Mp News : बीजेपी ने एमपी में प्रज्ञा सिंह, केपी यादव समेत 6 सांसदों के टिकट किए रद्द, जानें क्या रही वजह

MP News: BJP canceled tickets of 6 MPs including Pragya Singh, KP Yadav in MP, know the reason

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट कटा

भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया है। वहीं, गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सागर से राजबहादुर सिंह का टिकट काट कर लता वानखेड़े, रतलाम से जीएस डामोर की जगह अनिता नागर सिंह चौहान, विदिशा में रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और ग्वालियर से विवेक शेजवलकर की जगह प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे भारत सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।

भोपाल- महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाली सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह से पार्टी ने दूरी बना ली है। 2019 के लोकसभा चुनाव के आखिरी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रज्ञा के बयान पर कहा था कि गांधी जी पर बोलने वालों को मैं कभी माफ नहीं करूंगा। इसके बाद से ही साध्वी प्रज्ञा पार्टी के अंदर हासिए पर चल रही थीं।

गुना-शिवपुरी- सांसद केपी यादव के काम से कई बार पार्टी असहज हो जा रही थी। वहां, उनकी सिंधिया समर्थकों से नहीं बन रही थी। खुलकर यह विवाद कई बार सामने आ जा रहा था। हाल ही में जिस पासपोर्ट केंद्र का गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्घाटन करने वाले थे, उसका बिना किसी कार्यक्रम के केपी यादव ने जाकर उद्घाटन कर दिया था। इसके बाद सिंधिया खेमे की नाराजगी और बढ़ गई थी। पार्टी ने उनसे भी दूरी बना ली।

विदिशा- सांसद रमाकांत भार्गव पूर्व सीएम शिवराज के करीबी माने जाते हैं। शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद से ही चर्चा चल रही थी कि उनको पार्टी केंद्र में लेकर जाएगी। विदिशा से शिवराज को टिकट देने को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। शिवराज विदिशा से पांच बार सांसद रह चुके हैं।

ग्वालियर- भाजपा ने सांसद विवेक शेजवलकर का टिकट काट दिया है। उनको टिकट काटने का कारण उनकी बढ़ती उम्र को भी बताया जा रहा है। पार्टी ने यहां से पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।

सागर- सागर से सांसद राजबहादुर सिंह को पार्टी ने इस बार मौका नहीं दिया है। राजबहादुर सिंह को लेकर स्थानीय नेताओं का फीडबैक ठीक नहीं था। यहां से पार्टी ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लता वानखेड़े को प्रत्याशी बनाया है।

रतलाम- भाजपा ने जीएस डामोर का टिकट काट दिया है। इस सीट पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी है और अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार डामोर की जीत को लेकर पार्टी को संशय था। यहां से भाजपा ने प्रदेश सरकार में वन मंत्री नागर सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है।




Mp News : पीएम मोदी ने भोपाल को दी बड़ी सौगात, एम्स नाइट शेल्टर और सीजीएचएस वेलनेस की बिल्डिंग का किया उद्घाटन

MP News: PM Modi gave a big gift to Bhopal, inaugurated the building of AIIMS night shelter and CGHS Wellness

एम्स भोपाल में विश्राम गृह निर्माण का प्रधानमंत्री ने वर्चुअली भूमिपजन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल को दो बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री ने रविवार को भोपाल स्थित एम्स में रेन बसेरा के निर्माण का भूमि पूजन किया। इस समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया भी वर्चुअल रूप से जुड़े।

एम्स भोपाल में इलाज कराने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को रात में रुकने के लिए सेवा भारती के सहयोग से रैन बसेरे का निर्माण किया जाएगा। 22 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में 500 कमरों का निर्माण करके आने वाले मरीज और उनके रिश्तेदारों के लिए आवास की सुविधा का समाधान मिल पाएगा। इस अवसर पर प्रोफेसर अजय सिंह ने कहा कि रैन बसरे में सर्वधर्म प्रार्थना स्थल भी होगा।




Mp News : पांच साल में 62 नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस, सिर्फ सात की किस्मत चमकी

MP News: 62 leaders left Congress in five years, only seven got lucky, the rest became backbenchers only.

