MP News: पितृशोक के बीच भी सीएम ने प्रदेश में हुई घटनाओं की जानकारी लेकर कलेक्टरों को दिए निर्देश

MP News: Even amidst the mourning, CM gave instructions to the collectors after taking information about the i

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिता पूनमचंद यादव के निधन के बाद शोक की घड़ी में भी बुधवार को प्रदेश की स्थिति पर लगातार नजर रखे रहे। उन्होंने ग्वालियर, धार, झाबुआ जिलों में हुई विभिन्न घटनाओं के संबंध में तीनों जिलों के कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर जानकारी प्राप्त की और आम नागरिकों की राहत के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

झाबुआ कलेक्टर को निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर झाबुआ को निर्देश दिए कि जो दो बच्चियां बह गईं उनके परिवार को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो यह भी ध्यान रखा जाए।

ग्वालियर ट्रामा सेंटर की घटना की जानकारी ली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर कलेक्टर से चर्चा कर ट्रामा सेंटर की घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी घटना ना हो इस संबंध में सतर्कता रखी जाए और समस्त स्टाफ सजग रहकर अपना दायित्व निर्वहन करे।

धार : बड़वानिया की घटना की जानकारी ली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार जिले के डही विकासखंड के ग्राम बड़वानिया में आदिवासी बालक आश्रम परिसर में वर्षा जल भर जाने से विद्यार्थियों को हुए कष्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त की कलेक्टर ने बताया कि समय रहते हैं बच्चों को बचाया गया मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ऐसी घटनाओं का दोहराव ना हो इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां रखी जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की धार जिले की इस घटना में जिन सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा सेवा प्रदान की गई और बच्चों की जीवन रक्षा के लिए सक्रियता एवं सजगता का परिचय दिया गया उन्हें राज्य सरकार पुरस्कृत और सम्मानित करेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार अवसान हुआ है। बुधवार को उनके अंतिम संस्कार के पश्चात उज्जैन स्थित निवास से उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में घटित घटनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर नागरिकों के हित में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पिता के अवसान के पश्चात सांत्वना व्यक्त करने और स्व पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि देने आए नागरिकों विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करते हुए राजधर्म का पालन करते हुए प्रदेश की स्थिति पर नजर भी रखे हुए हैं। वे निरंतर प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा भी कर रहे हैं।




MP News: CM अपनी कैबिनेट के साथ आज लेंगे पार्टी की सदस्यता, वीडी बोले-प्रत्येक नया कार्यकर्ता बनाएगा 100 सदस्य

MP News: CM along with his cabinet will take membership of the party today, VD said - each new worker will mak

वीडी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी ने जाति और व्यवसाय के आधार पर भी आंकड़े जुटाने की योजना बनाई है, जिससे 2028 और 2029 के चुनावों के लिए रणनीतिक तैयारी की जा सके। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा संगठन पर्व का आज से शुभारंभ हो गया है। सदस्यता अभियान के लिए नंबर जारी किया गया है। क्यूआर कोड के माध्यम से भी सदस्यता दिलाई जाएगी। नमो एप और प्रत्यक्ष रूप से भी सदस्यता का काम किया जाएगा।

वीडी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट मंत्रियों के साथ सदस्यता लेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाने का काम करेगा। मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता का इस बार इतिहास बनेगा। सदस्यता अभियान किसी चुनाव से जुड़ा नहीं है। शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर संगठन पर्व मनाया जाएगा। भाजपा ने दो सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के जरिए पार्टी का लक्ष्य अपनी सदस्य संख्या को 18 करोड़ से बढ़ाकर 28 करोड़ करना है। पार्टी के लिए यह अभियान वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भाजपा ने अपने कमजोर क्षेत्रों, जैसे कि हारे हुए विधानसभा क्षेत्रों और उन गांव-मोहल्लों में विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया है, जहां पार्टी को कम वोट मिले हैं या वोट नहीं मिले। 10 से 17 सितंबर तक आठ दिनों का यह शिविर आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय सांसदों, विधायकों और हारे हुए उम्मीदवारों की विशेष भूमिका रहेगी।

सदस्यता नियमों में बदलाव और पदाधिकारी बनने की पात्रता

भाजपा ने इस बार सदस्यता नियमों में बदलाव किया है। अब मंडल का पदाधिकारी बनने के लिए कार्यकर्ताओं को अपने कार्य क्षेत्र में कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। यह नियम विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर लागू किया जाएगा, जहां पार्टी की स्थिति कमजोर है। भाजपा इस अभियान के दौरान हर जाति और व्यवसाय से जुड़े लोगों की जानकारी भी एकत्रित कर रही है। इसका उद्देश्य संबंधित समाज और व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों को भी पार्टी से जोड़ना है, ताकि आगामी चुनावों में उनके वोट भाजपा के पक्ष में आ सकें।




