Mp News: मध्य प्रदेश सरकार 5000 करोड़ रुपए का फिर लेगी अतिरिक्त कर्ज , पहले से ही 3.75 लाख रुपए का बोझ

MP News: Madhya Pradesh government will take additional loan of Rs 5000 crore, already has a loan of Rs 3.75 l

मंत्रालय

मध्य प्रदेश सरकार आगामी लोकसभा चुनाव के बाद 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज लेने की योजना बना रही है, जिसे दो चरणों में लिया जाएगा। वर्तमान में सरकार के ऊपर 3.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। लोकसभा चुनाव के बाद अब प्रदेश सरकार 5000 करोड़ रुपये का कर्ज और लेगी। यह दो किस्तों में लिया जाएगा। पहला कर्ज ढाई हजार करोड़ रुपये का 11 साल के लिए लिया जाएगा। जबकि, ढाई हजार करोड़ रुपये का ही दूसरा कर्ज 21 साल के लिए लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार के ऊपर 31 मार्च 2024 की स्थिति में 3 लाख 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण पहले से ही है। राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम के प्रावधान के अनुसार, सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद का तीन प्रतिशत तक ऋण ले सकती है।

बता दें मध्य प्रदेश सरकार पर 31 मार्च 2024 तक 3 लाख 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। सरकार नियमों के अनुसार कर्ज लेने जा रही है। सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद का तीन प्रतिशत तक कर्ज ले सकती है। वर्ष 2024-25 में, सरकार 65 हजार करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकती है। पिछले वर्ष 2023-24 में मध्य प्रदेश सरकार ने 55 हजार 708 रुपए का कर्ज लिया था।




Mp News: जो महिलाएं रक्षाबंधन त्योहार को मानती हैं, उनके खाते में ही पैसे जाने चाहिए,bjp के वरिष्ठ नेता बोले

MP News: Senior BJP leader said - An amount of Rs 250 should be given only to the dear sisters who consider Ra

भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा
– फोटो : social media

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों के खाते में 250 रुपये अतिरिक्त रूप से भेजने की घोषणा की है। इस निर्णय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं रक्षाबंधन त्योहार को मानती हैं, उनके खाते में ही पैसे जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा नारी सशक्तिकरण की बात करती रही है। इस अभियान में महिलाओं को आर्थिक द्दष्टि से मजबूत करने का भी विचार प्राथमिकता से किया जाता है। सरकार जो राशि दे रही है उसमें वृद्धि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए की गई है, ताकि बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधें तो उसको अपने जेब से कुछ खर्च ना करना पड़े। यह अच्छी है, लेकिन मेरा एक अनुरोध है। जो लोग रक्षाबंधन का त्योहार मनाने में विश्वास करते हैं, जो रक्षाबंधन को त्योहार के रूप में नहीं मानते। इन दोनों में अंतर किया जाना चाहिए। डॉ. मोहन यादव की सरकार बड़ी संवेदनशील है और वो संवेदनशीलता के अंतर्गत बहनों को जो उपहार दे रही है वह स्वागत के योग्य है। लेकिन मेरा सवाल है कि जो रक्षाबंधन को ही नहीं मानते और त्योहार के रूप में उसे स्वीकार नहीं करते। ऐसे लोगों को लाभ पहुंचाने का क्या औचित्य? उन्होंने कहा कि इस निर्णय की समीक्षा की जानी चाहिए। सीएम मोहन यादव बड़े उदार व्यक्ति हैं और बहनों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं। रक्षाबंधन को पर्व के रूप में मानने वालों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

बता दें, सीएम मोहन यादव इस बार अगस्त में लाडली बहनों को दोहरी खुशी देने जा रहे हैं। रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में जहां लाडली बहनों को 250 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही लाडली बहना योजना के नियमित 1250 रुपये भी 10 अगस्त को बहनों के खाते में आएंगे।




Mp News: कुओं में जहरीली गैस से बचाव के निर्देश जारी, एफ की मौत पर सीएम ने जताया दुख

MP News: Instructions issued to protect against poisonous gas in wells, CM expressed grief over the death of f