एमपी कांग्रेस
– फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में महत्वपूर्ण है कि उन नेताओं की बात की जाएं, जो पहले कांग्रेस से भाजपा में गए हैं। क्या उन्हें न्याय मिला? इस सियासी अटकलों के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस भड़क गई है। उसकी तरफ से पिछले पांच साल में कांग्रेस छोड़ने वाले 62 नेताओं की सूची जारी की गई है। इसमें दावा किया है कि भाजपा में शामिल सिर्फ सात नेताओं की ही किस्मत चमकी है। शेष पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष राजनीति में हाशिये पर हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। दोनों नेता दिल्ली में हैं। चर्चा है कि कमलनाथ और नकुलनाथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस में खलबली मच गई है। अब पिछले पांच साल में कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं के करियर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। पिछले पांच साल में 62 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ी। इनमें सिर्फ सात नेताओं की ही किस्मत चमकी है। बाकी पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष अब तक बैकबेंचर्स ही बने हुए हैं।

इनकी चमकी किस्मत

मध्य प्रदेश में 2018 में कमलनाथ ने भाजपा के विजय रथ को रोक कर कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराई थी। हालांकि, 15 माह की सरकार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने राज्यसभा में भेजा और उनके साथ आए समर्थक विधायकों को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया। सिंधिया केंद्र सरकार में उड्डयन मंत्री है। उनका कद भाजपा में लगातार बढ़ रहा है। उनके समर्थक विधायक तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्यूम सिंह तोमर समेत अन्य नेता भाजपा सरकार में मजबूत हुए।

55 नेताओं का भविष्य भाजपा में खत्म

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 62 में से 55 नेताओं का भविष्य खत्म हो गया या राजनीति के हाशिये पर चले गए। अब वह भाजपा में बैकबैंचर्स की भूमिका में हैं। कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि भाजपा उनका उपयोग करने के बाद उनकी राजनीति ही खत्म कर देगी। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस अब अपने विधायक और बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल होने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

कमलनाथ गए तो होगी कांग्रेस में बड़ी टूट

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश कांग्रेस में बड़ी टूट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ करीब दो दर्जन विधायक और पूर्व विधायक के साथ ही दो महापौर भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं। इसमें परासिया से विधायक सोहन वाल्मीकि, सौंसर से विधायक विजय चौरे, जुन्नारदेव से विधायक सुनील उईके, पांढुर्णा से विधायक निलेश उईके, अमरवाड़ा से विधयाक कमलेश शाह, परसवाड़ा से विधायक मधु भगत, चौरई से विधायक सुजीत चौधरी, बैहर से विधायक संजय उईके, मुरैना से विधायक दिनेश गुर्जर, वारासिवनी से विधायक विवेक पटेल और मुरैना और छिंदवाड़ा महापौर के भी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं।




Acharya Vidyasagar Maharaj : आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि

acharya vidyasagar maharaj of digambara jain muni took samadhi

आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, जैन समाज पहुंचा चन्द्रगिरि तीर्थ

इंदौर ऐसा एकमात्र शहर है जहां आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज (Acharya Vidyasagar Maharaj ) ने अपने साधु जीवन का सबसे अधिक वक्त बिताया है। 56 साल के साधु जीवन में उन्होंने 10 महीने से ज्यादा का समय इंदौर में बिताया। 19 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2020 में उनका आगमन अहिल्या की नगरी इंदौर में हुआ। इस दौरान इंदौर के भक्तों का सौभाग्य ऐसा जागा कि गुरु का सानिध्य 300 दिन से ज्यादा का मिल गया।

कोरोना संक्रमण की वजह से इंदौर को मिला सौभाग्य

साल 2020 में जब आचार्य विद्यासागर इंदौर आए तो कोरोना की वजह से लाकडाउन लगा। इस वजह से इंदौर की जनता को गुरु का यह प्रेम मिल पाया। जैन समाजजन कहते हैं कि गुरु के प्रति अपार स्नेह की वजह से इंदौर को यह सौभाग्य मिला।

चन्द्रगिरि तीर्थ में देह त्यागी

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ (chandragiri dongargarh jain temple) में शनिवार देर रात 2:35 बजे श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया। दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य ने पूर्ण जागृतावस्था में आचार्य पद का त्याग किया। इसके बाद तीन दिन का उपवास लिया और अखंड मौन धारण कर लिया। इसके बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। उनके शरीर त्यागने की खबर मिलने के बाद जैन समाज के लोग डोंगरगढ़ में जुटना शुरू हो गए हैं। आज दोपहर 1 बजे उनकी अंतिम संस्कार विधि होगी।