MP News: शाहपुरा लेक पर केबल-स्टे ब्रिज बनेगा, मनीषा मार्केट और चूनाभट्टी के बीच ट्रैफिक की समस्या होगी खत्म

Bhopal News: Cable-stay bridge will be built on Shahpura Lake, traffic problem between Manisha Market and Chun

केबल स्टे ब्रिज। सांकेतिक

भोपाल में मनीषा मार्केट और चूनाभट्टी को जोड़ने के लिए एक और केबल-स्टे ब्रिज बनाया जाएगा। 60 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल शाहपुरा झील के ऊपर से होकर गुजरेगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस प्रोजेक्ट को शुरू कर रहा है, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक की समस्या को कम करना और दोनों क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि यह पुल मनीषा मार्केट को सिंचाई विभाग की जमीन से होते हुए एक निजी अस्पताल के पीछे से गुजरेगा और चूनाभट्टी में चौराहे पर आकर मिलेगा। अधिकारियों का मानना है कि यह नया ब्रिज शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। स्थानीय निवासियों को भी उम्मीद है कि इससे उनके दैनिक आवागमन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

भोपाल में पहले से ही दो केबल पुल मौजूद हैं- एक बड़ा तालाब और दूसरा छोटे तालाब पर। हालांकि, मनीषा मार्केट और चूनाभट्टी को जोड़ने वाली सड़क पर अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोग बताते हैं कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग इस समस्या का मुख्य कारण है। इस नए केबल-स्टे ब्रिज के निर्माण का उद्देश्य ट्रैफिक की समस्या को कम करना और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना है। इस आधुनिक पुल के डिजाइन से उम्मीद है कि ट्रैफिक की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी। केबल स्टे ब्रिज में ब्रिज डेक को सपोर्ट करने के लिए केबल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे उसकी मजबूती बढ़ती है। यह डिजाइन उन शहरों के लिए काफी फायदेमंद है, जहां जगह की कमी होती है और पारंपरिक पुलों का निर्माण संभव नहीं होता।

शहर के योजनाकारों का मानना है कि केबल स्टे ब्रिज ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और भीड़भाड़ को कम करने में मददगार साबित होगा। इसमें सपोर्ट पियर्स की संख्या कम होती है, जिसका मतलब है कि मौजूदा सड़कों पर कम अवरोध होंगे और लंबे समय में रखरखाव की लागत भी कम आएगी। अपर लेक केबल स्टे ब्रिज का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह पुल ट्रैफिक को सुगम बनाने में काफी कारगर साबित हुआ है।

हालांकि, गिन्नोरी केबल स्टे ब्रिज के ट्रैफिक डिजाइन में कुछ खामियां होने के कारण वहां समस्याएं बनी हुई हैं। पॉलिटेक्निक की तरफ से आने वाले वाहनों को पुल पर लेन बदलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, अतिक्रमण के कारण यह पुल एक तरफा रास्ता बन गया है। नए केबल-स्टे ब्रिज के निर्माण से उम्मीद है कि मनीषा मार्केट और चूनाभट्टी के बीच आवागमन आसान होगा और ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।




MP News: भोपाल में RGPV के निलंबित रजिस्ट्रार के घर ईडी का छापा, केंद्रीय एजेंसी की एंट्री से जांच में नया मोड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के निलंबित रजिस्ट्रार आरएस राजपूत और तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार के भोपाल स्थित घर पर छापा मारा गया। यह छापेमारी विश्वविद्यालय में सरकारी राशि की हेराफेरी के आरोपों की जांच के तहत की गई है। छापे के दौरान ईडी की टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य बरामद किए, जो इस घोटाले से संबंधित हो सकते हैं। अब तक मामले की जांच राज्य पुलिस कर रही थी, इसमें अब ईडी की एंटी से नया मोड़ आ गया है।

19.48 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला

ईडी की यह कार्रवाई सुबह 5 से 6 बजे के बीच शुरू हुई, जब चार अफसरों की टीम राजपूत के लेकपर्ल गार्डन स्थित घर पहुंची। ईडी के अफसरों ने घर में प्रवेश करते ही निलंबित रजिस्ट्रार आरएस राजपूत और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन जमा कर लिए और घर की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान, ईडी ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए, जो इस घोटाले की जांच में सहायक हो सकते हैं। वहीं, ईडी की टीम पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार के चूनाभट्टी स्थित घर पर भी पहुंची।

