Bhopal News : देशभर में चर्चा का विषय बना भोपाल का रेलवे ओवर ब्रिज, निर्माण पर उठ रहे सवाल

राजधानी भोपाल में 18 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन से पहले ही देश भर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। चर्चा ब्रिज के 90 डिग्री मोड़ की हो रही है, जो भविष्य में हादसों का बड़ा केंद्र बन सकता है। इसका सेप एल आकर का दिया गया है। बतादें कि इस ब्रिज का शहर की बड़ी आबादी को लगभग 10 साल से इंतजार था। इसका निर्माण कार्य 2023 में शुरू हुआ तो अब बन कर तैयार हो गया है। लेकिन लोगों के बीच इसके बनने की खुशी के बजाए चिंता दिखा ई देने लगी।

नहीं था कोई और विकल्प

अधिकारियों का तर्क है कि जमीन की कमी के चलते और पास में मेट्रो रेल स्टेशन की मौजूदगी के चलते उनके पास ब्रिज निर्माण का कोई और विकल्प नहीं था। वहीं, मामला सुर्ख़ियों में आने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह भी इस मामले में सक्रीय हो गए हैं। उन्होंने जानकारी दी की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण की टीम ने निरीक्षण कर लिया है। जल्द ही इस पर निर्णय लिय

ओवरब्रिज के डिजाइन पर सवाल

भोपाल को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने उद्देश्य से बनाए गए ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज का डिजाइन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बनकर तैयार हुए इस ब्रिज की टॉप हाईट पर 90 डिग्री के खतरनाक टर्न दे दिया है, जिसने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। लोग इस ब्रिज को भविष्य में भोपाल में होने वाले हादसों का सबसे बड़ा केंद्र बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट की ‘टेकनोलॉजिया’ कहकर मीम बना रहे हैं।

करीब तीन लाख लोगों को होगा फायदा

मार्च 2023 में इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। इससे पहले सरकार का कहना था कि, ब्रिज शुरु होने से ऐशबाग इलाके के लोगों को न तो रेलवे क्रॉसिंग पर इंतजार करना पड़ेगा, न ही लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। ये भी दावा था कि, इससे हर दिन करीब तीन लाख लोग फायदा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 18 करोड़ रुपये की लागत से बना यह ओवरब्रिज 648 मीटर लंबा और 8.5 मीटर चौड़ा है। हालांकि, इसके 90 डिग्री के घुमाव के कारण, सोशल मीडिया के साथ-साथ स्थानीय लोगों द्वारा भी इसके डिजाइन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।




Mp Weather Today : ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के 12 जिलों में आज चलेगी लू, आंधी-तूफान

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ आंधी-बारिश का मौसम भी चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के 12 जिलों में लू का अलर्ट है। साथी कई जिलों में आंधी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। प्रदेश में 15 और 16 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से के पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा में 24 घंटे में ढाई से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। इसी दौरान मानसून भी प्रदेश में एंटर हो जाएगा।

प्रदेश में दो तरह के मौसम

मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिन से दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है । दिन में भीषण गर्मी का असर है, जबकि रात में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार को इंदौर में शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, बुरहानपुर, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, धार, विदिशा, सागर, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, शाजापुर, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, भोपाल, आगर-मालवा, देवास, सीहोर और खंडवा में भी मौसम बदला रहा। इंदौर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ग्वालियर, मुरैना, धार समेत कई जिलों में भी बारिश वाला मौसम रहा।

14-15 जून को मध्य प्रदेश में इंटर हो सकता है मानसून

मानसून पिछले 15 दिन से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई है। हालांकि, अब मानसून के सक्रिय होने की हल चल तेज हुईं है। ऐसे में मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एंटर होने की संभावना जताई है। मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ

खजुराहो में पारा 45.8 डिग्री पहुंचा

प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण गर्मी का असर भी है। गुरुवार को 22 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। सबसे गर्म खजुराहो और नौगांव रहे। खजुराहो में 45.8 डिग्री और नौगांव में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।प्रदेश के 5 बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.2 डिग्री रहा। उज्जैन में 43.5 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह टीकमगढ़ में 44.7 डिग्री, शिवपुरी में 44 डिग्री, शाजापुर, गुना-नर्मदापुरम में 43.7 डिग्री, नरसिंहपुर में 43.4 डिग्री, रतलाम में 43.2 डिग्री, सतना में 43 डिग्री, सीधी-रीवा में 42.6 डिग्री, धार-दमोह में 42.4 डिग्री, सागर में 42.2 डिग्री, उमरिया में 41.5 डिग्री और खरगोन में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

13 जून: ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, गुना और अशोकनगर में लू का अलर्ट है। भोपाल, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है।

14 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

15 जून: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी, बारिश का अलर्ट है।

16 जून: मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा, देवास, सीहोर में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।




किसानों के आगे झुकी सरकार :  प्रदेश में शुरू होगी मूंग खरीदी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था बनाकर मूंग खरीदी की जाएगी। प्रदेश के बाहर से व्यापारियों को भी मूंग खरीदी के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएगी और प्रोत्साहित किया जाएगा। मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का उचित दाम मिल सके इसके लिए व्यापारियों को बोली लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उनसे भेंट करने आए भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल से यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मूंग पर मंडी शुल्क में राहत दी जा सकती है या नहीं इसकी जांच की जायेगी।
किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और आईटीसी को मूंग नीलामी में शामिल करने के लिये प्रेरित किया जायेगा। हमारा प्रयास यह है कि मंडियों में मूंग की मॉडल दरे बढ़कर लगभग 7500 रूपये प्रति क्विंटल हो जाये। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बाहर से आने वाले व्यापारियों को नये मंडी लाइसेंस भी दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेती और किसानी राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए कोई कसर छोड़ी नहीं जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कपास उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गौ-शाला संचालित करने के लिए 20 रुपए से बढ़ाकर प्रति गाय 40 रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान, फसल चक्र अपना कर उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं।

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष  कमल सिंह आंजना,  चंद्रकांत गौर और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे।




Mp Weather Today : प्रदेश के 12 जिलों में आज लू का अलर्ट, आंधी-बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का भी दौर शुरू हो गया है। बुधवार को रात में भोपाल में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। प्रदेश में मानसून की एंट्री 14 या 15 जून को हो सकती है। वहीं गुरुवार को ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग के 12 जिलों में लू चलने की संभावना है। इनमें से 7 जिले-भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट है।

आज इन जिलों में गर्मी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर के अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर में भी लू चलेगी।वहीं, भोपाल, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश एवं गरज-चमक का अलर्ट है।

प्रदेश के 6 जिलों का पारा 44 डिग्री या उससे अधिक

बुधवार को लगातार 5वें दिन भी भीषण गर्मी का असर देखा गया। ग्वालियर समेत 6 शहर ऐसे रहे, जहां पारा 44 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। सबसे गर्म छतरपुर जिले का नौगांव रहा। यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुना में 44.5 डिग्री, ग्वालियर-शाजापुर में 44.2 डिग्री और शिवपुरी-टीकमगढ़ में 44 डिग्री रहा। बlड़े शहरों में भोपाल में 42.6 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री, उज्जैन में 42.8 डिग्री और जबलपुर में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह खजुराहो (छतरपुर) में 43.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 43.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 43.2 डिग्री, सागर में 42.6 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, सतना में 42.4 डिग्री, धार में 42.3 डिग्री, सीधी में 42.2 डिग्री, रीवा में 42 डिग्री, रतलाम में 41.6 डिग्री, उमरिया में 41.5 डिग्री और खरगोन में पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14 जून से शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन यानी, 12 और 13 जून को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 14 जून से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 15 जून को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। इसी दौरान मानसून की एंट्री भी प्रदेश में हो जाएगी।

