Mp News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी बेमेल

 

MP News: CM Dr. Mohan Yadav said - The pairing of Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi is mismatched, there is no c

सीएम मोहन यादव
– फोटो : सोशल मीडिया

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चांदोलिया एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में जनसभाओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी बेमेल है, इनका कोई तालमेल नहीं है। समाजवादी पार्टी के स्व. मुलायम सिंह जी ने कांग्रेस पार्टी से हमेशा से नफरत की थी और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामना दी थी। अभी यह अवसर परस्ती की दोस्ती कितनी चलेगी, आप भी देखोगे, हम भी देखेंगे। राहुल गांधी सभाओं में संविधान की किताब दिखा रहे हैं। राहुल गांधी उस संविधान के बजाय दूसरी कोई किताब दिखाकर मूल संविधान और बाबा साहब की आत्मा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वो पहले संविधान को समझ लें, उनकी दादी ने संविधान को अलग करके देश में आपातकाल लगाया था। बाबा साहब अंबेडकर ने 1950 में जो मूल संविधान लागू किया था, उसमें कांग्रेस की 5 पीढ़ियों ने सौ बार से ज्यादा संविधान संशोधन कर दिए। जिन्होंने खुद पाप किए वो दूसरे से कहां सर्टिफिकेट लेंगे।

सीएम ने कहा कि अब एक ही परिवार के लोगों को मौका देने का जमाना गया, अब तो गरीब और किसान परिवार से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बन रहे हैं। बिहार और यूपी में एक ही परिवार वाले इतने चालू हैं कि वे सारे पद अपने ही घर में रख लेते हैं। घमंडिया गठबंधन के लोग कहते हैं कि मांस की दुकान खोलकर बैठ रहे हैं, तो इन्हें समस्या क्या है? पाकिस्तान की जनसंख्या 22 करोड़ है, उससे ज्यादा सदस्य तो हमारी भारतीय जनता पार्टी में है। अब कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आएं तो पूछना कि हमारे धर्म से क्या परेशानी है, भगवान श्रीराम के मंदिर बनने में अड़ंगे क्यों लगाए।

मुख्यमंत्री ने कहा बिहार, यूपी में कुछ राजनीतिक दलों में परिवारवाद इतना हावी हैं कि वे सारे पद अपने ही घर में रख लेते हैं। किसी को मौका ही नहीं देते, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं होता है। अगर ऐसा होता तो मुझे कौन मौका देता। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने मुझे ये मौका दिया है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कई दलों ने चार-चार बार सरकार बनाई, लेकिन आज तक वे मथुरा के अंदर भगवान श्रीकृष्ण को मुस्कुराहट नहीं दे पाए। जनता के पास वोट मांगने तो जाते थे, लेकिन वे भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण का मंदिर नहीं बनवा पाए। इतना ही नहीं ये तो इतने निष्ठुर है कि जब अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन गया तो वहां पर अब तक दर्शन करने के लिए भी नहीं जा सके हैं। ऐसे कांग्रेसियों के साथ समाजवादी वाले दोस्ती करते हैं।




Bhopal News: नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में सीबीआई ने इंस्पेक्टर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, 13 गिरफ्तार

MP News: CBI caught CBI inspector taking bribe of Rs 10 lakh in nursing college scam case, 13 arrested

सीबीआई
– फोटो : पीटीआई

प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में सीबीआई की दिल्ली टीम ने ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अलग-अलग शहरों में छापेमारी कर सीबीआई के निरीक्षक राहुल राज समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।राहुल राज को टीम ने 10 लाख की रिश्वत लेते दबोचा। हिरासत में लिए गए आरोपियों में तीन कॉलेज के संचालक भी शामिल हैं। इन पर चार कॉलेजों को कार्रवाई से बचाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सीबीआई को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीबीआई की टीम ने भोपाल, इंदौर और रतलाम शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार नर्सिंग कॉलेज घोटाले में सीबीआई निरीक्षक राहुल राज पर कॉलेज को बचाने की रिपोर्ट बनाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस बीच, भोपाल के सीबीआई निरीक्षक को टीम ने उसके प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर से दबोच लिया। साथ ही रिश्वत देने वाले भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सुमा भास्करन और एक दलाल सचिन जैन को भी सीबीआई ने गिरफ़्तार किया है। राहुल राज के घर से सीबीआई को जांच में दो सोने के बिस्कट और करीब करीब आठ लाख रुपए नगद मिले है। इन चारों आरोपियों को सीबीआई की विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की कोर्ट में पेश किया गय। कोर्ट ने चारों को 10 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया।