मंत्रालय

छतरपुर में कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण चार लोगों की मौत के बाद प्रमुख सचिव राजस्व और पेदन राहत आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी किया है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए कि आम नागरिक कुएं के अंदर न जाएं। राजस्व राहत आयुक्त ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा कि कुएं की गहराई में कार्बन मोनो आक्साइड जैसी जहरीली गैसें पाई जाती हैं, जिससे व्यक्ति तत्काल बेहोस हो जाता है और मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि कटनी और छतरपुर जिलों में हुई घटनाएं अत्यंत हृदय विदारक हैं और हमें ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

सीएम ने जताया गहरा दु:ख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहरीली गैस के रिसाव के कारण दम घुटने से चार व्यक्तियों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षाकाल में इस तरह की दुर्घटनाओं के पीछे मानवीय लापरवाही भी जिम्मेदारी होती है। जिलों में प्रशासन को भी मुस्तैद किया गया है कि इस तरह की घटनाएं न हों। आमजन के सजग रहने से भी ऐसी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।




Paris Olympics: ‘सोने पर लक्ष्य रखकर बढ़ाएं भारत का गौरव’, हजारों लोगों ने दी मनु भाकर को बधाई

Paris Olympics: 'Increase India's pride by aiming for gold', thousands of people congratulated Manu Bhaker

मनु भाकर
– फोटो : PTI

पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर आज महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी। वह पहले ही इस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं और आज पदकों की हैट्रिक लगाने उतरेंगी। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतकर इतिहास रचा था।

वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। साथ ही दूसरा पदक जीतते ही एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। अब तीन पदक जीतकर उनके पास भारतीय इतिहास की सबसे सफल एथलीट बनने का मौका है। किसी भी भारतीय ने अभी तक दो से ज्यादा पदक नहीं जीते हैं।

इतना ही नहीं मनु उसेन बोल्ट और माइकल फेलप्स जैसे महान एथलीट्स के श्रेणी में भी शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीते। मनु के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है और उन्हें टोक्यो ओलंपिक में हार झेलनी पड़ी थी। वह फाइनल के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थीं। हालांकि, उसके बाद उनकी कड़ी मेहनत और लगन और पदक जीतने के जुनून ने यह कामयाबी दिलाई है।

भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन पदक जीते हैं और तीनों पदक शूटिंग में ही आए हैं। आज मनु से भारत को चौथा पदक दिलाने की उम्मीद है और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। अब तक हजारों पाठकों ने मनु को शुभकामनाएं भेजी हैं। आप भी अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर विजिट कर शुभकामनाएं साझा कर सकते हैं। इनमें से कुछ संदेश हम यहां साझा कर रहे हैं…

    • शाबास मनु, तुम भारतवर्ष की सबसे महत्वपूर्ण महिला हो, तुमने साबित करके दिखा दिया। ईश्वर तुम्हें इससे भी बड़े सम्मान भेंट करे। – अशोक श्रीवास्तव (कन्नौज)
    • हमें आप पर बहुत गर्व है आप ऐसे ही सफलताओं का परचम लहराते रहिए…जय हिन्द।- सोनू कुमार
    • मनु भाकर अच्छा खेले, गोल्ड मांगे भारत।- भरत पाल
    • गोल्ड पर निशाना लगा कर भारत का मान बढ़ाएं।- शिवदेव बघेल
    • आशा है कि मनु आज तीसरा पदक जीतकर एक और रिकॉर्ड (पदकों की हैट्रिक) बनाएंगी। शुभकामनाएं।- पुष्पेंद्र सिंह
    • जल्द एक और पदक लेकर आएं आप, ऐसी शुभकामनाएं।- नीतीश नीति
    • आपकी सफलता ने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। हम सभी भारतवासियों को आप पर गर्व है। आज आप फिर से विजयी हो यही दुआ है। हमारे देश का नाम ऊंचा हो। बहुत बहुत शुभकामनाएं। सफलता आपके कदम चूमे।- अविनाश
    • देश का गौरव बढ़ाने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको ईश्वर करें आप हमेशा इसी तरह देश का गौरव बढ़ती रहे।- दीपक पारेख
    • भारत की आन बान व शान आपको पेरिस ओलंपिक में तीसरे मैडल (इस बार स्वर्ण पदक) की अग्रिम शुभकामनाएं।- चंदन तिवारी



Mp News: भोपाल में बारिश के चलते प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद, सीएम का प्रशासन को निर्देश

 