पीएम मोदी मिलने पहुंचे थे

पिछले साल 5 नवंबर को पीएम मोदी (pm modi) ने डोंगरगढ़ पहुंचकर मुनि श्री का आशीर्वाद लिया था। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी का आशीर्वाद पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं।




BHOPAL News : MP में भी कांग्रेस को बड़ा झटका? अपने बेटे के साथ कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलें तेज

भोपाल : बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच शनिवार दोपहर को छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह हटा दिया। इसी के साथ इन चर्चाओं को और बल मिल रहा है कि वह पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि कल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सार्वजनिक रूप से बयान देकर ऐसी अटकलें को हवा दे दी थी कि बीजेपी में कमलनाथ/ नकुलनाथ का स्वागत है।

कांग्रेस पार्टी के अंदर शनिवार का दिन एक बार फिर बड़ी हलचल लेकर आया. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने कांग्रेस पार्टी का नाम अपने एक्स के बायों से हटा दिया है. कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा के 5 दिनों के दौरे पर थे लेकिन चार दिन पूरे करके बीच में ही उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला कर लिया. नकुलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद हैं. पिछले कई दिनों से वो अपने क्षेत्र में जनता के बीच जा रहे हैं और लोगों से संपर्क कर रहे हैं.

अनुमान ये लगाया जा रहा है कि नकुलनाथ कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं. हालांकि ये अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है और ना ही ये जानकारी मिल सकी है कि नकुलनाथ अगर कांग्रेस पार्टी छोड़ते हैं तो वो किस पार्टी में ज्वाइन करने वाले हैं. लेकिन उनके बायो बदलने से सियासी गलियारी में नई चर्चा शुरू हो गई है.

वीडी शर्मा के बयान के बाद बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज 

बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश की राजनीतिक में जिस तरह से बयान बाजी का दौर जारी है, उससे भी ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. गौरतलब है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि कमलनाथ और नकुलनाथ अगर बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है.

सुमित्रा महाजन ने भी BJP में शामिल होने का दिया था ऑफर

वहीं इससे पहले बीजेपी की पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) ने भी कमलनाथ को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया था. उन्होंने कहा था कि कमलनाथ आना चाहते हैं तो राम का नाम लेकर आ सकते हैं.
इसके अलावा विधानसभा सत्र के दौरान वैलेटाइन डे के मौके पर सदन में चर्चा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि कमल से प्यार का इजहार किया जाता है और कमलनाथ यहां बैठे हैं. ऐसे में कमलनाथ को लेकर बीजेपी के नेता लगातार बयान दे रहे हैं. 

हालांकि कमलनाथ ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को कई बार खारिज किया था, लेकिन कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अशोक सिंह (Ashok Singh) के नामांकन के दौरान भी कमलनाथ शामिल नहीं हुए थे. जबकि वो प्रस्तावक थे. 




Mp News : वन अधिकारियों ने टाइगर रिजर्व में गिद्धों का आकलन शुरू किया

MP News: Forest Officials Begin Vulture Estimation In Tiger Reserves

गिद्धों की गिनती करते वनकर्मी।

मध्य प्रदेश टाइगर, लेपर्ड और चीता स्टेट तो है ही, गिद्ध स्टेट भी है। मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में भी गिद्धों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनकी गिनती शुरू हो गई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भी मैनुअली गिनती की जा रही है। तीन दिन तक यह गणना चलेगी।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश में तीन प्रकार के गिद्ध दूसरे देशों से भी आते हैं। इसके अलावा चार प्रकार के गिद्ध भारत में पाए जाते हैं। कुल सात प्रकार के गिद्धों की गणना पूरे भारत में हो रही है। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ के साथ ही सभी टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में तीन दिवसीय गिद्ध गणना गुरुवार को शुरू हुई। बीटों में वनकर्मी गिद्धों की गिनती कर रहे हैं। सुबह साढ़े छह बजे से रात साढ़े आठ बजे तक गिनती होगी। इसके बाद सभी गणनाओं को एकत्रित किया जाएगा।