9 लोग को इंदौर-रतलाम से गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार सीबीआई ने इंदौर और रतलाम में भी छापेमारी की है। इसमें कॉलेज संचालक और मध्य प्रदेश पुलिस के दो अधिकारी भी शामिल है, जो प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई की जांच में सहयोग कर रहे थे। हालांकि अभी सीबीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नही ंकिया है। एनएसयूआई नेता रवि परमार ने दावा किया कि उनकी शिकायत पर सीबीआई ने कार्रवाई की है। वह जल्द ही भष्टाचार मामले में सीबीआई को जल्द ही सबूत सौपेंगे।

व्यापमं के बाद दूसरा बड़ा घोटाला

बता दें, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मामलों में व्यापमं घोटाले के बाद राज्य का यह दूसरा बड़ा घोटाला है, जिसकी जांच सीबीआई के द्वारा की जा रही है और ऐसे में सीबीआई के अधिकारियों द्वारा ही इस मामले में रिश्वत लेने के आरोपों के बीच, इस पूरी जांच प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

363 कॉलेजों की जा रही जांच

मध्य प्रदेश में राज्य भर के कुल 364 नर्सिंग कॉलेज की जांच सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। इसी के चलते खंडवा जिले में भी सीबीआई की टीमें नर्सिंग कॉलेजों की जांच करने पहुंची थी। जहां कॉलेज में हो रहे एडमिशन से लेकर यहां की फैकल्टी और छात्रों को दी जा रही सुविधा के अलावा कॉलेज से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की गई थी। इसी तरह हाई कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश के सभी कॉलेजों में सीबीआई की टीमें जांच कर रही हैं।

2022 से सीबीआई कर रही जांच

बता दें, नर्सिंग कॉलेजों में अनियमितताओं की शिकायत के बाद यह मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट तक पहुंचा था जहां की इंदौर बैंच के द्वारा इस मामले को जबलपुर बैंच को ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद हाई कोर्ट की जबलपुर बैंच द्वारा इस मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दिया गया था। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर अक्टूबर 2022 में सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की थी और सीबीआई द्वारा प्रारंभिक निष्कर्षों में राज्य भर के कई नर्सिंग कॉलेजों में व्यापक अनियमितताओं का पता चलने के बाद उच्च न्यायालय ने गंभीर चिंता व्यक्त की थी।




Bhopal News: कांग्रेस को पीठ दिखाने वाले नेताओं को अब भाजपा का अपनापन देने पर विचार

 

MP News: Now BJP will give affiliation to traitors of Congress, will connect them with mainstream of party

भोपाल भाजपा कार्यालय
– फोटो : सोशल मीडिया

 

लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान कांग्रेस को पीठ दिखाने वाले दगाबाज नेताओं को अब भाजपा अपनापन देने पर विचार कर रही है। पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अब इन्हें हर बैठक और गतिविधि से जोड़ा जाएगा। इनमें से कुछ नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। चुनावी नतीजे आने के बाद इस प्रक्रिया पर काम शुरू किया जाएगा। लेकिन प्रदेश की इस सियासी गतिविधि पर पूरी तरह केंद्रीय नेतृत्व का फैसला ही काम करेगा।

लोकसभा चुनाव के दौरान तेजी से चले घटनाक्रम में बड़ी तादाद में कांग्रेस की टूट के हालात बने थे। भाजपा और कांग्रेस इस पलायन को लेकर अलग अलग आंकड़े पेश करते रहे हैं। लेकिन पलायन के बाद नई पार्टी और नए लोगों के साथ जा बैठे पुराने पूर्व कांग्रेसियों को अब अपने वजूद पर संकट नजर आने लगा है। भाजपा नेतृत्व ने नई आमद की इसी बेचैनी को भांपते हुए नई रणनीति बनाई है। इसके तहत अब कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा की मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने जिला और मंडल अध्यक्षों को इस बारे में निर्देश दे दिए हैं। इन्हें कहा गया है कि नई आमद को हर बैठक और पार्टी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है। 