MP News: Due to rain in Bhopal, closure of schools in affected areas, CM's instructions to the administration

भोपाल में बारिश (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में मीडिया से कहा कि बारिश ज्यादा हो रही है। हमने प्रशासन को भी अलर्ट किया है और जनता से भी आग्रह है कि सावधानी रखें। वर्षा की अधिकता है। बाढ़ और ऐसे स्थान जहां पानी ज्यादा है, वहां आवश्यक सावधानी रखें। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते है यह वर्षा का दौर सुरक्षित निकलेगा।  

 

भोपाल में प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टी घोषित 

 

भोपाल में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने भोपाल जिले के प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि शनिवार को बैरसिया और फंदा ब्लॉक के बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों में प्ले स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। हालांकि, शिक्षक और विद्यालयीन स्टाफ निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित रहेंगे।




Bhopal News: किसानों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ने बढ़ाई मूंग खरीदी की तारीख

मध्य प्रदेश में किसानों के हित में सीएम मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश सरकार ने मूंग फसल खरीदी की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में प्रदेश के जगह जगह प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राहत की सांस ली है बता दें कि लगातार हो रही बारिश की वजह से किसानों को फसलों की तुलाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में एमपी सरकार ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए मूंग खरीदी की तारीख को आगे कर दिया। फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी चल रही है।

5 अगस्त तक होगी खरीदी

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘प्रदेश सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है, प्रदेश के किसान भाइयों की मांग को ध्यान में रखते हुए तिथि में संशोधन किया है ग्रीष्‍मकालीन मूंग के लिए उपार्जन की तारीख पहले 31 जुलाई तक निर्धारित थी, लेकिन किसानों के हित में निर्णय लिया है कि अब उपार्जन संबंधी समस्‍त जिलों में एक दिन आप किसानों को स्‍लाट बुकिंग करने के लिए दिया जा रहा है, जिससे 5 अगस्त तक मूंग का विक्रय किया जा सकेगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समय सीमा को ध्यान में रखते है यह भी ध्यान देना है कि वर्षाकाल होने से किसानों को कोई असुविधा न हो.’ ऐसे में फैसला किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1818593373843800104?s=19

32 जिलों में खरीदी

बता दें कि मध्य प्रदेश के 32 जिले मूंग खरीदी के लिए रजिस्ट्रेट हैं, इन सभी जिलों फिलहाल मूंग खरीदी का काम जारी था। आज खरीदी की आखिरी तारीख थी, लेकिन अब इसे आगे 5 अगस्त के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में किसानों को इसका फायदा जरूर मिलेगा। क्योंकि कई जिलों में लगाता हो रही बारिश की वजह से मूंग खरीदी का काम प्रभावित हो रहा था। प्रदेश के रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, बैतूल, श्योपुर, भिण्ड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर,  सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर और बालाघाट जिले में मूंग खरीदी की प्रक्रिया जारी थी।

मूंग का समर्थन मूल्य

मूंग की खरीदी सरकार समर्थन मूल्य पर करती है, केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष  2024-25 के लिए मूंग की एमएसपी 8558 प्रति क्विंटल तय की है। इसी के आधार पर प्रदेश सरकार की तरफ से मूंग की खरीदी हो रही है। बता दें कि इस साल भी प्रदेश में मूंग की बंपर पैदावार हुई है। ऐसे में सरकार का यह फैसला किसानों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. इसके अलावा सरकार ने सभी खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।




Bhopal News : पीडब्ल्यूडी के सीपीए कार्यालय में समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी, जिम्मेदार बोले कई बार जारी किए गए निर्देश

Employees are not reaching PWD's CPA office on time, responsible said that instructions were issued several ti

पीडब्ल्यूडी दफ्तर में खाली कुर्सियां

मध्य प्रदेश में पांच दिवस कार्यालय लगाने की व्यवस्था के साथ कार्यालयीन समय में जो परिवर्तन किया गया था, उसका पालन नहीं हो रहा है। अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों को कार्यालयीन समयावधि का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन राजधानी भोपाल में ही शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अमर उजाला की टीम मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के सीपीए ऑफिस में 11 बजे के करीब पहुंची तो वहां ज्यादातर कुर्सियां खाली दिखाई इक्का-दुक्का कर्मचारी पहुंचे हुए थे। जब कर्मचारियों से बात की गई तो पता चला कि ज्यादातर लोग 12 बजे के बाद ऑफिस पहुंचाते हैं। इस मामले में जब जिम्मेदार अधिकारी अधीक्षण यंत्री योगेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि समय को लेकर कई बार लेटर निकल गए है। कर्मचारियों समय पर पहुंचे इसको लेकर हम फिर से एक लेटर जारी करेंगे और अगर समय पर नहीं पहुंचेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पिछले महीने ही जारी हुआ है आदेश