हर दो साल में होती है गिद्धों की गिनती

गिद्धों की गिनती हर दो साल में की जाती है। सात फरवरी 2024 से गिद्धों की गिनती शुरू हुई है। इसके बाद अप्रैल में इन्हें दोबारा गिना जाएगा। जंगलों के साथ-साथ अन्य इलाकों में भी गिद्धों की गिनती की जाएगी। 7 फरवरी 2022 को गिद्धों की गिनती हुई थी। तब एक अनुमान में मध्य प्रदेश में 9,448 गिद्ध मिले थे। वन विहार भोपाल को इस बार गिद्धों की गिनती का नोडल केंद्र बनाया गया है।

टेक्नोलॉजी की ले रहे हैं मदद

गिद्धों की गिनती में टेक्नोलॉजी की मदद ली जा रही है। फोटो, ड्रॉपिंग्स, उनके घोसले आदि से जुड़े साक्ष्यों के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी मदद से सॉफ्टवेयर गिद्धों की पहचान करने और उनकी प्रजातियों को पहचाना जा सकेगा।




Mp News : कांग्रेस नेताओं का बीजेपी में प्रवेश जारी, वीडी शर्मा बोले- नेताओं के नेतृत्व में पार्टी का हो रहा विस्तार

MP News: Congress leaders' entry into BJP continues, VD Sharma said - the party is expanding under the leaders

एमपी के कई जिलों के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। गंजबसौदा की जनपद अध्यक्ष नीतू देवंद्र रघुवंशी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई। वहीं, सीधी से कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री, जिला महामंत्री एवं को-ऑपरेटव सेल के प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली।

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हर्षित गुरु, कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश रघुवंशी के साथ कांग्रेस पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा बड़वानी और छिंदवाड़ा जिले के साहू समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेस के बड़वानी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह राठौर दरबार व जिले के कांग्रेस पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का कारण बड़ा कारण कांग्रेस का श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्यौता ठुकराना से आहत होना बताया।

भाजपा परिवार में सभी का स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मैं सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। राम नाम की गंगा बह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने के लिए जारी इस यात्रा में सभी सम्मिलित होने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हो रहा है। हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।




Mp News : हरदा हादसे पर दिग्विजय का सीएम को पत्र, तत्कालीन कमिश्नर और कलेक्टर पर दर्ज करें आपराधिक मामला

MP News: Digvijay's letter to CM on Harda accident, file criminal case against the then commissioner and colle

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

हरदा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होने हरदा जिले के पटाखा फैक्टरी में हुई घटना को लेकर नर्मदापुरम संभाग के तत्कालीन कमिश्नर और हरदा के पूर्व कलेक्टर पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। इसी के साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसे लेकर कुछ सुझाव भी दिए हैं।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लिखा कि यह तथ्य सार्वजनिक है कि तत्कालीन कलेक्टर ने इस फैक्टरी का लाइसेंस रद्द कर दिया था, लेकिन पूर्व कमिश्नर नर्मदापुरम ने कलेक्टर के आदेश पर एक माह के लिए स्थगन दे दिया और स्थगन की अवधि समाप्त होने के बाद भी फैक्टरी को काम करने की अनुमति दी गई, इसलिए इस दुखद घटना के लिए तत्कालीन कमिश्नर नर्मदापुरम और कलेक्टर हरदा को उत्तरदायी बनाया जाना चाहिए और इन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।

ये सुझाव भी दिए

– तमिलनाडु का शिवाकासी भारत में 90 प्रतिशत पटाखों का उत्पादन करता है। मध्य प्रदेश सरकार को एक टीम शिवाकासी भेजनी चाहिए जो वहां पर विस्फोटकों का उपयोग करके पटाखों के निर्माण किए जाने और सुरक्षा संबंधी पहलुओं का अध्ययन करे और राज्य के लिए एक दोषमुक्त नीति तैयार करे।

– मध्यप्रदेश सरकार को पटाखों के निर्माण हेतु लाइसेंसिंग नीति में निर्धारित मानदंडों के अनुसार, विशेष रूप से अग्नि सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निरीक्षणों को सख्ती से लागू करना चाहिए।

– पटाखे निर्माण करने वाली फैक्ट्रियों के एक किमी के दायरे में कोई बस्ती नहीं होनी चाहिए।

– मौजूदा फैक्ट्रियों को बस्ती से कम से कम एक किमी दूर तत्काल स्थानांतरित किया जाना चाहिए।