मिलेगी नई भूमिका

 

कांग्रेस से पलायन करके भाजपा में आए कई नेता अपनी पूर्व पार्टी में कद, पद, ओहदा और सम्मान रखते थे। भाजपा ने इन लोगों को उनका खोया सम्मान लौटाने की भी रणनीति बनाई है। तय किया गया है कि ऐसे सभी नेताओं को उनके सामर्थ्य और कार्यशक्ति के लिहाज से भूमिका दी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में केंद्रीय नेतृत्व की सलाह पर ही काम किया जाएगा।इससे पहले इस बात पर भी सहमति बन चुकी है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायकों को प्रदेश मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। ऐसे विधायकों की गिनती करीब चार के आसपास है।

 

 

पहले सिंधिया को नवाज चुकी भाजपा

 

गोरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के हाथ से सरकार खींच ले जाने के अगुआ बने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा पद और कद से नवाज चुकी है। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के रास्ते केंद्र सरकार का सदस्य भी बनाया और इस सरकार में महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री भी बनाया गया। इस लोकसभा चुनाव में सिंधिया को मैदान दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इस चुनाव में जीत के बाद उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

 




Bhopal News: लोकतंत्र के लिए कील पर बैठकर अलग अंदाज में जनता से वोट करने की अपील की

 

Bhopal News Appealed for democracy by sitting on a nail in a different way appealed to public to vote

कील पर बैठकर लोकतंत्र के लिए लगाई गुहार

वह बहुत बीमार है, भूखा है, वह कुपोषण का शिकार हो गया है। लेकिन हमारे देश के नागरिक उसे भोजन नहीं दे रहे हैं। अब बताइए उसकी बीमारी कैसे ठीक होगी? वह कैसे सुपोषित होगा? यह बातें सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश शर्मा ने कहीं। शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की इस बीमारी को मतदान करके ही दूर किया जा सकता है। वह एक ऐसे आयोजन का हिस्सा थे, जिसे देखकर भोपाल वासियों ने दांतों तले अंगुली दबा।

आपको बता दें कि लोगों को मतदान के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए एक अलग तरह का आयोजन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। यहां पर भारत के लोकतंत्र की पीड़ा को कीलो के आसन पर बैठकर अभिव्यक्त किया गया।

लोकतंत्र की पीड़ा से आम नागरिकों को कराया परिचित

 

 यह कार्यक्रम भारत स्वाभिमान आंदोलन और भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया था। भोपाल के एमपी नगर में स्थित गवर्नमेंट प्रेस के सामने आयोजित इस प्रदर्शन में दर्जनों की संख्या में नागरिक शामिल हुए और लोकतंत्र की पीड़ा से आम नागरिकों को परिचित कराया। कीलों के आसन पर जब भारत स्वाभिमान आंदोलन और भारत रक्षा मंच की कार्यकर्ता बैठे तो वहां खड़े नागरिक आश्चर्यचकित हो गए। यह आयोजन मतदान प्रतिशत बढ़ाने और नागरिकों को जागरूक करने, उनके दायित्व बोध से परिचित कराने के लिए किया गया था।

भारत रक्षा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि हमने देश की जनता से आह्वान करते हुए स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए उसे भरपूर भरपेट भोजन (वोट) देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र भूखा एवं कुपोषित है, क्योंकि हम लोग उसे भरपेट भोजन नहीं देते, वह बीमार और कुपोषित हो रहा है।

 

 

मतदान के प्रति नागरिकों की अपेक्षा लोकतंत्र को बना देगी पंगु

 

कैलाश तिवारी आर्य ने बताया कि वर्तमान समय में मतदान के प्रति नागरिकों की अपेक्षा लोकतंत्र को पंगु बना देगी। अब नागरिकों को जागरुक होना चाहिए और लोकतन्त्र को कुपोषित होने से बचाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस दौरान कमलेश लोखंडे, शकुंतला रजक, अंबिका प्रसाद दुबे और अभिषेक तिवारी कील वाले आसन पर बैठे और लोगों से मतदान की अपील की। कैलाश तिवारी आर्य ने कहा कि हे मतदाताओं आप भारत के भाग्य विधाता हो, अधिकतम मतदान कर इस रंग-बिरंगे गुलदस्ते लोकतंत्र की सुंदरता और सुगंध को बढ़ाने के लिए केवल आपका एक वोट अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सन 2024 के लिए मतदान का महोत्सव के साथ-साथ आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है, फिर भी आप लोग मुझे आधा अधूरा भोजन देते हैं। मैं जन गण मन भारत भाग्य विधाता को कोसता हुआ आगामी 5 वर्षों के लिए लौट जाता हूं।

