Mp News : 1 फरवरी से फिर शुरू होगी तीर्थ दर्शन योजना, बुजुर्ग यात्रियों को कराएंगे दर्शन

MP News: The tirth darshan scheme will start again from February 1, elderly passengers will be taken to see Ra

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी को पूरा देश दिवाली मनाएगा। इस बीच, मध्य प्रदेश सरकार भी बुजुर्ग के लिए तीर्थ दर्शन योजना फिर से शुरू करने जा रही है। राम लला के दर्शन फ्लाइट से भी कराने की योजना है।

जानकारी के अनुसार एक फरवरी से सरकार तीर्थ दर्शन योजना फिर से शुरू करने पर चर्चा कर रही है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस यात्रा में बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से रामलला के दर्शन कराने ले जाने की भी योजना है। इसमें सभी जिलों से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का चयन कर उनको अयोध्या भेजा जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार भी रामलला के दर्शन के लिए 19 ट्रेनें उपलब्ध करा रही है, जो देश के अलग-अलग कोनों से लोगों को लेकर अयोध्या जाएगी।




Mp Weather News : चार दिनों के बाद धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई

MP Weather News: Minimum temperature dropped after four days due to sunshine

न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी गलन।
– फोटो : social media

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में लगातार कोहरे के साथ-साथ बारिश देखने को मिल रही है। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम डीएस और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश दर्ज की गई। कोहरे के चलते न्यूनतम दक्षता सुबह के समय जबलपुर हवाई अड्डे, मंडला, सागर, सतना और रायसेन में 50 मीटर, खजुराहो हवाई अड्डे पर 100 मीटर, भोपाल हवाई अड्डे और ग्वालियर में 200 मीटर, दमोह रीवा, टीकमगढ़, उमरिया में 500 मीटर और इंदौर एयरपोर्ट पर 500 मीटर दर्ज की गई।

इधर, राजधानी भोपाल में लंबे समय बाद दिन में धूप खिली रही। रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में कहीं-कहीं गिरावट दर्ज की गई। आगे मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है। इसके चलते प्रदेश में ठंड के तेवर और कड़े हो जाएंगे। वहीं एमपी में शीतलहर को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने ये आदेश जारी किया है। स्कूलों के समय बदलाव का आदेश 20 जनवरी तक जारी रहेगा।

आदेश के अनुसार एमपी सरकारी और निजी स्कूल जो जल्दी सुबह संचालित हो रहे हैं वो 10:00 बजे से संचालित होंगे। वहीं दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय और अशासकीय स्कूल भी सुबह 10:00 बजे से ही खुलेंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालक निर्धारित समय सारणी में होगा। ये आदेश सभी जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया गया है।

यहां छाया रहा कोहरा

नीमच, मंदसौर, आगर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, अशोक नगर, ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, पन्ना, छतरपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, मंडला और नरसिंहपुर में मध्यम से घना कोहरा रहा। गुना, दतिया, श्योपुर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, हरदा, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा रहा।

तापमान कहां कितना रहा

ग्वालियर में 7.5, शिवपुरी के पीपरसम में 8, नौगांव में 8.6, दतिया में 10.02 और खजुराहो में 11 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सीहोर में 14.8, नरसिंहगढ़ में 17.3, शाजापुर में 17.3, सागर में 14.4 और भोपाल में 17.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सीधी में 28.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। राहतगांव और टिमरनी में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अलर्ट

सीहोर, भोपाल, रतलाम, शिवपुरी, ग्वालियर जिले में गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। सीधी, रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सीहोर, भोपाल जिले में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। यहां न्यूनतम दृश्यता 200 से 800 मीटर रहने का अनुमान है। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा देखा जा सकता है, जिसके चलते न्यूनतम दृश्यता 50 से 500 मीटर रह सकती है। इसके लिए यहां येलो अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही भोपाल संभाग के जिलों में, सागर, हरदा, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर जिले में कहीं-कहीं वर्षा और गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।




Mp News : राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए 15 से अभियान, समीक्षा में सीएम ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

