपी कमलेश पटेल द्वारा जमीन खरीद को लेकर पैसों के लेन-देन संबंधी विवाद पर हत्या के प्रयास की घटना को स्वीकार किया है। उक्त मामले में विवेचना और कार्रवाई जारी है।




Chhatarpur: रिश्वतखोर पंचायत सचिव और उसके सहयोगी को लोकायुक्त ने पकड़ा, सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई

Lokayukta caught bribe taking Panchayat Secretary and associate

घेरे में घूसखोरी के आरोपी।

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में सागर लोकायुक्त द्वारा एक रिश्वतखोर पंचायत सचिव और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सचिव द्वारा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि से रिश्वत मांगी गई थी, जिसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई। शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सचिव और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार लवकुशनगर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंजारी के सचिव रामपाल अग्निहोत्री ने सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश राजपूत से पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत रामप्रकाश राजपूत ने सागर लोकायुक्त में की थी।

शिकायत मिलने पर सागर लोकायुक्त के निरीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक केपीएस बेन समेत अन्य सदस्य लवकुशनगर पहुंचे। यहां पर जनपद कार्यालय के सामने योजनाबद्ध तरीके से सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश राजपूत ने सचिव रामपाल अग्निहोत्री के कहे अनुसार रिश्वत की राशि लवकुशनगर जनपद पंचायत के निजी कर्मचारी और सचिव के सहयोगी अजीज मोहम्मद को दी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने अजीज मोहम्मद और सचिव रामपाल अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया।




Chhatarpur: मंत्री ने किया SDM कार्यालय भवन का उद्घाटन, निरीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर

Sub-divisional officer and magistrate office building Gaurihar inaugurated

निरीक्षण करते कलेक्टर।

छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा में SDM कार्यालय (अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी कार्यालय भवन) गौरिहार का उद्घाटन किया गया। साथ ही कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरिहार का औचक निरीक्षण किया, जहां स्टाफ कम पाया गया है।

जानकारी के मुताबिक पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में और कलेक्टर पार्थ जैसवाल, संयुक्त कलेक्टर बलवीर रमन, जनपद अध्यक्ष तुलसा अनुरागी की उपस्थिति में नये अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया।

एक साल में बने 370 वर्ग मीटर के नए कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी चेंबर, कोर्ट रूम, ऑफिस मीटिंग रूम, कंप्यूटर रूम, सिटीजन सर्विस रूम, रिकॉर्ड रूम, प्रसाधन कक्ष एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया। कलेक्टर ने कहा कि इस नये भवन के लोकार्पण से सभी गौरिहार वासियों की समस्याओं का समूचित निराकरण आसान होगा। गौरिहार के लंबित राजस्व मामलों का भी निराकरण समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण होगा।

पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कार्यालय भवन की शुभकामनाएं दी और कलेक्टर जैसवाल के प्रथम गौरिहार भ्रमण पर प्रशंसा करते हुए कहा कि गौरिहार के लोगों की चिंता करते हुए कलेक्टर ने एक नए कॉलेज का प्रस्ताव रखा है। हमने भी पशुओं की सुरक्षात्मक दृष्टि से दो नई गौशालाओं के निर्माण के लिए कलेक्टर को अवगत कराया है। उद्घाटन के बाद मंत्री और कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं के आवेदन लेकर उनकी बात सुनी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, स्टाफ की पाई कमी

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार का औचक निरीक्षण किया जिसमें स्टाफ की कमी पाई गई। निरीक्षण के दौरान बीएमओ ने संपूर्ण केन्द्र से अवगत करा कर ओपीडी कक्ष, लैब कक्ष, दवा वितरण कक्ष, एएनसी प्रकरणों की जानकारी ली और पोषण पुनर्वास केंद्र, ऑपरेशन थिएटर कक्ष, एनबीएसयू कक्ष का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगो ने निरंतर बिजली कटौती एवं डॉक्टरों की कमी की समस्या को कलेक्टर के सामने प्रस्तुत किया। जनपद स्तर के सभी स्वास्थ्य कर्मीयों एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को समस्याओं के निवारण के लिए दिशा निर्देश दिए।