 

ऑनलाइन मतदान की मांग

 

कैलाश तिवारी ने बताया कि अब मतदान की प्रक्रिया में बदलाव किया जाना चाहिए। मतदान प्रक्रिया को 24 घंटे के लिए किया जाना चाहिए। साथ ही मतदान करने के लिए कोई ऑनलाइन व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, ताकि कोई भी मतदाता कहीं से भी मतदान कर सके।




Bhopal News: किन्नर ने पत्थर से सिर कुचलकर विक्रेता की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

 

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल  के खजूरी सड़क इलाके में एक किन्नर ने पत्थर से वेंडर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनों भोपाल रेलवे स्टेशन से एक आटो में बैठकर मौके पर पहुंचे थे। घटना के दौरान किन्नर को पकड़ने का प्रयास कर रहे आटो चालक को भी नोंच लिया था। पुलिस ने आरोपी किन्नर के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। घायल की मौत के बाद आरोपी पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। किन्नर ट्रेन में बैठकर भाग पाता, उसके पहले ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड बैरागढ़ में रहने वाला विनोद बुलानी ट्रेनों में मूंगफली बेचने का काम करता था। इस दौरान ट्रेनों में नेग मांगने वाले किन्नर फरजाना से उसकी दोस्ती हो गई थी। बुधवार-गुरुवार की रात दोनों ट्रेन से भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरे। बाहर आने पर बैरागढ़ निवासी आटो चालक राजकुमार मिला। विनोद और फरजाना उसके आटो में सवार हुए और ढाबे पर चलने का बोला। गांधी नगर स्थित ढाबा बंद मिलने पर भौंरी की तरफ चलने का बोला। भौंरी ब्रिज के नीचे पहुंचाकर फरजाना ने आटो रुकवाया और राजकुमार को कुछ देर इंतजार करने का बोला। उसके बाद दोनों वहां से चले गए, जबकि राजकुमार आटो में ही बैठा रहा। करीब दस मिनट बाद फरजाना अकेला वापस लौटा तो राजुकमार ने दिनेश के बारे में पूछा। दिनेश को मारने की बात कहते हुए फरजाना ने वहां से भागने की कोशिश की तो राजकुमार ने उस पकड़ लिया। फरजाना ने उसे नोंच लिया और वहां से भाग निकला।

आरपीएफ के जवान ने दी पुलिस को सूचना

 

राजकुमार ने विनोद को घायल अवस्था में पड़ा देख उसके घर वालों को सूचना देने के लिए निकल गया। इधर गश्त कर रहे आरपीएफ के जवान की नजर पड़ी तो उसने डायल 100 और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। घरवालों को सूचना देने के लिए निकले राजकुमार को रास्ते में एक अन्य आटो वाला मिला तो उसे घटना की जानकारी दी। उसके बाद राजकुमार वापस लौटा तो घायल को अस्पताल भेजा जा चुका था। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने राजकुमार की रिपोर्ट पर किन्नर फरजाना के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को घायल की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।

भागने से पहले पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 

घटना की सूचना मिलने के बाद खजूरी सड़क पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच आरोपी की लोकेशन बैरागढ़ इलाके में मिली। खजूरी सड़क पुलिस ने बैरागढ़ पुलिस के सहयोग से फरजाना को बैरागढ़ की एक गली से दबोच लिया। वह ट्रेन में बैठकर उज्जैन भागने की फिराक में था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी फरजाना किन्नर उज्जैन का रहने वाला है तथा ट्रेन में यात्रियों से नेग मांगता है। इसी दौरान उसकी दोस्ती मूंगफली बेचने वाले विनोद से हुई थी। घटना के समय दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था, इसलिए फरजाना पत्थर से हमला किया था।