MP News: Campaign to resolve revenue cases from 15th, CM gave necessary instructions to officials in the revie

भोपाल संभाग की समीक्षा बैठक सीएम ने ली

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश की कानून और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ठीक करने में लगे हुए है। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग संभागों में समीक्षा बैठक कर रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को राजधानी के मिंटो हॉल में भोपाल संभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में संभागीय कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर-एसपी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। करीब दो घंटे चली बैठक में अगले एक माह का एक्शन प्लान तैयार किया गया। मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि 15 जनवरी से राजस्व प्रकरणों के निराकरण का अभियान चलेगा। सीएम ने कई मुद्दों पर अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस, नगर निगम और अन्य विभागों को साथ मिलकर झोनल प्लान बनाने को कहा। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर धार्मिक जुलूस निकलने से पहले आयोजकों से चर्चा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल में बंद कैदियों की श्रेणियों का निर्धारण करें। ऐसे कैदी जो लंबे समय से बंद है या जिनकी अपील लंबे समय से लंबित है, उनके उचित निराकरण के लिए प्रयार करें। साथ ही उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में बंद कैदियों को चिन्हित करें। उन पर कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को संभ्रांत लोगों से संपर्क करने को कहा। सीएम ने कहा कि ऐसी पहल से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।

सीएम ने रेरा और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से बैठक करने को कहा। ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना में बने मकानों का मामला निपटाया जाएं। बैठक में भोपाल संभाग में विकसित भारत संकल्प यात्रा में 10 लाख लोगों के जुड़ने की जानकारी दी गई।

वहीं, बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने नई सरकार के गठन के बाद निर्णय अनुसार मध्य प्रदेश में हर संभाग में बैठकें हो रही हैं। बैठकों में विकास कार्य निर्माण कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा संभाग स्तर पर की जा रही है। सांसद ,विधायक, मंत्रीगण के साथ संयुक्त बैठकों में जनप्रतिनिधियों में विकास की ललक दिखी है। जनता को विकेंद्रीकृत व्यवस्था का फायदा पहुंचे और पात्र लोगों को लाभ मिले यह प्रयास है। शासन की संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा हुई है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आग्रह के अनुसार उनकी प्राथमिकताओं गरीब, युवा, किसान और महिला वर्ग को लाभान्वित करने पर विशेष ध्यान देने का संकल्प है। प्रदेश में रोजगार परक कार्यों के साथ ही अधोसंरचना भी सशक्त बने ऐसे प्रयास किया जा रहे हैं।

बैठक में मंत्री करण सिंह वर्मा, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, भगवानदास सबनानी समेत महापौर मालती राय और भोपाल संभाग के प्रभारी अधिकारी, कमिश्नर, कलेक्टर, निगमायुक्त, पुलिस प्रशासन समेत अधिकारी मौजूद रहे।




Mp News : मध्य प्रदेश विधानसभा का अगला सत्र 7 फरवरी से 19 फरवरी तक होगा

MP News: The next session of Madhya Pradesh Assembly will be from February 7 to February 19.

सीएम मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। यह सत्र 7 फरवरी से 19 फरवरी तक तक चलने की संभावना है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इस सत्र में विधानसभा की करीब 10 बैठकें होगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से सोमवार को मुलाकात हुई। विधासनभा सचिवालय के अधिकारियों का कहना है कि अभी सत्र की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन सत्र फरवरी की पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है।

बता दें सरकार इस बार वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट के स्थान पर सरकार विधानसभा में लेखानुदान पेश करेगी। इसमें जून 2024 तक के व्यय के लिए आवश्यक प्रावधान किया जाएगा। इसके बाद मानसून सत्र में पूर्ण बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार लेखानुदान के साथ ही वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। इसमें आवश्यकता अनुसार विभागों को अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। दरअसल लोकसभा चुनाव के चलते पूर्ण बजट का टाला गया है। लोकसभा चुनाव अगले साल होने हैं, जिसकी आचार संहिता फरवरी या मार्च में लागू हो सकती है। इसलिए सरकार तीन से चार माह के खर्च के लिए लेखानुदान लेकर आएगी।




