Mp Politics : पीएम मोदी के भोपाल दौरे पर कमलनाथ का शिवराज पर तंज, कहा- धीरज से लें काम, आप सीएम चेहरा नहीं

MP Politics: On PM Modi Bhopal visit, Kamal Nath took a jibe at CM Shivraj, said -  you are not the CM face.

शिवराज सिंह चौहान-कमलनाथ
– फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज भोपाल दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है। पीसीसी चीफ ने सीएम शिवराज को सलाह देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं ऐसे में वे आज जरा धीरज से कम लें। नाथ ने ट्वीट किया कि शिवराज जी, आज आप जरा धीरज से काम लीजिएगा। प्रधानमंत्री जब भी मध्य प्रदेश आते हैं तो आप उन्हें अपने किसी न किसी झूठ में शामिल करा लेते हैं। आपकी झूठ मशीन की डबल स्पीड से मध्य प्रदेश की जनता के साथ प्रधानमंत्री भी त्रस्त हैं, इसीलिए उन्होंने पूरे चुनाव अभियान से आपको बाहर कर दिया है। आप देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो मुख्यमंत्री तो हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। नाथ ने आगे लिखा कि रीवा में आपने उनके सामने बोल दिया कि किसानों की आमदनी दुगनी से अधिक हो गई है, जबकि उनके नीति आयोग की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी घटी थी।भोपाल में आपने उन्हें गलत परचा पकड़ा दिया और वह मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत ₹100 लीटर से कम बता गए। इस तरह उन्हें दूसरे झूठ में शामिल कर लिया।

आज नहीं मिलेगा नया झूठ

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी आपका झूठ प्रधानमंत्री से टकरा रहा है। आप देते किसी को नहीं, लेकिन कहते हैं कि गैस सिलेंडर 450 रुपए का देंगे, वहीं प्रधानमंत्री कहते हैं कि सिलेंडर ₹900 का देंगे। प्रधानमंत्री की सागर जिले की यात्रा में आपने उनसे कहला दिया कि कांग्रेस सरकार ने बुंदेलखंड पर ध्यान नहीं दिया जबकि यूपीए सरकार ने 7200 करोड रुपए का विशेष बुंदेलखंड पैकेज बुंदेलखंड क्षेत्र को दिया था। यद्यपि झूठ के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण जग जाहिर है, फिर भी आशा है कि मध्य प्रदेश की जनता को आज कोई नया झूठ देखने को नहीं मिलेगा।




Bhopal News:चुनाव से पहले एमपी में फिर पोस्टर वॉर, कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर में बताया पाकिस्तानी प्रेमी

MP News: Poster war again in MP before elections, Congress called Pakistani lover

कमलनाथ के खिलाफ लगे पोस्टर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में पोस्टर वार जारी है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे नीचा दिखाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। इस कड़ी में कांग्रेस के खिलाफ शहर भर में पोस्टर लगे है। इसमें कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के अभियान सांग चलो चलो…का लेकर पोस्टर में कांग्रेस का पाकिस्तानी प्रेम बताया गया है।

भोपाल के एमपी नगर मेट्रो पिलर, रानी कमलापति स्टेशन के पास, 10 नंबर चौराहा, न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, बस स्टैंड, कांग्रेस कार्यालय, मनीषा मार्केट, आईएसबीटी और एमपी नगर जोन-1 क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में कांग्रेस का पाक प्रेम शीर्षक लिखा हुआ है। नीचे लिखा है कि इमरान खान के बाने चलो-चलो की कॉपी करके बनाया अपना गाना के साथ इमरान खान के साथ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के फोटो लगाए गए है। नीचे एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। जिसके आगे लिख हे कि पाक एजेंट कैसे बनी कांग्रेस जानने के लिए स्कैन करें। इसके अलावा पोस्टर पर लिखा है कि करप्शन नाथ कारगिल विजय का चैप्टर हटवाता है। करप्शन नाथ सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगता है। करप्शननाथ वंदे मातरम् पर रोक लगाता है।

कांग्रेस दे चुकी सफाई 

बता दें कांग्रेस के नेता चलो चलो सांग को लेकर पहले ही सफाई दे चुके है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि उन्होंने भारतीय फिल्मों से चलो, चलो सांग लिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा पाकिस्तानी फिल्म दिखती है इसलिए उनको पाकिस्तानी सांग की कॉपी लग रहा है। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने चलो, चलो सांग को लेकर भाजपा की राजस्थान सरकार के गाने को शेयर कर उसे इमरान के गाने की कॉपी बता पलटवार किया था।

नया नहीं है पोस्टर वार 

इससे पहले कमलनाथ के करप्शनाथ के पोस्टर शहर में लगे थे। इसके पलटवार में शिवराज के घोटालारा राज और 50 प्रतिशत लाओ, फोन पे काम कराओ पोस्टर लगाए थे। दोनों राजनीति दल एक दूसरे पर पोस्टर लगाने का आरोप लगा रहे है। इसके बाद कमलनाथ के करप्शन का हैवान को लेकर पोस्टर लगाए। इस पर कांग्रेस ने एफआईआर भी दर्ज करवाई।




Bhopal News : कमलनाथ के बंगले पर जुटीं 6 हजार महिलाएं, मांगा “बॉस” के लिए टिकट

Bhopal Politics: 6 thousand women gathered at Kamal Nath's bungalow, demanded tickets for their "boss"

टिकट की मांग को लेकर महिलाओं ने कमलनाथ से मुलाकात की।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट के लिए जोर आजमाइश जारी है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दलों को इस बार के चुनाव में महिलाओं से खासी उम्मीद है। चुनाव में जीत हो या टिकट दोनों के लिए पार्टी व नेता महिलाओं पर निर्भर नजर आ रहे हैं। ऐसी ही हजारों महिला समर्थक आज रविवार सुबह पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर पहुंचीं। ये सभी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से संजीव सक्सेना उर्फ़ बॉस को टिकट दिए जाने की मांग कर रहीं थीं।

इन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से भेंट कर उन्हें अपना प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके साथ ही इन्होंने सक्सेना के समर्थन में सांकेतिक पैदल मार्च भी निकाला। इन महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं भोपाल चैप्टर की अध्यक्ष श्रेया अग्निहोत्री ने बताया कि हम सभी 6 हजार से अधिक महिलाओं ने कमलनाथ से मुलकात कर सक्सेना को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ओर से दक्षिण पश्चिम विधानसभा टिकट दिए जाने की मांग रखी है।

ये विधानसभा का गणित

विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भी भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट से संजीव सक्सेना ने कांग्रेस की तरफ से टिकट का दावा ठोका था, लेकिन उन्हें टिकट न देकर 2023 के लिए आश्वासन दिया गया था। उनके स्थान पर पीसी शर्मा को मौका मिला। पीसी शर्मा ने यहां से जीत हासिल कर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डाल दिया। अब इस बार विधानसभा चुनाव 2023 में संजीव सक्सेना ने एक बार फिर टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। दूसरी तरफ सिटिंग विधायक पीसी शर्मा भी मैदान में हैं और पूरी तरह से अपने टिकट के लिए कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं।




Mp Polls : दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, कमलनाथ बोले- 100 सीटों पर हुई चर्चा, अभी नाम तय नहीं

Kamal Nath on Congress Screening Committee Meeting for Madhya Pradesh Assembly elections

पीसीसी चीफ कमलनाथ

आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। मध्यप्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ स्क्रीनिंग कमेटी के अन्य सदस्य और कांग्रेस के सह-प्रभारी भी उपस्थित रहे।