Mp News: मनाली के होटल के कमरा नंबर 302 में भोपाल की शीतल की हत्या, बैग में मिली लाश, आरोपी फरार

MP News: Sheetal from Bhopal murdered in room number 302 of Manali hotel, dead body found in a bag, accused ar

मृतक शीतल कौशल

राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती की हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक होटल के अंदर हत्या हो गई है। हत्या होटल में युवती के साथ रुके उसके हरियाणा के पलवल निवासी दोस्त विनोद ठाकुर के रूप में हुई है। युवती भोपाल से माता-पिता को बिना बताए 5 मई को सुबह करीब ग्यारह बजे के बार घर से लापता हुई थी। हालांकि उसने दिल्ली और फिर मनाली के लिए टिकट पहले ही बुक करा लिया था। परिजनों का आरोप है कि शाहपुरा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने बेटी को तलाशने कोई कार्य नहीं किया। हालांकि शाहपुरा थाना प्रभारी ने कहा कि युवती के परिजनों ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शीतल कौशल पिता कैलाश कौशल शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। वह भोपाल के सरोजिनी नायडू स्नातकोत्तर महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) से स्नातक की पढ़ाई की है। उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हरियाणा के पलवल निवासी विनोद ठाकुर से हुई थी।

घूमने गए थे दोनों मनाली

मनाली पुलिस ने पूछताछ के बाद जो जानकारी मीडिया को बताई है, उसके अनुसार मनाली के जिस एक होटल के कमरा नंबर 302 में मनाली के आधार कार्ड पर दोनों रूके थे। विनोद ठाकुर का कोई दस्तावेज भी होटल वालों ने जमा नहीं कराया था। शीतल और विनोद 13 मई को मनाली पहुंचे थे। होटल में शीतल का आधारकार्ड रजिस्टर्ड किया गया था। 14 मई को दोनों सिस्सू घूमने गए थे। शाम को वापस आने के बाद दोनों ने कमरे में ही होटल से खाना मंगवाकर खाया। कल 15 मई की शाम को विनोद ठाकुर ने होटल के मैनेजर से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। टैक्सी पहुंचने के बाद विनोद अकेला ट्रॉली बैग लेकर टैक्सी में बैठने जा रहा था।

बैग भारी होने के बाद पकड़ाए

बैग भारी होने के कारण विनोद ठाकुर उसे अकेला संभाल नहीं पा रहा था। विनोद के साथ जो युवती होटल में ठहरी थी, वह भी नहीं दिख रही थी। इसके बाद होटल के कर्मचारियों को विनोद ठाकुर पर शक हुआ तो उन लोगों ने पूछताछ की और पुलिस का सूचना दे दी। इसके बाद विनोद ठाकुर वहां से अपना बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें भोपाल निवासी शीतल कौशल की लाश मिली।

बस स्टैंड से पकड़ाया आरोपी

इधर मनाली पुलिस ने हत्या का खुलासा होने के बाद विनोद ठाकुर की तलाश शुरू कर दी। विनोद ठाकुर दूसरे वाहन से बस स्टैंड पहुंचा और हरियाणा के लिए भागने वाला था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। विनोद ने हत्या करना भी स्वीकार कर लिया है। उसी ने बताया है कि हम दोनों घूमने आए थे और सोशल मीडिया के जरिए ही हम दोनों की दोस्ती हुई थी।

पुलिस बोली- परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई

शाहपुरा थाने के थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने कहा कि युवती के परिजनों ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई है। मनाली पुलिस की सूचना के बाद थाने की पुलिस उनके घर पर पहुंची तो ताला लगा हुआ था। इसके बाद संपर्क किया तो पता चला कि मनाली पुलिस की सूचना के बाद युवती के परिजन मनाली के लिए भोपाल से रवाना हो चुके हैं।




Mp News: चारधाम यात्रा पर गए तीन श्रद्धालुओं की मौत, सीएम ने की सहायता की घोषणा, हेल्पलाइन नंबर जारी

MP News: Three devotees who went on Chardham Yatra died, CM announced assistance, helpline number released