Mp News : मध्य प्रदेश में महंगी होगी शराब, इसी महीने आएगी नई टैक्स नीति

MP News: Alcohol will be expensive in Madhya Pradesh, new tax policy will come this month

मप्र सरकार की नई शराब नीति
– फोटो : फाइल फोटो

मध्य प्रदेश में शराब के दाम बढ़ सकते हैं। आबकारी विभाग की इस बार 10 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी है। आबकारी विभाग ने देशी शराब पर एक्साइज ड्यूटी छह प्रतिशत और विदेशी शराब पर 10 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी की है। जानकारी के अनुसार पिछले चार साल से देशी शराब पर और दो साल से विदेशी शराब पर उत्पाद शुल्क नहीं बढ़ाया है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में नई आबकारी नीति जनवरी माह के अंत तक आ सकती है। 2023 में आबकारी नीति फरवरी अंत में आई थी और वर्ष 2022 में जनवरी में नई नीति जारी हुई थी। इस बार आचार संहिता लगने से पहले इसे लाने की तैयारी है।

नई आबकारी नीति को लेकर आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदारों से सुझाव लिए हैं। इसमें उन्होंने लाइसेंस फीस बढ़ाने पर उतनी ही एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की भी मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनको शराब बेचने की मात्रा कम दी जाए। इसका कारण 85 प्रतिशत मॉल बचने की शर्त है, जिसके नहीं बचने पर उन पर पांच प्रतिशत की पैनल्टी लगती है। उनका कहना है कि इससे बचने के लिए उनको सस्ते में शराब बेचनी पड़ती है। इसके अलावा उनके द्वारा शराब बेचने के लिए नगरीय निकाय की खाली दुकानें या जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।




Mp Politics : जीतेन्द्र सिंह जीतू पटवारी उमंग सिंघार और हेमन्त कटारे दौरे पर जायेंगे

MP Politics Jitendra Singh Jitu Patwari Umang Singhar and Hemant Katare will go on tour

एमपी कांग्रेस
– फोटो : सोशल मीडिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे मंगलवार, नौ जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले का चार दिवसीय संयुक्त दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें लेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नेतागण मंगलवार, नौ जनवरी को वंदे भारत ट्रेन द्वारा सुबह 5.40 बजे भोपाल से झांसी प्रस्थान करेंगे और सुबह 8.40 बजे झांसी पहुंचेंगे। नेतागण सुबह 11 बजे झांसी से दतिया जाएंगे, जहां पीताम्बरा पीठ में मां पीताम्बरा के दर्शन, पूजा-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। नेतागण दतिया में ही पूर्वान्ह 11.30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और दोपहर 12.30 बजे दतिया से भाण्डेर जाएंगे। जहां दोपहर 1.30 बजे पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। नेतागण दोपहर 3.30 बजे लहार और सायं छह बजे भिंड पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात वे रात्रि आठ बजे भिंड में लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। नेतागणों का रात्रि विश्राम भिंड में रहेगा।

सिंह ने बताया कि भंवर, पटवारी, सिंघार और कटारे बुधवार, 10 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे अटेर में दोपहर 1.30 बजे मेहगांव में, अपरान्ह 3.30 बजे अम्बाह में और सायं 5.30 बजे मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। नेतागणों का रात्रि विश्राम मुरैना में रहेगा।

सिंह ने आगे बताया कि नेतागण गुरुवार 11 जनवरी को मुरैना से सुबह 11 बजे जौरा पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद, दोपहर एक बजे सबलगढ़, अपरान्ह तीन बजे विजयपुर, सायं 5.30 बजे पोहरी और सायं 7.30 बजे शिवपुरी पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। नेतागणों का रात्रि विश्राम शिवपुरी रहेगा।