देर रात तक चली बैठक के बाद सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक रूप से लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई…यह एक सतत प्रक्रिया है। यह एक या दो दिन में खत्म नहीं होगी। उम्मीदवारों की घोषणा पर सुरजेवाला ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी। उन्होंने कहा, स्क्रीनिंग कमेटी के बाद, यह मामला केंद्रीय चुनाव समिति के पास जाएगा और केंद्रीय चुनाव समिति ही अंतिम निर्णय लेगी।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि 100 सीटों पर चर्चा हुई, लेकिन अभी तक कोई नाम तय नहीं हुआ है। हम बुधवार को फिर से इस पर चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भवर जीतेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि कमेटी की बुधवार को फिर बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सीटों पर चर्चा हुई। बुधवार को भी बैठक होगी। अभी तक किसी सीट के लिए नाम तय नहीं हुआ है।









Bhopal : कांग्रेस की प्रस्तावित जन आक्रोश यात्रा को लेकर कांग्रेस की मीडिया टीम ने प्रभारी नियुक्ति किए

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाली कांग्रेस की प्रस्तावित ‘‘जन आक्रोश यात्रा’’ को लेकर मप्र कांग्रेस, मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और प्रवक्तागणों को मीडिया से समन्वय स्थापित कर यात्रा के प्रचार-प्रसार के दायित्व का निर्वहन करने हेतु प्रभारी बनाया बनाया है। ये प्रभारीगण अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में यात्रा के दौरान पूरे समय वहां उपस्थित रहकर यात्रा के व्यवस्थित संचालन और प्रचार-प्रसार का जिम्मा संभालेंगे। मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस मीडिया विभाग ने होशंगाबाद (नर्मदापुरम) संभाग-मीडिया उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय को कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित जन आक्रोश यात्रा का प्रभारी बनाया है। मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्तात्रय आनंद जाट, संतोष सिंह परिहार और मिथुन सिंह अहिरवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रहकर इन पूरी यात्राओं के समन्वय और प्रचार-प्रसार का दायित्व निभायेंगे।




I.n.d.i.a.:भोपाल में हो सकती है विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक, तारीख तय नहीं हो सकी, दिल्ली भी ऑप्शन

The next meeting of the opposition coalition I.N.D.I.A. may be held in Bhopal

विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया की अगली बैठक भोपाल में हो सकती है।
– फोटो : सोशल मीडिया

केंद्र की मोदी सरकार को हटाने के लिए एकजुट विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की अगली बैठक चुनावी राज्य मध्यप्रदेश के भोपाल में हो सकती है। हालांकि इसकी तारीख तय नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार भोपाल में बैठक के साथ ही विपक्षी नेताओं की एक जनसभा भी हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो अगली बैठक आयोजित करने के विकल्प पर मुंबई में विपक्षी दलों की हाल ही में हुई बैठक में चर्चा की गई थी और भोपाल में बैठक आयोजित करने पर व्यापक सहमति थी। हालांकि कोई तारीख तय नहीं की गई थी और इसके तौर-तरीकों पर काम नहीं किया गया था। सूत्रों ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक अक्तूबर की शुरुआत में हो सकती है। विपक्षी नेताओं ने दिल्ली को भी एक विकल्प माना है।

बता दें कि विपक्षी नेता एनडीए से मुकाबला करने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं, जो संसद सत्र के दौरान भी दिखाई दिया था। इंडिया गठबंधन पहले ही पटना, बेंगलुरु और मुंबई में तीन बैठकें कर चुका है और अब वह चुनाव नजदीक आने पर विभिन्न स्थानों पर एनडीए के खिलाफ संयुक्त रैलियां आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। बता दें मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए बैठक को अहम माना जा रहा है। बता दें विपक्षी दलों के गठबंधन ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने एकजुट होकर लड़ने का एलान किया है।




MP में भाजपा को फिर लगा एक और झटका, गुन्नौर BJP से पूर्व विधायक महेंद्र बागरी कांग्रेस में शामिल

Bhopal : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन नेता मौके की नजाकत को देखते हुए पाला बदल रहे है। हाल ही में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का “हाथ” थाम लिया है और अब एक और पूर्व विधायक ने बीजेपी को झटका देते हुए किनारा कर लिया है।

महेन्द्र बागरी ने थामा कांग्रेस का दामन, लड़ सकते है चुनाव

पन्ना (Panna) की गुन्नौर सीट से भाजपा विधायक रहे महेंद्र बागरी ने टिकट ना मिलने के चलते आज सोमवार को बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए हैं। वे आज सुबह पन्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के साथ भोपाल पहुंचे और फिर कांग्रेस नेताओं से चर्चा करने के बाद, कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। महेंद्र बागरी के कांग्रेस में आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें गुन्नौर से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

गुनौर सीट से भाजपा ने राजेश वर्मा को दिया हैं टिकट

बता दे कि भाजपा ने गुन्नौर सीट से पूर्व विधायक व 2018 में चुनाव हार चुके राजेश वर्मा को टिकट दिया है, जिसके बाद से गुन्नौर विधानसभा में भाजपा के कई नेताओं में असंतोष व्याप्त है। हाल ही में पूर्व विधायक महेंद्र बागरी और पार्टी नेत्री अमिता बागरी ने इसका खुलकर विरोध किया था और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया था।




Bhopal : 12 सूत्रीय मांगो को लेकर देनिक वेतन भोगी आउटसोर्स कर्मचारीयों का भोपाल में प्रर्दशन

अंबेडकर जयंती पार्क तुलसी नगर भोपाल में 20 अगस्त 2023 रविवार को प्रातः 11:00 बजे 12 सूत्रीय मांगो को लेकर देनिक वेतन भोगी आउटसोर्स कर्मचारीयों का भोपाल में प्रर्दशन धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक पाण्डे ने कहा कि हमारे सभी भाईयों की 12 सूत्रीय मांगे जिन्हे चुनावी वर्ष में अगर सरकार ने नही सुना तो उग्र आंनदोलन किया जाएगा। प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सभी शासकीय कर्मचारियों की महापंचायत बुला कर उन्की समस्या का समाधान कर रहे है और देनिक वेतन भोगी आउटसोर्स कर्मचारीयों के साथ सौतेला व्यवहार कर है यह बरदास्त नही किया जाएगा इसबार आरपार की लड़ाई है।

प्रदेश के शासकीय विभागों एवं निगम मंडलों मे कार्यरत दैनिक वेतन भोगी आउटसोर्स एमपीकान नेट लिंक कर्मचारी का विभिन्न मांगो को लेकर विशाल प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने हेतु संपूर्ण मध्यप्रदेश के समस्त जिलों व तहसीलोंं में कार्यरत करीब 5 हजार कर्मचारियों शिरकत कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों की मांगो का मूल उद्देश्य है विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को मध्यप्रदेश शासन की सेवा में नियमित एवं स्थाई कर्मी घोषित करवाना एवं प्रदेश से आउटसोर्स को समाप्त करवाना। वही जिन निगम मंडलों एवं शासकीय विभागों के छठे वेतनमान का लाभ नही मिल रहा है। उन्हे उक्त वेतनमान का लाभ दिलवाना। जिन शासकीय विभागों पद रिक्त नही है। उन विभागों में दैनिक वेतन भोगी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को मप्र शासन के स्थाई कर्मचारियों के समान समस्त सुविधाओं का लाभ दिलवाना।

ये भी पढ़े Narmadapuram News : देनिक वेतन भोगी आउटसोर्स कर्मचारीयों का विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश में होगा जंगी प्रर्दशन

कर्मचारियों को शासन के समान मकान भाड़ा यात्रा भत्ता चिकित्सा भात्रा अवकास सुविधा आकस्मिक अवकाश मातृत्व अवकाश सुविधा सेवा में रहते हुए आकस्मिक दुर्घटना होने पर परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिलाना आदि मांगो को लेकर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया है।