गंगोत्री हाईवे पर जाम (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश से चारधाम यात्रा पर गए तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा की है। वहीं, उत्तराखंड में फंसे प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उत्तराखंड में मृत तीनों श्रद्धालु अलग-अलग शहर इंदौर, सागर और नीमच के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन श्रद्धालुओं की मौत पर दु:ख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चार धाम यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं के जाम में फंसने से हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

इन यात्रियों की हुई मौत

सागर के रहने वाले 71 वर्षीय राम गोपाल, नीमच की 62 वर्षीय संपत्ति बाई और इंदौर के 39 वर्षीय रामप्रसाद की मौत हुई है। राम गोपाल और संपत्ति बाई की मौत 10 मई और रामप्रसाद की मौत 14 मई को हुई। अधिकारियों ने अनुसार तीनों की मौत यमुनौत्री धाम की यात्रा के दौरान हुई है। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यात्रा में फंसे प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-26772005, 0755-2708055 एवं 0755-2708059 जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहायता के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

भीड़ बढ़ने से सरकारी इंतजाम फेल

उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम की यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू हो गई है। यमुनोत्री धाम की कठिन पैदल यात्रा के दौरान कई बार ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण तीर्थ यात्रियों की तबीयत बिगड़ जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को पहाड़ी यात्रा को रूक रूक कर पूरा करने की सलाह दी जाती है। वहीं, इसके अलावा सैकड़ों यात्री गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंचने के कारण फंस गए हैं। इसके चलते सरकार की व्यवस्था चरमरा गई है। लोग जाम में फंसने के कारण भी परेशान हो रहे हैं।




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चौकसे नगर पहुंचे और सीहोर के सलकपुर सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चौकसे नगर पहुंचे और सीहोर के सलकपुर सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों के समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए।

CM met the families of those killed in Sehore road accident

सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के डीआईजी बंगला स्थित चौकसे नगर पहुंचकर सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजन को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरत पाण्डे, भारत पांडे, भूषण पाण्डेय, मोहित पांडे तथा परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर घटना की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने तथा घायलों  का समुचित इलाज कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

बता दें 10 मई को चौकसे नगर निवासी पाण्डे परिवार के 10 सदस्य साढ़े चार माह के बालक व्योम पाण्डेय का मुण्डन संस्कार के लिए रामसात बाबा का मंदिर नर्मदापुरम गए थे। मुण्डन कार्यक्रम के बाद सभी रहटी जिला सीहोर स्थित सलकनपुर माताजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी भैरव घाट पर टवेरा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 5 लोग घायल हो गए। दो घायलों को एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया है।




Bhopal News: बिजली कंपनी में टेंडर पाने के लिए कोलकाता की कंपनी ने दी 26 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी

Bhopal News: Kolkata company gave fake bank guarantee of Rs 26 crore to get tender in electricity company, FIR

Fir demo

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा निकाले गए टेंडर में कोलकाता की एक कंपनी द्वारा गारंटी के फर्जी दस्तावेज लगाने का मामला सामने आया है। कंपनी के महाप्रबंधक की ओर से मामले की शिकायत अशोका गार्डन थाने में की गई थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टेंडर लेने वाली कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया ह

अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि निष्ठा परिसर गोविंदपुरा स्थित विघुत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक गुरूप्यारी सक्सेना ने एक शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से बिजली के मीटर लगाने के लिए एक टेंडर निकाला गया था। यह टेंडर 26 करोड़ रुपए का था। पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद यह टेंडर कोलकाता पश्चिम बंगाल की कंपनी को यह टेंडर दिया गया। टेंडर प्रक्रिय समाप्त होने के बाद जब इस कंपनी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि कंपनी की ओर से जो गांरटी लगाई गई है वह फर्जी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कोलकाता की कंपनी के प्रबंधक सौरभ मलिक व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।




Bhopal News: Bloody Clash Between Two Groups Over Possession Of Government Land, Two Dead, Dozens Seriously In – Amar Ujala Hindi News Live

अपराध (सांकेतिक)

भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र नजीराबाद के पास आज सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इतना नहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात प्रमोद सिन्हा के मुताबिक ग्राम पंचायत भमोरा के ग्राम सुखला में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। यहां सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। आज सुबह कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। गाली गलौच से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में जसवंत गुर्जर और रंगलाल गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ही मामलों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का अनुमान है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।