कार्यक्रम की तस्वीरें…

कार्यक्रम की तस्वीरें

कार्यक्रम की तस्वीरें

कार्यक्रम की तस्वीरें




घूस देने को पैसे नहीं थे, बाथरूम में देना पड़ा बच्ची को जन्म; फर्श पर गिरने से नवजात की मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अस्पताल प्रबंधन एवं एक नर्स की लापरवाही के चलते नवजात बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल की एक नर्स ने 2000 रुपये रिश्वत की मांग की। जब गर्भवती महिला के परिजनों ने पैसे नहीं दिए तो किसी ने भी उसकी मदद नहीं। महिला को बाथरूम में बच्ची को जन्म देना पड़ा, जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात सलैया गांव में रहने वाले बालकिशन आदिवासी अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर आए थे। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद नर्स से जब उन्होंने अपनी पत्नी को देखने के लिए कहा तो उसने 2000 रुपये रिश्वत की मांग की। बालकिशन ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे। पैसे नहीं देने पर अस्पताल में मौजूद किसी भी कर्मचारी ने उसकी पत्नी का इलाज नहीं किया। उसकी पत्नी ने बाथरूम में बच्ची को जन्म दे दिया। बाथरूम में डिलीवरी होने के कारण बच्ची फर्श पर गिरी और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। बालकिशन का कहना है कि वह गरीब मजदूर है। अगर उसके पास पैसे होते तो वह रिश्वत के पैसे जरूर दे देता।

हाथ पैर जोड़ते रहे परिजन, पैसों की मांग पर अड़ी रही नर्स

प्यारी आदिवासी ने बताया कि वह अपनी देवरानी को लेकर ईशानगर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई थी। अस्पताल में नर्स ने पैसों की मांग की। हमारे पास उस वक्त पैसे नहीं थे। हम लोग हाथ पैर जोड़ते रहे, लेकिन नर्स पैसे की मांग पर अड़ी रही। हमें अस्पताल से बाहर जाने को कहा। कुछ देर बाद उसकी देवरानी ने अस्पताल के बाथरूम में ही बच्ची को जन्म दे दिया। उसकी देवरानी काफी देर तक चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। आखिरकार बच्ची की मौत हो गई।

थाने में एफआईआर के लिए अड़े परिजन

घटना के बाद परिजन ईशानगर थाने पहुंचे। इस मामले में अस्पताल की नर्स एवं अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अड़ गए। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से बच्ची की मौत हुई है। इसलिए सभी को सजा मिलनी चाहिए।

वहीं, इस पूरे मामले में छतरपुर जिले के सीएमएचओ आरके गुप्ता का कहना है कि वह अस्पताल पहुंच गए हैं। मामले की जांच कर रहे हैं। इसमें जो भी दोषी होगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Chhatarpur News: आपसी कलह के बाद पत्नी ने मांगा तलाक, पति को बच्चा नहीं मिला तो थाने में ही खा लिया जहर

Chhatarpur After mutual discord wife asked for divorce husband did not get child he consumed poison

अस्पताल में भर्ती पति

छतरपुर में पत्नी से प्रताड़ित पति द्वारा कोतवाली थाने में पुलिस के सामने जहर खाने का मामला सामने आया है, जिसे कोतवाली पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची है। वहीं, युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, युवक का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिल रहा था, वह परेशान था, जिसके चलते उसने जहर खाया है।

बता दें कि युवक ने उस वक्त जहर खा लिया, जब उसकी पत्नी ने आपसी विवाद के चलते तलाक मांग कर बच्चे को उसके हवाले करने से मना कर दिया। घटना के बाद पुलिस द्वारा युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। समय पर इलाज मिल जाने से युवक की हालत खतरे से बाहर है।

यह है पूरा मामला

किशोर सागर के समीप बकायन खिड़की वे इलाके में रहने वाले मुकेश पुत्र रामकृपाल प्रजापति उम्र 34 वर्ष ने बताया कि उसका विवाह कुछ वर्ष पहले पठापुर रोड पर रहने वाली सुषमा प्रजापति के साथ हुआ था। दोनों का एक बेटा रुद्राक्ष उम्र 2 वर्ष है। मुकेश के मुताबिक, रक्षाबंधन से पहले वह अपनी पत्नी और बच्चे को उसके मायके छोड़ आया था। मुकेश के पुत्र रुद्राक्ष को सर्दी थी, जिसकी दवा उसकी पत्नी घर पर छोड़ गई थी और मायके में किसी ने दवा नहीं दिलाई, जिससे नाराज होकर मुकेश अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया।

मुकेश का कहना है कि उसके साले सोनू प्रजापति द्वारा पत्नी और बच्चे को वापस नहीं आने दिया जा रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और सोनू ने उसके पैर में कुल्हाड़ी मार दी। इस घटना की शिकायत कोतवाली थाना में की गई थी। मुकेश के मुताबिक, उक्त घटना के दो दिन बाद पत्नी सुषमा ने उसे फोन लगाकर तलाक मांगा, जिस पर मुकेश बच्चे को उसके हवाले किए जाने की शर्त पर राजी हो गया।

शर्त के मुताबिक, सुषमा ने रुद्राक्ष (पुत्र) को मुकेश के हवाले भी कर दिया था। लेकिन इसके अगले दिन ही पत्नी अपने मायके वालों को लेकर कोतवाली थाना पहुंच गई और बच्चा वापस दिलाकर तलाक कराने की मांग पुलिस से की। सुषमा की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकेश को थाने बुलाया और बच्चा वापस मां को लौटाने के लिए कहा। मुकेश ने शांति प्रस्ताव रखा, लेकिन पत्नी सुषमा और उसके मायके वाले नहीं माने। इसी बात से दुखी होकर मुकेश ने कोतवाली में ही जहर खा लिया।




Chhatarpur: भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत , छह लोग घायल

छतरपुर में भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। ये सभी लोग एक ऑटो में सवार थे, जो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद का मंजर बहुत भयावह था।

Chhatarpur: Auto collides with truck, five people died on the spot, devotees were going to Bageshwar Dham

छतरपुर में ऑटो ट्रक से टकरा गया। पांच लोगों की मौत हो गई

छतरपुर जिले में बागेश्वरधाम दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी टैक्सी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। जहां इस भीषण सड़क हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं 6 गंभीर घायल हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों और मृतकों में बच्चे और बूढ़े सभी शामिल हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना NH 39 की तड़के सुबह 5 बजे कदारी के पास की बताई जा रही है। जहां छतरपुर रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर बागेश्वर धाम जा रही टैक्सी क्रमांक UP 95 AT 2421 और ट्रक PB 13 BB 6479 में जोरदार भिड़ंत हो गई। ऑटो सवारी पासिंग से 4 गुना ज्यादा लोड थी और बताया जा रहा है कि टैक्सी वाले ने ही ट्रक में पीछे से टक्कर मारी है। वहीं आशंका यह भी जताई जा रही है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे बराबर से चल रही टैक्सी पीछे से टकरा गई और यह भीषण हादसा हो गया।

घटना और मामले की जानकारी लगाने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।




Chhatarpur News: घर में शादी के शोक के दौरान दुल्हन की चाची की मृत्यु

Chhatarpur News Bride aunt dies during wedding mourning in house

मृतक महिला

मध्यप्रदेश के छतरपुर में शादी के दौरान दुल्हन के चाची की मौत का मामला सामने आया है। घटना छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर की है। जहां तड़के सुबह शादी के मंडप के नीचे भांवर कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के पांव पूजने घर से शादी घर जाते वक्त 40 वर्षीय संध्या पांडे पति महेश पांडे बाइक से गिरकर गंभीर घायल और हादसे का शिकार हो गई।

बता दें कि गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अब परिजनों का आरोप है कि स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर न मिलने और इलाज न हो पाने के कारण उसकी मौत हुई है। इसकी अब वे मुख्यमंत्री (CM हेल्प लाइन) में अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर की शिकायत करने की बात कह रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं शादी के घर में मातम छाया हुआ है।




Mp News: मुझको यारों माफ़ करना मैं नशे में हूँ..

MP News: mujhako yaaron maaph karana main nashe me hoon.. Municipal army soldier created ruckus on the highway

मध्यप्रदेश

मुझको यारों माफ करना मैं नशे में हूं…. छतरपुर में खाकी वर्दी पहने नगर सेना के जवान हुकुम सिंह ने शराब के नशे में धुत होकर छतरपुर जिला मुख्यालय के छतरपुर-झांसी नेशनल हाइवे पर करीब 2 घंटे तक खूब हंगामा किया।

नगर सेना का यह जवान छतरपुर शहर के नौगांव रोड पर डंडा ठोंककर गाड़ियों को रोककर ड्रामा करता रहा और लोगों को परेशान करता रहा। यहां खुले नए शराब ठेके के सामने नगर सैनिक हुकुम सिंह कभी गाड़ियों को रोकते तो कभी गाड़ियों पर बैठने की कोशिश में गिरते-संभलते और पब्लिक की नजर में वर्दी की साख को गिराते नजर आया।

मीडिया कर्मियों ने जब इसका वीडियो कैमरे में कैद किया तो यह और कहने लगा कि बनाओ-वीडियो बनाओ, इतने सब के बाद भी ऐसे ही नाटक जारी रखा और आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की मानें तो स्थानीय लोगों ने इस हंगामे को देखकर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना भी दी लेकिन इसी बीच वह बस रोककर उसमें बैठकर निकल गया।