सिंह ने बताया कि नेतागण अपने निर्धारित दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार 12 जनवरी को सुबह 10 बजे शिवपुरी से कोलारस जाएंगे। जहां वे सुबह 10.30 बजे कोलारस में बैठक लेंगे। नेतागण उसी दिन दोपहर एक बजे गुना, अपरान्ह 3.30 बजे अशोकनगर, सांय 5.30 बजे मुंगावली पहुंचकर वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें लेंगे। भंवर, पटवारी, सिंघार और कटारे उसी दिन सायं 6.30 बजे मुंगावली से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम भोपाल में करेंगे। सिंह ने बताया कि उक्त चारों नेतागण सभी दौरे कार द्वारा करेंगे।




Bhopal News : राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले, भोपाल कलेक्टर के बाद एडीएम प्रकाश सिंह

MP News: Transfer of 17 officers of State Administrative Service, after Bhopal Collector, ADM Prakash Singh al

वल्लभ भवन
– फोटो : सोशल मीडिया

राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए है। इसमें अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर शामिल हैं। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह के बाद एडीएम प्रकाश सिंह चौहान का भी तबादल कर दिया गया है। उनको मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग में कार्मिक शाखा में उप सचिव बनाया गया है। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव जितेंद्र सिंह चौहान को क्षेत्रीय उपायुक्त, भू अभिलेख, इंदौर संभाग, इंदौर बनाया गया है।

शिवपुरी के अपर कलेक्टर विवेक कुमार रघुवंशी को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव, रीवा अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह को अपर कलेक्टर सागर, अपर कलेक्टर सागर सपना त्रिपाठी को अपर कलेक्टर रीवा, संयुक्त कलेक्टर दतिया इकबाल मोहम्मद को संयुक्त कलेक्टर पन्ना, संयुक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा राजीव रंजन पाण्डेय को संयुक्त कलेक्टर बालाघाट, संयुक्त कलेक्टर जबलपुर अनुराग सिंह को संयुक्त कलेक्टर सीधी, संयुक्त कलेक्टर सागर शैलेंद्र सिंह को संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़, संयुक्त कलेक्टर श्योपुर नीरज शर्मा को संयुक्त कलेक्टर दतिया, संयुक्त कलेक्टर पन्ना सत्यनारायण दर्रों को संयुक्त कलेक्टर झाबुआ, संयुक्त कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री फहीम खान को संयुक्त कलेक्टर सागर, संयुक्त कलेक्टर पन्ना भारती देवी मिश्रा को संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़, संयुक्त् कलेक्टर झाबुआ अंकिता प्रजापति को संयुक्त कलेक्टर धार, डिप्टी कलेक्टर इंदौर अक्षय सिंह मरकाम को डिप्टी कलेक्टर झाबुआ, डिप्टी कलेक्टर धार राहुल चौहान को डिप्टी कलेक्टर छतरपुर, डिप्टी कलेक्टर राजगढ़ जूही गर्ग को डिप्टी कलेक्टर सागर बनाया गया है।




Mp News : भोपाल में मिले पांच कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 7

MP News: Five corona infected found in Bhopal, number of active patients reaches 7

कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर
– फोटो : istock

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, एक व्यक्ति डिस्चार्ज हुआ। सभी नए संक्रमित वैक्सीनेटेड है और उनको हल्के लक्षण है। पांचों संक्रमितों को होम आईसोलेशन में भर्ती कराया गया है। शहर में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात पहुंच गई है। दिसंबर 2023 से अब तक शहर में 779 जांच में 23 संक्रमित मिल चुके है। इनमें से 16 को डिस्चार्ज किया गया है।




Mp News : मध्य प्रदेश में 698 किलोमीटर चलेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 7 दिन में 9 जिलों से गुजरेगी

MP News: Bharat Jodo Nyay Yatra will run 698 km in Madhya Pradesh, will pass through 9 districts in 7 days

