Burhanpur News : बुरहानपुर में तूफान और कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर, नौ बाराती घायल

बुरहानपुर जिले में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हसनपुरा के पास मंगलवार देर रात एक हादसा हो गया। निंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत लालमाटी इलाके में बारात से लौट रही तूफान गाड़ी और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में 9 युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सभी युवक खंडवा में एक शादी समारोह में शामिल होकर बुरहानपुर लौट रहे थे। इस दौरान हसनपुरा के पास सामने से आ रहे कंटेनर से तूफान की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर सड़क किनारे पलट गया और तूफान वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 17 मई तक बदला रहेगा एमपी का मौसम

अर्धनग्न हालत में मिले घायल

गर्मी के कारण अधिकतर युवक शर्ट उतारकर सफर कर रहे थे। हादसे के बाद कई घायल युवक सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में पड़े मिले। स्थानीय लोगों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामला: मनोज शुक्ला ने मंत्री विजय शाह के नेम प्लेट पर कालिख पोती

दो युवक गंभीर घायल

निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले के अनुसार, सभी घायल युवक हसनपुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल दो युवकों में एक वाहन चालक भी शामिल है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।




Burhanpur News : शाहपुर रेंज में मादा बाघिन मृत मिली, गर्भ में पल रहे तीन शावकों की भी मौत

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर रेंज में वन अमले को एक बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे वन अमले ने एनटीसीए नई दिल्ली और मुख्य वन जीव अभिरक्षक के दिशा निर्देश अनुसार स्थल और आसपास के क्षेत्र की छानबीन शुरू की। उसके बाद जब मादा बाघिन का पोस्टमार्टम कराया गया तो फिर से चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृत बाघिन के गर्भ में मृत तीन शावक भी मिले हैं। हालांकि पांच विशेषज्ञ वन्य जीव के पैनल द्वारा हुए इस पोस्टमार्टम में मादा बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। बाघिन की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मालूम चल सकेगाl।

बुरहानपुर जिले के शाहपुर रेंज अंतर्गत आने वाले चौंडी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 428 में एक मादा बाघिन का शव मिला। सूचना वन अमले को स्थानीय लोगों से मिली। जानकारी मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) नई दिल्ली, और प्रदेश के मुख्य वन्य जीव संरक्षक को भी इसकी सूचना दी गई। दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए वन अमले ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र की गहन छानबीन की। साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से सर्चिंग कर घटना स्थल को सुरक्षित किया गया।

वहीं इसके बाद पांच विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों का एक पैनल बनाया गया। जिसमें डॉ. प्रशांत देशमुख (NTCA प्रतिनिधि), डॉ. हमजा नसीम (वन्यजीव चिकित्सक वन विहार भोपाल), डॉ. हीरामसिंह भांवर (उप संचालक पशु चिकित्सा बुरहानपुर), डॉ. अंजू अचाले (पशु चिकित्सक बुरहानपुर) और डॉ. रविंद्र, (पशु चिकित्सक बुरहानपुर) शामिल रहे। इस पैनल ने जब बाघिन का पोस्टमार्टम किया। तो फिर से चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बाघिन गर्भवती पाई गई और उसके गर्भ में तीन शावक पाए गए । हालांकि बाघिन के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए, जिससे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की आशंका को खारिज किया गया । हालांकि बाघिन की मौत का सटीक कारण जानने के लिए अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत बाघिन के शव का अंतिम संस्कार (भस्मीकरण) किया गया। एवं इस पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।




Mp News : बुरहानपुर की बड़गांव पंचायत में 20 साल से सड़ रहा है अनाज

सरकारी महकमें में लापरवाही की मिसाल बड़गांव की पंचायत बन गई है। यहां पर एक दो नहीं 20 साल तक अनाज एक कमरे में रखा रहा और इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। हालांकि अब मामले की पूरी जांच की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वाकई में अनाज 20 साल पुराना है।

दरअसल बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत बड़गांव माफी में पंचायत का एक पुराना भवन है। इसमें 20 साल से अनाज रखा रहने का दावा वायरल वीडियो में किया जा रहा है। यहां गेहूं और चावल की बोरियों में भरकर रखा हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि अनाज जमीन में फैला हुआ है। जहां तहां से बोरियां फट चुकी हैं। कमरे में चारों चरफ मकड़ी के जाले भी लग चुके हैं। बोरियां भी बहुत पुरानी दिख रही हैं। अनाज पूरी तरह से खराब हो चुका है।

यहां के लोगों के अनुसार नया पंचायत भवन बन जाने के बाद पुराने भवन का उपयोग नहीं हो रहा था। ये अनाज वार्षों से यहां रखा हुआ है जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। इसको हटाने के बारे में भी अधिकारियों ने नहीं सोचा। इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसकी खबर एसडीएम तक पहुंची। तब जाकर अब इसे हटाने की बात की जा रही है।

यहां की एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसके अलावा मौके पर पर पंचायत विभाग और खाद्य विभाग की टीम को भेजा गया है। टीम अनाज की गुणवत्ता की जांच कर रही है। इसके बाद पता लगाया जाएगा कि अनाज कब से यहां रखा हुआ है। इसके बाद कमरे को खाली कराया जाएगा। ये भी देखा जा रहा है कि अनाज किस मद में पंचायत तक पहुंचा था।




Bhopal News : बुरहानपुर में अस्पताल संचालक को यादव की डिग्री पर था संदेह

दिल के आपरेशन कर कई लोगों की जान लेने वाले फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र यादव उर्फ जाॅन कैम ने डाॅक्टरों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली एक फर्म को भी तीन बार नौकरी के लिए अपना बायोडेटा भेजा था, लेकिन फर्म स्टाॅफ उसकी डिग्री पर संदेह हुआ था,क्योकि उसके बायोडेटा में भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, स्पेन और फ्रांस के प्रसिद्ध संस्थानों से जुड़ा होना बताया था। इसके बावजूद वह मध्य प्रदेश के अस्पतालों की नौकरी के लिए बायोडेटा भेजा रहा था। इस आशंका के चलते फर्म ने उनके क्लाइंट को यादव का बायोडेटा नहीं दिया।

इंदौर की एक रोजगार कंसल्टेंसी फर्म देश भर के अस्पतालों को डाॅक्टर, नर्स व अन्य पैरामेडिकल स्टाॅफ उपलब्ध कराती है। फर्म को तीन बार बायोडाटा भेजकर नौकरी मांगी थी। उनसे पहले बायोडाटा वर्ष 2020 में भेजा था। इसके बाद वर्ष 2023 और 2024 में भी फिर ऑनलाइन संपर्क कर बायोडाटा भेजा था। दरअसल एक निजी अस्पताल को कार्डियोलाॅजिस्ट की जरुरत थी,इसलिए पांच साल पहले फर्म ने विज्ञापन जारी किया था। उसे देखकर यादव ने पहली बार फर्म से संपर्क किया था। उसके बायोडाटा को देखकर फर्म के स्टाॅफ को शंका हुई थी।

इस कारण उन्होंने उसके बायोडेटा को अस्पतालों में नहीं भेजा। यादव ने बुरहानपुर के एक अस्पताल संचालक को भी अपना बायोडेटा भेजा था, लेकिन संचालक को भी उसकी डिग्री पर शंका हुई थी। दमोह का फर्जी डाॅक्टर नरेंद्र यादव उर्फ जाॅन कैम पुलिस हिरासत में है। उनसे दमोह के एक मिशनरी अस्पताल में दिल के आपरेशन किए थे। जिनमें से सात मरीजों की मौत हो चुकी है।