गौरतलब है कि अप्रैल 2021 से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित है लेकिन सुबह 10 बजे अधिकतर कार्यालयों में कर्मचारी व अधिकारी नहीं आते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्ष, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 26 जून को एक आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे कार्यालयीन समयावधि का पालन कराएं।

कोरोना काल में बदल गया कार्यालय का समय

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना काल के बाद सरकार ने केंद्र की तरह ही प्रदेश में पांच दिन कार्यालय लगाने की व्यवस्था प्रारंभ की। पहले दूसरे और तीसरी शनिवार को अवकाश रहता था। इसमें परिवर्तन कर शनिवार को भी अवकाश रखा गया। इसके स्थान पर कार्यालयीन समय अवधि में परिवर्तन किया गया। सुबह साढ़े के स्थान पर 10 बजे से कार्यालय प्रारंभ होने और शाम साढ़े छह बजे की जगह छह बजे बंद करने की व्यवस्था बनाई।




Bhopal News: मिडघाट रेलवे लाइन पर ट्रेन दुर्घटना में घायल बाघ शावक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Bhopal News: Tiger cub injured in train accident on Midghat railway line dies, condition of another is critica

भेपाल में दूसरे शावक की भी मौत

मध्य प्रदेश के बुधनी के मिडघाट खंड पर रेल दुर्घटना में घायल एक और शावक की मंगलवार सुबह मौत हो गई। दो शावकों को ट्रेन से रेस्क्यू कर भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। घायल दूसरे शावक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 16 जुलाई को मिडघाट रेलवे लाइन, बुधनी से ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो बाघ शावकों को रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था। इनमें से एक बाघ शावक, जो रेस्क्यू के दिन से ही भोजन नहीं ले रहा था, की मंगलवार सुबह मृत्यु हो गई।

17 जुलाई को वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक और अन्य चिकित्सक दल द्वारा दोनों बाघ शावकों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण और एक्सरे किया गया। विशेषज्ञों से परामर्श के बाद सतत उपचार किया जा रहा था। हालांकि, दूसरे घायल बाघ शावक की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। वह अल्प मात्रा में भोजन ले रहा है और सतत निगरानी में रखा गया है, लेकिन उसकी स्थिति में भी कोई सुधार नहीं देखा जा रहा है और उसका पिछला हिस्सा भी काम नहीं कर रहा है।

मृत बाघ शावक का पोस्टमार्टम वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, वाइल्ड लाइफ एसओएस के डॉ. रजत कुलकर्णी और वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के डॉ. प्रशांत देशमुख द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम के बाद, मृत बाघ शावक का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य उपस्थित कर्मचारियों की मौजूदगी में नियमानुसार दाह संस्कार कर दिया गया।




Bhopal News: भोपाल में डेंगू के मरीज बढ़े, सर्वे के लिए 44 टीमें तैनात, घरों में मिला लार्वा

Dengue patients increased in Bhopal, 44 teams deployed for survey, larvae found in homes

डेंगू फैलाने वाला मच्छर
– फोटो : social media

बारिश का मौसम शुरू होते ही मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने लगती है। राजधानी भोपाल में डेंगू पैर पसारने लगा है। जानकारी के अनुसार इस सीजन में अभी तक करीब 100 लोग डेंगू के चपेट में आ चुके हैं। मलेरिया विभाग की 44 टीमें लगातार घरों में लार्वा सर्वे कर रही है। एक सप्ताह के सर्वे में आठ हजार से अधिक घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। मलेरिया विभाग की टीम टीमों ने अभी तक दो लाख 75 हजार, 176 घरों का सर्वे किया है, जिसमें लगभग आठ हजार घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया है। इन घरों में फूलों और पौधों के गमलों से लेकर पानी के बर्तनों, कूलरों एवं कंटेनरों में लार्वा जमा मिला है। खासबात यह कि घर के बर्तनों में सबसे ज्यादा लार्वा पाया गया है।