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का नाम बदलकर अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा हो गया है। यह यात्रा मध्य प्रदेश में 698 किमी चलेगी। मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाने वाले न्याय यात्रा उत्तरप्रदेश से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा ग्वालियर-चंबल और मालवा संभाग के ग्वालियर, गुना, उज्जैन से होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। प्रदेश में यात्रा सात दिनों में नौ जिलों से होकर गुजरेगी। बता दें इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकली थी। इस यात्रा से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में फायदा होने की उम्मीद है।

8 फरवरी को कांग्रेस की बड़ी बैठक

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 8 फरवरी को पीसीसी मुख्यालय में बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याया यात्रा, लोकसभा चुनाव की तैयारी और प्रदेश संगठन को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके पहले 6 फरवरी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की हार के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।




Bhopal News : अरेरा कॉलोनी में ज्वैलर्स के घर से एक करोड़ नहीं बल्कि 35 लाख की लूट, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News: Not one crore but 35 lakhs were looted from jewelers house in Arera Colony, all three accused arr

भोपाल अरेरा कॉलोनी से लूट की वारदात के तीनों आरोपी

अरेरा कालोनी में रहने वाले एक ज्वैलर्स के घर में पत्नी को चाकू अड़ाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूटने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गए 33.60 लाख रुपए नकद, मोबाइल और जेवरात समेत कुल 35 लाख का सामान जब्त किया गया है। वारदात में उपयोग की गई पल्सर बाइक और चाकू तथा मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। वारदात का मास्टर माइंड बंगले से कुछ दूरी पर ही पान की दुकान चलाता है। उसने अपने मौसेरे भाई और बहनोई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद भागते समय सामने वाले बंगले के चौकीदार ने उसे दबोच लिया था।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि ई-4 अरेरा कालोनी में रहने वाले सुशील धनवानी का ज्वैलर्स का कारोबार है। बुधवार की शाम को उनकी पत्नी कीर्ति धनवानी (65) घर पर अकेली थी, जबकि पति और परिवार के अन्य सदस्य अपने काम से गए थे। शाम करीब सात बजे तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस गए और चाकू अड़ाकर मोबाइल फोन, जेवरात तथा अलमारी में रखे लाखों रुपए लूटकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर सामने वाले बंगले पर तैनात चौकीदार ने एक बदमाश को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश का नाम देवानंद जाधव उर्फ देवा (34) निवासी गौतम नगर झुग्गीबस्ती ई-6 अरेरा कालोनी बताया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में अपने मौसेरे भाई और बहनोई के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने उसके मौसेरे भाई धीरज गवई (30) निवासी दरियापुर, अमरावती महाराष्ट्र और बहनोई बाबूलाल मेवाड़ा उर्फ बाबू सिंह (44) निवासी कालापीपल जिला शाजापुर को भी गिरफ्तार कर लिया।

33.60 लाख नकदी समेत कुल 35 लाख का माल बरामद

तीनों बदमाशों के पास से लूटे गए 33.60 लाख रुपए नकदी, 5 सोने के सिक्के, एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन समेत करीब 35 लाख का माल बरामद किया गया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, एक मोबाइल फोन और चाकू जब्त किया गया है।

एक सप्ताह तक रैकी करने के बाद दिया घटना को अंजाम

मुख्य आरोपी देवानंद जाधव उर्फ देवा फरियादी के मकान से कुछ दूरी पर साढेÞ दस नंबर पर पान की गुमठी चलाता है, जिसके कारण उसका बंगले के सामने आना-जाना होता है। देवानंद को पता था कि यह मकान ज्वैलर्स कारोबारी का है, जिनके घर पर बड़ी मात्रा में जेवरात और नकदी हो सकती है। इसकी जानकारी उनसे अपने बहनोई बाबूसिंह और मौसेरे भाई धीरज को देते हुए उन्हें भोपाल बुलाया। तीनों ने करीब एक सप्ताह तक ज्वैलर्स के बंगले की रैकी की। बुधवार को जब उन्हें पता चला कि मकान में महिला अकेली हैं, तो उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। सामने वाले बंगले के चौकीदार की हिम्मत के चलते मुख्य आरोपी पकड़ा गया, जिसके कारण पूरे मामले का खुलासा हो गया।