प्रदेश में दो-तीन दिन में इंटर हो सकता है मानसून

पिछले 14 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। हालांकि, बुधवार को मानसून की हलचलें तेज हुईं है। इससे मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एंटर होने की संभावना जताई है। यानी, मध्यप्रदेश में मानसून इन दो दिन के अंदर आमद दे सकता है। मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

12 जूनः श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट है। पन्ना, दमोह, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा में भी लू चलेगी। जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत अन्य शहरों में भी गर्मी का असर बना रहेगा।

13 जूनः भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर में भी लू चलेगी। वहीं, भोपाल, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश एवं गरज-चमक का अलर्ट है।

14 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, मंदसौर, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

15 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।




Bhopal News : वित्त विभाग में थोकबंद Transfer, पदस्थापना आदेश जारी

वित्त विभाग ने अपने आदेश में कहा है ये तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जायेगा, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है वे तत्काल कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना वाले स्थान पर ज्वाइन कर शासन को सूचना दें।

मध्य प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने आज मंगलवार 10 जून को अधिकारियों के थोकबंद तबादले आदेश जारी किये हैं, तबादलों का आज अंतिम दिन था विभाग ने तबादलों पर मंथन किया और लिस्ट जारी कर दी लेकिन अब मध्य प्रदेश शासन ने तबादलों की तारीख में वृद्धि कर दी है अब 17 जून तक तबादले हो सकेंगे, आज कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी।

वित्त विभाग ने आज कुल 35 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं इसमें अधिकांश तबादले स्वयं के व्यय के आधार पर किये गए है जबकि कुछ तबादले प्रशासकीय कार्य सुविधा और कुछ स्थानीय व्यवस्था के तहत किये गए हैं।

इन अधिकारियों के Transfer

वित्त विभाग ने जिन अधिकारियों के तबादले किये हैं उनमें प्रभारी सहायक संचालक,  प्रभारी लेखाधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी, सहायक पेंशन अधिकारी, परियोजना लेखाधिकारी जैसे पदों पर पदस्थ अधिकारी शामिल हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है।

वित्त विभाग का तबादला आदेश




MPHED TRANSFER LIST – मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ट्रांसफर लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, कीड़ा अधिकारी, इत्यादि की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। हम यहां पर लिस्ट प्रकाशित कर रहे हैं और उसको कंफर्म करने के लिए मंत्रालय द्वारा जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट की डाउनलोड कॉपी भी अपलोड कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय कुलसचिव एवं अन्य की स्थानांतरण सूची

श्री आई. के. मंसूरी: प्रभारी कुलसचिव, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से प्रभारी कुलसचिव, अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल.
श्री अजय वर्मा: प्रभारी कुलसचिव, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से प्रभारी कुलसचिव, वी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू.
श्री प्रज्जवल खरे: उप कुलसचिव, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से प्रभारी कुलसचिव, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर.
श्री शैलेन्द्र जैन: प्रभारी कुलसचिव, अटल विहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल से प्रभारी कुलसचिव, राजाशंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाडा.
श्री अजीत श्रीवास्तव: वर्तमान में अटल विहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर से उप कुलसचिव बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल.
श्रीमती सरिता चौहान: उप कुलसचिव, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से प्रभारी कुलसचिव, पं. शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल.
श्री राकेश कुमार चढार: सहायक कुलसचिव, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर से सहायक कुलसचिव, रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर.

सुश्री पिंकी मनकानी: सहायक कुलसचिव, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा से सहायक कुलसचिव, वरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल.
श्रीमती संध्या मालवीय: सहायक कुलसचिव, डॉ. वी. आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान वि. वि., महू से सहायक कुलसचिव, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर.
सुश्री पुष्पांजलि अजनारे: सहायक कुलसचिव, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से सहायक कुलसचिव, डॉ. वी.आर अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान वि.वि., महू, इंदौर.
श्री अमन अग्रवाल: सहायक कुलसचिव, पं. शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल से सहायक कुलसचिव, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर.
श्री दुर्गेश कुमार पेन्द्रो: सहायक कुलसचिव, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट (सतना) से सहायक कुलसचिव, पं. शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल.
श्री पंचम लाल तनोडिया: सहायक कुलसचिव, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से सहायक कुलसचिव, रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर.
श्रीमती सुनीता देवड़ी: सहायक कुलसचिव, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से सहायक कुलसचिव, पं. शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल.
श्री पवन साहू: सहायक कुलसचिव, पं. शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल से सहायक कुलसचिव, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर.