घर घर जाकर कर रहे लार्वा सर्वे

भोपाल जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि टीम में लगातार सर्वे कर रही है। जांच के दौरान पता चला कि लार्वा से डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर पनप रहा है। सर्वे के लिए 50 टीमों को मैदान में उतारा गया है, जो लगातार अपनी रिपोर्ट बना रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रही है।

बढ़ाई जाएगी लार्वा सर्वे की टीम

अखिलेश दुबे ने बताया कि आने वाले दिनों में लार्वा सर्वे का काम और भी अधिक प्रभावी तरीके से चलेगा। इसके लिए टीमें भी बढ़ाई जाएंगी। डेंगू काफी चिंता जनक विषय बना हुआ है, इसलिए डेंगू रोको अभियान के तहत पूरे शहर में 50 से अधिक टीमें घरों में जाकर सर्वे कर रही है। इस दौरान काफी सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। बतादें कि अभी तक भोपाल में डेंगू के मरीजों की संख्या 82 हो गई है। इस दौरान अधिकारियों ने 1997940 बर्तनों का सर्वे किया गया, जिनमें आठ हजार 976 बर्तनों में खतरा पाया गया है। जांच के दौरान तीन हजार 187 कंटेनरों में खतरे की आशंका दिखाई दी है, जिनमें भारी लार्वा होने की उम्मीद है। इन कंटेनरों को खाली कराकर टोमोफास डाला गया।




Mp News : दिल्ली बेसमेंट हादसे के बाद मोहन सरकार की बड़ी कार्रवाई, 6 कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सील

MP News: Mohan government's big action after Delhi basement accident, basements of 6 coaching centers sealed i

भोपाल में 6 कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट सील

दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित एक आईएएस की यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भराने से तीन छात्रों की मौत के बाद मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार सख्त है। मंगलवार को भोपाल में कोचिंग सेंटर की जांच की गई है। इसमें छह कोचिंग सेंटर के बेसमेंट को टीम ने सील कर दिया। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एमपी नगर स्थित कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण एसडीएम आशुतोष शर्मा ने किया। इस दौरान कौटिल्य अकादमी, औरस एकेडमी, द लैंप क्लासेज, अनएकेडमी सेंटर, रेजोनेंस क्लासेस, स्टेप अप अकादमी, नीट मेंटर, मितेश राठी क्लासेस, फिजिक्स वाला कोचिंग और दुर्रानी क्लासेस टीम पहुंची।

एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इन कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के अलावा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। यहां पर क्लास भी लगाई जा रही थी। इसके बाद हमने किसी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए औरस एकेडमी, कौटिल्य अकादमी, स्टेप अप एकेडमी, अनएकेडमी, नीट मेंटर एकेडमी, और दुर्रानी क्लासेस के बेसमेंट को सील कर दिया गया है। इनके रास्ते को भी बंद कर दिया गया। भविष्य में कोई भी दुर्घटना से बचने के लिए हम सुनिश्चित करेंगे कि इसका उपयोग ना हो। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों को भविष्य में बेसमेंट एरिया में क्लास संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं और वैधानिक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अनामिका सर्राफ के नेतृत्व में राजस्व दल, पुलिस विभाग, नगर निगम के जोनल अधिकारी, नगर निगम का फायर अमला, वार्ड प्रभारी और बीडीए के इंजीनियरों का संयुक्त दल उपस्थित था।

अग्निशमन और लिफ्ट की भी होगी जांच

कलेक्टर के निर्देश के बाद जांच टीम अब कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी करेगी। साथ ही निरीक्षण के दौरान टीम अग्नि सुरक्षा, लिफ्ट के ऑडिट समेत आग लगने पर निकासी को लेकर प्रवेश द्वार के नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी भी जांच करेंगे। साथ ही स्टूडेंट्स को आपातकालीन स्थितियों के बारे में बताया गया है या नहीं इसकी भी जानकारी लेंगे।

इदिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भराने से तीन छात्र-छात्राओं की मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में मंत्रालय में एक बैठक में कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश के सभी छोटे बड़े शहर में कोचिंग संस्थानों का सर्वे किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाएगी।