Mp Weather Today : मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कब पहुंचेगा मानसून

मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौर जारी है। अलग-अलग स्थानों पर चार प्रभावी मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। जिसके चलते अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां काफी अनुकूल होने लगी हैं। मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। शनिवार को कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ऐसा ही मौसम रविवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जिन जिलों में रविवार को आंधी-बारिश होगी। उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी और नीमच शामिल हैं। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

मध्य प्रदेश में इस दिन पहुंचेगा मानसून

गौरतलब है कि इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। हालांकि, अब मानसून आगे बढ़ने लगा है। इसलिए अब यह प्रदेश में 16-17 जून तक पहुंच सकता है। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

कई जिला में चली तेज आंधी हुई बारिश

शनिवार को भी छिंदवाड़ा, खजुराहो, सागर, सिवनी, बालाघाट, धार, उज्जैन, जबलपुर, नीमच और शाजापुर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। नीमच में आंधी से एक मकान पर टीनशेड उड़ गया। छिंदवाड़ा में पौन इंच के करीब पानी गिर गया। आंधी के कारण उज्जैन के पास बेरछा और पीर अमरूद के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। जिससे कई ट्रेन प्रभावित हुई है। भोपाल से चलकर दाहोद जाने वाली 19340 गाड़ी को बीच में रोकना पड़ा। काफी देर तक ट्रेनें रुकी रहीं। दूसरी ओर, तेज गर्मी का असर भी रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, छतरपुर जिले के खजुराहो में 44.7 डिग्री और नौगांव में 44.6 डिग्री रहा। सतना में 43.1 डिग्री, सीधी में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह, शाजापुर, टीकमगढ़, रीवा, नरसिंहपुर, खरगोन, गुना, शिवपुरी, उमरिया, खंडवा, बैतूल और सागर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.4 डिग्री, इंदौर में 38.8 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और जबलपुर में पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

15 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, रीवा, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

16 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है।

17 जून: डिंडौरी, अनूपपुर में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सिवनी, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

18 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। सतना में भारी बारिश का अलर्ट है।




Mp 2nd Board Exams : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की दूसरी परीक्षा की तैयारियां पूरी, बोर्ड ने जारी की अधिसूचना

मध्य प्रदेश में बोर्ड की 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। MPBSE ने प्रवेश पत्र mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। द्वितीय परीक्षा में केवल 65 प्रतिशत छात्रों ने ही आवेदन किया है। परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई तक सुबह 9 से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

3.31 लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन किया

एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए 3.31 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है,जबकि दोनों कक्षाओं में 5.10 लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं। यानी द्वितीय परीक्षा में 65 प्रतिशत विद्यार्थी ही शामिल होंगे।

बता दें कि इस साल पहली बार मप्र बोर्ड की पूरक परीक्षा के बदले द्वितीय परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।10वीं की 17 जून से 26 जून तक एवं 12वीं की परीक्षा 17 जून से 05 जुलाई तक सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

परीक्षा के मुख्य बिंदु

1- प्रदेश भर में 1306 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजधानी में करीब 50 केंद्र बनाए गए हैं।

2- इस बार भी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे।

3- दोनों परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

4- विद्यार्थियों को केंद्र पर एक घंटा पहले यानी सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले तक विद्यार्थी को प्रवेश दिया जाएगा।

5- प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 जून से 25 जून के बीच संचालित की जाएगी। इसकी तारीख संबंधित स्कूलों से विद्यार्थियों को मिलेगी

परीक्षा कार्यक्रम और समय

10वीं कक्षा की परीक्षा: 17 जून से 26 जून तक

12वीं कक्षा की परीक्षा: 17 जून से 5 जुलाई तक

प्रायोगिक परीक्षाएं: 17 जून से 26 जून के बीच

परीक्षा समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

– इस विशेष परीक्षा में वे छात्र भी भाग ले सकेंगे जो—

– मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे

– किसी विषय में अनुत्तीर्ण हो गए

– देर से पहुंचे और परीक्षा नहीं दे सके

– श्रेणी सुधार के इच्छुक हैं




Bhopal News : एक साथ 509 पटवारियों को किया इधर से उधर, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में पटवारियों के थोकबंद तबादले हुए हैं। शासन द्वारा आदेश जारी हो चुका है। अभिषेक साहू को जबलपुर से नरसिंहपुर भेजा गया गया है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?