उपरोक्त के अलावा श्री सत्येंद्र कुमार पुरी क्रिया अधिकारी को श्री छोटेलाल पटेल शासकीय महाविद्यालय मानपुर जिला उमरिया से शासकीय महाविद्यालय बरका जिला सिंगरौली किया गया है.
श्री सत्यनारायण सिंह ठाकुर प्राध्यापक अंग्रेजी विषय को शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर से श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर में ट्रांसफर किया गया है.




MP News : मध्य प्रदेश तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदारों की स्थानांतरण सूची

मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग मंत्रालय द्वारा आज 59 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। यह सभी अधिकारी तहसीलदार अथवा प्रभारी तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। इन सभी को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया गया है। इनमें से कुछ प्रशासकीय लेकिन ज्यादातर अपनी इच्छा के अनुसार ट्रांसफर लेने वाले अधिकारियों के नाम हैं।

मध्य प्रदेश तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदारों की स्थानांतरण सूची




Mp Weather Today : डेढ़ माह बाद प्रदेश में बढ़ी गर्मी, पारा 44 डिग्री के पार, आंधी और बारिश

मध्य प्रदेश में लगातार डेढ़ महीने से चल रहे आंधी बारिश के बीच एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन गर्मी और बढ़ेगी हालांकि इस बीच आज प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत बाकी जिलों में गर्मी का असर रहेगा। 10 और 11 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में हीट वेव यानी, लू चलने का अनुमान है।

प्रदेश में दो दिन से बढ़ी गर्मी

पिछले 2 दिन से प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार को जून में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। छतरपुर जिले का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 21 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। टीकमगढ़ में 43.7 डिग्री, खजुराहो-शिवपुरी में 43.6 डिग्री, शिवपुरी-सागर में 43 डिग्री, सतना में 42.7 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, शाजापुर में 42.2 डिग्री, सीधी में 42 डिग्री, उमरिया में 41.4 डिग्री, मलाजखंड में 41 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.4 डिग्री, सिवनी-रतलाम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43.4 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 41.6 डिग्री, उज्जैन में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 42.2 डिग्री और इंदौर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ पड़ेगी तेज गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, अभी 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा।

15 जून तक पहुंचेगा मध्य प्रदेश में मानसून

पिछले 11 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 2 से 3 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। यानी, मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इस बार मई जून में आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 8 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 44 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है, या आंधी चल रही है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।

प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

9 जूनः अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है।

10 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चल सकती है। पन्ना, कटनी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में बारिश हो सकती है।

11 जूनः ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक और बारिश का असर रह सकता है।

12 जून: जबलपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, दमोह, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश होने की संभावना है।




Mp Weather Today : मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चाम में लू चलने की संभावना

मध्य प्रदेश में अलग-अलग शहरों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को ग्वालियर-चंबल के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 2 दिन यानी, 7 और 8 जून को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। शनिवार को 20 जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अगले दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा, लेकिन इसके बाद 2 दिन तक लू का अलर्ट है।

इंदौर, रायसेन में हल्की बारिश

शुक्रवार को इंदौर और रायसेन में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, गुना में पारा सबसे ज्यादा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.3 डिग्री, इंदौर में 36.3 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 38.7 डिग्री और जबलपुर में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में सबसे कम 33.8 डिग्री रहा।

इसलिए ऐसा मौसम

मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी बनी हुई है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है। इस बार भीषण गर्मी में भी आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 6 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 42 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है, या आंधी चल रही है। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