Mp News : महाभारत के श्रीकृष्ण ने एसीएस पत्नी के खिलाफ की शिकायत, कहा

MP News: Mahabharata's Shri Krishna complains against ACS wife, says - she is not allowing him to meet his dau

नीतिश भारद्वाज
– फोटो : सोशल मीडिया

प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का अभिनय करने वाले अभिनेता नीतिश भारद्वाज और उनकी अपर मुख्य सचिव पत्नी के बीच चल रहा मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है। दोनों वर्षों से अलग रह रहे हैं। अब नीतीश भारद्वाज ने पत्नी स्मिता भारद्वाज पर बेटियों से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में भारद्वाज ने भोपाल पुलिस आयुक्त को शिकायत सौंपी है, जिसकी जांच एडीसीपी जोन-3 शालिनी दीक्षित को सौंपी गई है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस जांच होने का हवाला दे रही है।

जानकारी के अनुसार अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा के कार्यालय में अपनी पत्नी स्मिता भारद्वाज पर दोनों बेटियों से चार साल से नहीं मिलने देने और पहले भोपाल और अब ऊंटी के बोर्डिंग स्कूल से बेटियों का दाखिला निरस्त कराकर किसी अन्यत्र स्थान पर पढ़ने भेजने की शिकायत कही है। भारद्वाज ने अपनी शिकायत में कहा है कि अदालत ने बेटियों से मिलने की अनुमति दी है, बावजूद इसके स्मिता भारद्वाज उन्हें अपनी दोनों बेटियों से मिलने नहीं दे रही हैं। वर्तमान में दोनों बेटियां कहां हैं और किस परिस्थिति में हैं, इसकी कोई जानकारी भी नहीं दे रही हैं।

मेरे खिलाफ बेटियों को भड़का रहीं स्मिता

नीतिश ने अपनी शिकायत में कहा है कि आईएएस स्मिता भारद्वाज मेरे खिलाफ दोनों बेटियों को भड़का रही हैं। मुझे मेरी बेटियों से मिलवाया जाए। गौरतलब है कि नीतिश भारद्वाज को मुंबई फैमिली कोर्ट ने आदेश दिया है कि नीतिश भारद्वाज अपनी दोनों बेटियों से मिल सकते हैं। ज्ञात हो कि दोनों बेटियों स्मिता भारद्वाज के साथ रहती हैं। स्मिला भारद्वाज मप्र कैडर की 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवक कल्याण विभाग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पद पर पदस्थ हैं।

क्या है पूरा मामला

स्मिता भारद्वाज 1992 बैच की आईएस अधिकारी हैं और वर्ष 2009 में नीतिश भारद्वाज के साथ उनकी शादी हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। दोनों पढ़ाई करती हैं। 2019 में मुंबई की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी गई। नीतिश का तर्क है कि सितंबर 2021 से बेटियों से स्मिता बात नहीं करा रही हैं। इतना ही नहीं न तो फोन रिसीव करतीं, वॉट्सएप पर भी ब्लॉक कर दिया और ई-मेल का भी कोई रिस्पांस नहीं मिलता है।




12 Ips Transfers In Mp, Pradeep Sharma Appointed Ujjain Sp

12 IPS transfers in MP, Pradeep Sharma appointed Ujjain SP

मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल
– फोटो : File

राज्य सरकार ने चार जिलों में पुलिस अधीक्षक समेत भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। बैतूल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी आठवीं वाहिनी, विसबल छिंदवाड़ा बनाया गया है। इसके अलावा दतिया के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को उज्जैन का एसपी बनाया गया है।

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा की अतिरिक्त आवासीय आयुक्त मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली में पदस्थापना की गई है। इसके अलावा नीमच के पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी को सेनानी 24वीं वाहिनी, विसबल, जावरा रतलाम ट्रांसफर किया गया है।

कुशवाह आईजी जबलपुर

इसके अलावा चंद्रशेखर सोलंकी को पुलिस महानिरीक्षक विसबल, इंदौर, अनिल सिंह कुशवाह को पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, जबलपुर, अरविंद कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक, कानून और व्यवस्था/सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, आरआरएस परिहार को पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल, विनीत खन्ना पुलिस महानिरीक्षक, चयन एवं भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल, हिमानी खन्ना पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल, मिथलेश शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर रेंज, अनुराग शर्मा पुलिस महानिरीक्षक अअवि, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।