मध्य प्रदेश में कुछ दिनों में लगातार तबादले का सिलसिला जारी है। अब तक राजस्व और स्वास्थ्य समेत कई विभागों में फेरबदल देखा गया है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों का ट्रांसफर भी किया गया है। 14 जून शनिवार को मोहन यादव यादव की सरकार बड़े पैमाने पर पटवारियों का स्थानंतरण किया है। एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पदस्थापना की गई है।

राज्य में एक साथ 509 पटवारियों के तबादले (Transfer) हुए हैं। शासन का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। 15 दिनों के भीतर पटवारी को नया कार्यभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। निर्धारित समय के भीतर उन्हें सवंविलियन किए गए जिलों में उपस्थिति देनी होगी। आशीष बघेल को मंडला जिला से खरगोन जिले में नियुक्ति मिली है। वहीं अभिषेक कुमार चौबे को जबलपुर, अजय भील को विदिशा, अजीत यादव को रायसेन और आकांक्षा ठाकुर को विदिशा में नियुक्ति मिली है।

रीवा के इन पटवारियों का हुआ स्थानंतरण

रीवा के 8 पटवारियों का तबादला हुआ है। सरिता कुशवाहा को श्योपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं विनोद कुमार गुप्ता, पवन कुमार कुशवाहा, पंकज कुमार पटेल, रविंदर साकेत, अनुज कुमार वर्मा, अमित शुक्ला और अशोक कुमार पटेल को मऊगंज में नियुक्ति मिली है। इसके अलावा रीवा में ज्योति मिश्रा को भेजा गया है।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

शिव रंजन गीते को मंडला से खंडवा भेजा गया है। पल्लवी तरवारे को निवाड़ी से बालाघाट में स्थानंतरित किया गया है। राजेश मेहता को पन्ना से बड़वानी, अमर सिंह सेंगर को सिंगरौली से सतना, सरिता बुंदेला को बड़वानी से धार, विजय कुमार तिवारी को अनूपपुर से शहडोल और अर्जुन यादव को धार से इंदौर में पदस्थापित किया गया है।  राजीव कुमार शर्मा को शिवपुरी से भिंड, अविनाश यादव को उज्जैन से इंदौर, नेहा शर्मा को सिवनी से दतिया, रेखा सिंह को दतिया से ग्वालियर, भानु प्रताप जदाओं को विदिशा से भिंड, मोनिका विश्वकर्मा को खरगोन से इंदौर, शालिनी शर्मा को शिवपुरी से मुरैना, दिव्या शर्मा को खरगोन से इंदौर, गुलशन माथुर को उज्जैन से शिवपुरी पवन सिंह तोमर को गुना से भिंड, आकाश सिंह को उज्जैन से इंदौर और  जयंती राजपूत को शहडोल से निवाड़ी भेजा गया है।

यहाँ देखें पटवारियों के तबादले की पूरी लिस्ट 




MP News: मूंग एवं उड़द की खरीदी के लिए पंजीयन 19 जून से, सीएम ने किसानों की मांग पर लिया फैसला

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों की सरकारी खरीदी के लिए 19 जून से पंजीयन प्रारंभ करने का फैसला लिया है।

मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों के सरकारी खदीदी के लिए किसानों का पंजीयन 19 जून से प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए संबंधित विभागों और एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने मूंग और उड़द के समर्थन मूल्य पर उपार्जन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द का 7400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। बता दें, प्रदेश कि किसान तथा विपक्ष के नेता लंबे समय से मूंग की खरीदी की मांग करते हुए सरकार पर दबाव डाल रहे थे।

प्रदेश के 36 जिलों में मूंग और 13 जिलों में उड़द की फसल की कटाई मई के तीसरे सप्ताह से जून के पहले सप्ताह तक होती है। अनुमानित रूप से मूंग का क्षेत्राच्छादन 14.35 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 20.23 लाख मीट्रिक टन है, जबकि उड़द का क्षेत्र 0.95 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 1.24 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, भू—अधिकार ऋण पुस्तिका की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। बटाईदारों को अनुबंध की प्रति देना अनिवार्य है। सहकारी संस्थाएं उपार्जन की जिम्मेदारी संभालेंगी और किसानों को भुगतान की प्रिंटेड रसीद प्रदान की जाएगी। सरकार ने उपार्जन के लिए गुणवत्ता मानकों और प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना भी तैयार की है, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिले और फसलें औने-पौने दामों में न बिकें।




Mp Weather Today : प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू

मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। कई क्षेत्रों में आंधी बारिश का दौर चल रहा है,तो वहीं कई क्षेत्र में तेज गर्मी पड़ रही है। शनिवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश हो सकती है।इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में उम्मीद है कि 15-16 जून को मानसून प्रदेश में प्रवेश कर लेगा। इससे पहले इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

आज के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, सतना, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट में भी तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है।

खजुराहो सबसे गर्म रहा

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर रहा। वहीं कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ग्वालियर में 44.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 44.4 डिग्री और नौगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 40 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री, उज्जैन में 41.8 डिग्री और जबलपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह टीकमगढ़, नरसिंहपुर, गुना, सतना, रीवा, सीधी, शिवपुरी, उमरिया, सागर, रतलाम, शाजापुर, खरगोन और खंडवा में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। गुना में आज सवा इंच से ज्यादा पानी गिर गया।

इस बार समय पर पहुंचेगा मानसून

इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। हालांकि, अब मानसून आगे बढ़ने लगा है। इसलिए अब यह प्रदेश में 15-16 जून तक पहुंच सकता है। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

14 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, सतना, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है।

15 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

16 जूनः मंडला और बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

17 जून: जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।




Jabalpur News : सबूत का बोझ अभियुक्त पर नहीं डाला जा सकता हाईकोर्ट

भोपाल जिला न्यायालय ने एक साल एक माह की बच्ची के साथ दुराचार करने के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था। इसके खिलाफ दायर की गई अपील की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस देव नारायण मिश्रा की युगलपीठ ने पिता की सजा को निरस्त कर दिया है। युगलपीठ ने अपने अहम आदेश में कहा है कि पॉक्सो एक्ट की धारा 29 तथा 30 के तहत सबूत का बोझ आरोपी पर स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है।

भोपाल जिला न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल के कारावास की सजा से दंडित किए जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दायर की गई थी। अभियोजन के अनुसार गांधी नगर भोपाल निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह बाथरूम गई थी और वापस आकर देखा कि उसका पति बेटी के साथ अश्वील हरकत कर रहा था। वह दूसरे दिन बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टर ने जांच में पुष्टि की। इसके बाद उन्होंने महिला को चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद लेने की सलाह दी थी।

इसके बाद पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। मेडिकल जांच में लेबिया मेजोरा, पेरिवुल्वल क्षेत्र, पेरिनियल क्षेत्र और कमर क्षेत्र पर सतही घर्षण के निशान थे। मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार पीड़िता को लगी चोटें पेपर नैपकिन या डिपर के इस्तेमाल से नहीं हो सकतीं। अपीलकर्ता के सैंपल लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजे गए थे, जो बच्ची के सैंपल से नहीं मिलते थे।

युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि पॉक्सो की धारा 29 और 30 (2) से अभियोजन पक्ष को साक्ष्य अधिनियम की धारा 101 और 102 के तहत सबूत के बोझ से पूरी तरह से राहत नहीं मिलती है। केवल अभियुक्त पर भार डालकर अभियोजन पक्ष का बोझ कम हो जाता है। अभियुक्त पर आरोपों के हटाने का दायित्व तभी होगा, जब अभियोजन पक्ष सबूत के मानक का पालन करके आरोप स्थापित करने में सफल हो जाता है।

युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि प्रकरण में अन्य साक्षियों ने अपने बयान में कहा है कि शिकायतकर्ता ने उन्हें घटना के संबंध में बताया था। शिकायतकर्ता पत्नी द्वारा दर्ज किए गए धारा 161 तथा 164 के बयान तथा न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान में विरोधाभास है। अभियोजन पक्ष भी आरोप साबित करने में विफल रहा है। अपीलकर्ता संदेह के लाभ पाने का हकदार है और ट्रायल कोर्ट की सजा को रद्द किया जाता है।




Mp News : करोंद चौराहे से पुल बोगदा तक मेट्रो ट्रैक 2028 तक पूरा हो जाएगा, सीएम ने समीक्षा की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्य प्रदेश मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि भोपाल और इंदौर में चल रही मेट्रो रेल परियोजनाएं तय समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा, जिससे किसी भी प्रकार की बाधा न आए। भोपाल मेट्रो को नवंबर 2018 में मंजूरी मिली थी। इसकी कुल लंबाई 30 किलोमीटर है, जिसमें 30 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें 2 भूमिगत होंगे। अनुमानित लागत 10,033 करोड़ रुपये है। शुरुआत में 3 डिब्बों वाली 27 ट्रेनें चलेंगी, जिन्हें भविष्य में 6 डिब्बों तक बढ़ाया जा सकता है। पहले फेज में पुल बोगदा से एम्स तक 7 किलोमीटर ट्रैक अगस्त 2025 तक पूरा होगा। दूसरे फेज में करोंद चौराहा से पुल बोगदा तक 9 किमी ट्रैक और तीसरे फेज में भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक 14.16 किमी का ट्रैक जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इंदौर मेट्रो परियोजना

इंदौर मेट्रो को भी नवंबर 2018 में स्वीकृति दी गई थी। इसकी कुल लंबाई 31 किमी से अधिक है, जिसमें 28 स्टेशन और 7 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। अनुमानित लागत 12,088 करोड़ है। पहले फेज में गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर तक 6.3 किमी ट्रैक पर मेट्रो संचालन 31 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया। रीच-2 (सुपर कॉरिडोर से मालवीय नगर) का कार्य अक्टूबर 2025 तक, रीच-3 (मालवीय नगर से पलासिया) दिसंबर 2027 तक, और तीसरा फेज (पलासिया से गांधीनगर भूमिगत) दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

अन्य शहरों में भी योजना निर्माण

मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन एवं जबलपुर शहरों के लिए व्यापक गतिशीलता योजना और वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें बताया गया कि परियोजनाएं अनुमोदन के विभिन्न चरणों में हैं। भोपाल-सीएमपी और एएआर प्रस्तुत एमआरटीएस कॉरिडोर प्रस्तावित हितधारकों को प्रस्तुत किया जाना है। इंदौर- सीएमपी और एएआर एमआरटीएस मेट्रो कॉरिडोर भी प्रस्तावित किए गए हैं। ग्वालियर- सीएमपी और एएआर और हितधारकों द्वारा अनुमोदित एमआरटीएस लाइट मेट्रो कॉरिडोर भी प्रस्तावित किए गए हैं। उज्जैन और जबलपुर-सीएमपी और एएआर हितधारकों को प्रस्तुत किया जाना है। राज्य शासन के अनुमोदन के बाद प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडर के डीपीआर तैयार किए जाने के प्रक्रिया की जाएगी। बैठक में मंत्री प्रतिमा बागरी, मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।




Bhopal Love Jihad : फरहान छात्राओं पर अत्याचार का मास्टरमाइंड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के कोकता के पास स्थित निजी कॉलेज की छात्राओं को दोस्ती के नाम पर पहचान कर अपने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहते हुए ब्लैकमेल कर युवतियों को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में भोपाल पुलिस ने पहचान चालान पेश किया है।

बागसेवनिया थाना पुलिस ने 12 अप्रैल को बैतूल निवासी दो सगी बहनों की शिकायत पर छोटा चंबल निवासी फरहान खान और साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में बागसेवनिया थाना पुलिस ने पॉक्सो की विशेष न्यायाधीश नीलम मिश्रा की अदालत में चालान प्रस्तुत कर दिया है। दोनों पीड़िताएं सगी बहनें हैं और बड़ी बहन फरहान के साथ उसी निजी कॉलेज में पढ़ती थी, जबकि छोटी बहन स्कूली छात्रा थी। पहले फरहान ने बड़ी बहन के साथ जहांगीराबाद स्थित उसी कॉलेज के छात्र रहे हामिद के कमरे में दुष्कर्म किया था। इसके बाद साहिल ने भी युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। फरहान और उसके गिरोह के आरोपी युवतियों को ब्लैकमेल कर बदनामी से बचने धर्मतांतरण करने के लिए दबाव बनाते थे।

दरिंदगी से बचने कमरे से भागी बड़ी बहन तो छोटी हो गई शिकार

भोपाल पुलिस की ओर से प्रस्तुत चालान में खुलासा हुआ है कि फरहान और साहिल दोनों बारी-बारी से आए दिन कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करते। उसे इस गिरोह के अन्य आरोपी नबील, अबरार के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करते। पीड़िता जब फरहान और साहिल के बुलावे पर नहीं जाती थी तो आरोपी उसके कमरे में आ जाते थे। चूंकि पीड़िता किराए के कमरे में रहती थी, इसलिए उसे डर था कि यह बात मकान मालिक मेरे परिजनों को न बता दें। एक दिन पीड़िता को साहिल ने दुष्कर्म के इरादे से बुलाया। पीड़िता नहीं गई तो आरोपी उसके अशोका गार्डन स्थित किराये के कमरे में ले गया और वहां दुष्कर्म करने की धमकी देने लगा। पीड़िता दरिंदगी से बचने कमरे में छोटी बहन को छोड़कर कुछ घंटे के लिए बाहर निकल गई। इसके बाद साहिल उसके कमरे में पहुंचा तो पीड़िता नहीं मिली। इसके बाद उसने पीड़िता की नाबालिग छोटी बहन से ही दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।

बड़ी बहन की धमकी देकर फरहान ने की दरिंदगी

चालान में खुलासा हुआ है कि साहिल ने नाबालिग से की गई दरिंदगी का वीडियो फरहान को सौंप दिया। चूंकि फरहान गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसकी शर्त रहती थी कि किसी भी लड़की दुष्कर्म, सेक्सुअल असाल्ट करते समय बनाया गया वीडियो उसके पास ही रहेगा। इस केस में भी ऐसा हुआ। इसके बाद फरहान ने नाबालिग का अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया कि अगर मेरे साथ संबंध नहीं बनाओगी तो यह वीडियो तुम्हारी बड़ी बहन, माता-पिता को भेजकर जिंदगी नर्क बना देंगे। इसके बाद पीड़िता से दुष्कर्म किया। बड़ी बहन को कुछ महीने में पता चला तो उसने अपनी बहन को पढ़ने के लिए इंदौर भेज दिया। फरहान इंदौर पहुंचकर पीड़िता के कमरे में हंगामा किया था। इंदौर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसके बाद पीड़िता भोपाल आकर बड़ी बहन के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची थी और दोनों बहनों ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, पॉक्सो और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया था। इस प्रकरण के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सका है।

आधा सैकड़ा से अधिक को बनाया गवाह

जांच के लिए बनाई गई भोपाल पुलिस की एसआईटी द्वारा प्रस्तुत 240 पेज के चालान में 57 गवाहों को शामिल किया गया है। चालन में पीड़िताओं के बयानों के साथ मेडिकल रिपोर्ट, पीड़ितों के अश्लील वीडियो जो फरहान के मोबाइल में मिले हैं, उनकी फॉरेंसिक रिपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को शामिल किया है।

उल्लेखनीय है कि लव जिहाद मामले में पुलिस अब तक छह प्रकरण दर्ज कर चुकी है। छह आरोपियों में कोलकाता निवासी अबरार को छोड़कर पांच आरोपी गिरफ्तार हैं और वर्तमान में जेल में हैं। फरहान के साथ साहिल, साद, नबील और अली खान गिरफ्तार हैं।

पुलिस ने अदालत में पेश किया था

जानकारी के मुताबिक रायसेन रोड स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली दो सगी बहनों ने आरोपी फरहान खान और उसके मित्र साहिल खान के खिलाफ पुलिस थाना बाग सेवनिया में 12 अप्रैल को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि फरहान ने धमकाकर, मारपीट कर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं मुस्लिम बनने के लिए कई बार दबाव बनाया। मैं उससे बहुत परेशान हो गई हूं।

अशोका गार्डन और जहांगीराबाद पुलिस ने भी केस दर्ज किया

मामला सामने आने के बाद आरोपी फरहान से पीड़िता अन्य छात्राओं ने भी उसके खिलाफ पुलिस थाना अशोका गार्डन और पुलिस थाना जहांगीराबाद में शिकायतें दर्ज कराई थीं। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस के आला अफसरों ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। पुलिस ने फरहान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 अप्रैल को कोर्ट में पेश कर पूछताछ करने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया था।

कोर्ट में हुई थी पिटाई

पुलिस द्वारा आरोपियों के चेहरों को भगवा कपड़ा में छुपाकर कोर्ट में पेश किए जाने से आक्रोशित वकीलों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी थी। कोर्ट परिसर में रात के 9 बजे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा था। 3 मई को अशोका गार्डन पुलिस ने आरोपी फरहान को ग्राम सरवर रातीबढ़ में एनकाउंटर में दायें पैर में गोली मार दी थी। पुलिस ने बताया था कि फरहान द्वारा सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवाल्वर छीनने की कोशिश के दौरान हुई छीना-झपटी में उसके पैर में गोली लग गई। फरहान ने कोर्ट में बताया था कि उसे पुलिस ने गोली मारी है।




New Railway Rules Irctc : जुलाई से टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड जरूरी

अब जुलाई महीने से रेलवे की यात्रा के लिए रिजर्वेशन करने के पहले आम जनता को अपना आधार कार्ड IRCTC पर अपलोड करना होगा। इसके बाद ही आपका टिकिट बुक हो पाएगा। रेलवे ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं जो एक जुलाई से लागू होंगे।

भारतीय रेल के नए अपडेट आए

पश्चिम रेलवे इंदौर के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि अभी तक रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से टिकट बुक करने की सुविधा मिल रही है। अब भारतीय रेल की ओर से अब नया अपडेट जारी किया गया है। जिसके तहत यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने के पहले अपना आधार कार्ड आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा साथ ही आईआरसीटीसी के मोबाइल एप्लीकेशन पर भी टिकट बुक करने के पहले आधार कार्ड लिंक करना होगा। इसके बाद ही टिकट जनरेट हो पाएगा।

एजेंट के लिए भी बुकिंग के नए नियम

मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में ट्रेनों का संचालन करने वाले पश्चिम रेलवे मंडल रतलाम द्वारा भी इस बारे में निर्देश जारी किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रेलवे की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद अब प्रत्येक यात्री को टिकट बुक करने के पहले अपना आधार कार्ड आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर अपलोड करना होगा। जिसके आधार पर यात्री का टिकट बुक किया जाएगा। यह सुविधा सीधे टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए है। जबकि टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए रेलवे से जुड़े एजेंट बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे बाद टिकट बुक कर पाएंगे जिससे रेलवे के अलावा यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी।




Sehors News : मूंग खरीद को लेकर सरकार के खिलाफ किसानों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मूंग खरीदी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिए जाने पर किसानों का अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हरदा जिले के किसानों ने बकायदा एक शोक संदेश जारी किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार का 10 जून को आकस्मिक निधन बताते हुए 12 जून को उठावना (श्रद्धांजलि सभा) का कार्यक्रम रखा गया। वहीं सरकार की आत्म शांति हेतु मुख्य श्राद्ध कार्यक्रम भोपाल में होने वाले घेराव के बाद होने की बात कही गई। किसानों द्वारा किया गया यह अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ है।

किसानों ने सरकार के खिलाफ जाहिर किया अपना गुस्सा

इस मामले में क्षेत्र के किसानों ने भी अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए हरदा जिले के मूंग उत्पादक किसानों की ओर से जारी किए गए शोक संदेश मेें बताया गया कि अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि जहर युक्त मूंग खाने से किसान हित का झूठा ढोंग करने वाली मध्यप्रदेश सरकार का आकस्मिक निधन 10/06/2025, दिन मंगलवार को हो गया है। निधन के बाद संदेश में सरकार की आत्म शांति हेतु एक विशेष कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि (श्रद्धांजलि सभा 12 जून 2025, गुरुवार) को हुई। मुख्य श्राद्ध कार्यक्रम विधानसभा का घेराव करने के पश्चात भोपाल में संपन्न होगा।

किसानों ने उम्मीद जताई कि उनकी आवाज सुनी जाएगी

किसानों द्वारा जारी किए गए सरकार के शोक संदेश को सोशल मीडिया पर हाथों-हाथ उठाया गया है। मुख्य रूप से इसमें शामिल जहर युक्त मूंग खाने से मध्य प्रदेश सरकार का निधन हुआ है। इसे किसानों के द्वारा प्रमुख रूप से वायरल किया गया है। किसानों का विरोध इस बात को लेकर भी सामने आ रहा है कि सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी इसलिए नहीं कर रही की किसानों ने अपने खेतों से जहर युक्त मूंग का उत्पादन किया है, लेकिन जब किसान इसी मूंग को खुले बाजार में विक्रय करेंगे तो क्या इसका जहर खत्म हो जाएगा। सरकार की नीति और रीति को लेकर इस समय किसान आक्रोशित है। इस अनोखे शोक संदेश के माध्यम से किसानों ने उम्मीद जताई है कि उनकी आवाज सुनी जाएगी और उनके मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।