7 जून: इंदौर, उज्जैन, भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है।

8 जूनः मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खरगोन, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट है।

9 जूनः ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। वहीं, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश हो सकती है।

10 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा और सिवनी में गरज-चमक और बारिश होने का अनुमान है।




Bhopal News : व्यापम घोटाले का मुद्दा एक बार फिर उठा, जीतू पटवारी बोले- आज तक एक भी आरोपी को सजा नहीं मिली

व्यापम घोटाला का मुद्दा एक बार फिर से सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में लगातार हो रहे भर्ती घोटालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई है। जीतू पटवारी ने कहा कि व्यापम घोटाले में सिर्फ घोटाला ही नहीं हुआ, बल्कि न्याय की हत्या हुई। 50 से अधिक मौतें हुईं, जिनमें छात्र, पत्रकार और घोटाले से जुड़े अधिकारी तक शामिल थे। आज भी एक भी आरोपी को सजा नहीं मिली। सब बरी हो गए। ये किस तरह का न्याय है? क्या यही रामराज्य है, जिसकी बात भाजपा करती है?”

कांस्टेबल भर्ती में सॉल्वर गैंग का खुलासा

जीतू पटवारी ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले का ज़िक्र करते हुए कहा कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के माध्यम से फर्जी उम्मीदवारों को बैठाया गया। अब तक 16 FIR दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही। इससे पहले पटवारी भर्ती, प्राथमिक शिक्षक भर्ती, और कई अन्य परीक्षाओं में भी यही पैटर्न रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा, दिन-रात मेहनत करके सरकारी नौकरी के सपने देखते हैं। लेकिन ये सरकार उनके सपनों की कब्र खोदने में लगी है। सरकार से पूछना चाहता हूं वोटर्स के ही बच्चों का गला क्यों घोंटा जा रहा है? क्या युवाओं की मेहनत अब साजिशों की भेंट चढ़ा दी जाएगी?”

मंत्री के बायान पर किया तंज

जीतू पटवारी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गी के बयान पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं की सोच महिलाओं के कपड़ों से शुरू होकर वहीं खत्म हो जाती है। चाहे कैलाश विजयवर्गीय हों या नरोत्तम मिश्रा, इनकी टिप्पणियां महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध हैं। क्या यही ‘बेटी बचाओ’ है? क्या यही ‘नारी सम्मान’ है?

भारत माता का अपमान और ट्रंप का दावा

जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी के एक व्यंग्यात्मक बयान पर भाजपा आहत हो जाती है, लेकिन जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा करते हैं कि उन्होंने भारत को धमका कर सीजफायर कराया, तब प्रधानमंत्री मौन क्यों हैं? ट्रंप भारत माता का अपमान कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मौन हैं। क्या प्रधानमंत्री का पद बड़ा है या भारत माता का सम्मान? कांग्रेस भारत माता के लिए सर कटा सकती है, लेकिन सरकार से सवाल तो पूछेगी ही।

राहुल गांधी के बयान पर पटवारी ने दी सफाई

जीतू पटवारी ने बताया कि राहुल गांधी ने ‘बारात के घोड़े’ उन नेताओं के लिए कहा है जो हमेशा सत्ता की सवारी करना चाहते हैं। ऐसे लोग ही सिंधिया के साथ भाजपा में चले गए। और जिन्हें ‘लंगड़े घोड़े’ कहा गया, वे लोग हैं जिन्हें कांग्रेस ने सब कुछ दिया, लेकिन संघर्ष के समय पार्टी को छोड़ गए।पटवारी ने कहा कि यह वक्त चुप बैठने का नहीं है। हम सरकार से, न्यायपालिका से, और समाज से सवाल पूछेंगे। जब देश की बेटियां असुरक्षित हैं, जब युवाओं का भविष्य अंधकारमय है, जब भर्ती प्रणाली माफियाओं के कब्जे में है, तब विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह आवाज उठाए और जनता को न्याय दिलाए।