एबीवीपी के दबाव में कार्रवाई

राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 19.48 करोड़ रुपये के सरकारी धन की हेराफेरी के आरोप में पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार, तत्कालीन फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा और बैंक मैनेजर मयंक सहित पांच लोगों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस मामले को उठाते हुए सरकार पर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव बनाया था। इस दबाव के बाद सरकार ने इस मामले में कार्रवाई की और आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भी एंट्री हो गई है, जिससे इस मामले की जांच को और मजबूती मिली।

हो सकते हैं और खुलासे

छापेमारी के दौरान निलंबित रजिस्ट्रार आरएस राजपूत अपने घर के बाहर जमा भीड़ से नाराज नजर आए। इस मामले में ईडी की एंट्री से जांच में नया मोड़ आ गया है, जिससे भविष्य में और भी खुलासे हो सकते हैं।




MP News: भोपाल के अचारपुरा में लगेगी 126 करोड़ रूपये की बिना बुना कपड़ा बनाने की इंडस्ट्री

MP News: Non-woven fabric manufacturing industry worth Rs 126 crore will be set up in Acharpura, Bhopal.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
– फोटो : एएनआई

राजधानी भोपाल के अचारपुरा ओद्योगिक क्षेत्र में दुनिया की प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी टीडब्यूई-ओबीटी 126 करोड़ रूपये की बिना बुना कारपेट, रग्स आदि उत्पाद बनाने की इंडस्ट्री लगायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को अचारपुरा में इसका में भूमि-पूजन करेंगे। यह बहुराष्ट्रीय कंपनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बिना-बुने फेब्रिक और अन्य उत्पाद बनाती है। इस इंडस्ट्री से 250 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। यह इंडस्ट्री अचारपुरा के 38 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में स्थापित हो रही है और सितंबर 2025 से उत्पादन शुरू हो जायेगा। भारत में यह अपनी तरह की पहली मैन्युफेक्चरिंग यूनिट होगी, जो कि ग्रीन औद्योगिकरण के कीर्तिमान स्थापित करेगी।

यह इकाई स्थानीय लोगों में उच्च श्रेणी के तकनीकी कौशल सेट विकसित करेगी। इस इंडस्ट्री के लगने से 230 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त होगा। राज्य में विक्रय के साथ-साथ इसके उत्पादों का निर्यात भी होगा। इस यूनिट की अत्याधुनिक बिल्डिंग संरचना टिकाऊ और यूएस एलईईडी प्रमाणित होगी। इस यूनिट में उत्पाद निर्माण से जल एवं वायु प्रदूषण नहीं होगा। इस यूनिट के विश्वस्तरीय हाइजिन द्वारा उत्पादों के निर्माण से (फ्लोर कवरिंग, फ्लेट फ्लोर कवरिंग, डोमेस्टिक फेल्टस, ऑटोमोटिव फेल्टस, रेण्डम वेलर, एडीएल, टॉप शीट, बैकशीट, ट्रंकलाइनर्स, हेड लाइनर्स, कार्पेट बेकिंग, डेशबोर्डस, अकॉस्टिक इंसुलेशन आदि) चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर निर्भरता कम होगी। इस इंडस्ट्री से केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएसएम) में काम आने वाले कई उत्पादों की आपूर्ति होगी।

बता दें कि टीडब्यूई-ओबीटी प्राइवेट लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय संयुक्त उद्यम है। इसका मुख्यालय एम्सडेटेन – जर्मनी और ओबीटी ग्रुप, भारत में है। ओबीटी 100 साल पुराना प्रसिद्ध समूह है जिसकी भारत में हस्तनिर्मित कालीन, गैर-बुने हुए कपड़े और तकनीकी वस्त्र, फर्नीचर और चाय के निर्माण में क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान है। यह दुनिया की सबसे बड़ी नॉन-बोवन विनिर्माण कंपनियों में से एक है जिसके 12 संयंत्र यूरोप, अमेरिका और चीन में फैले हुए हैं।




MP News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत बिगड़ी, एम्स भोपाल में भर्ती

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल को सोमवार शाम को उन्हें तेज बुखार के बाद भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है और उनका इलाज जारी है

MP News: Madhya Pradesh Governor Mangubhai Patel's health deteriorated, admitted to AIIMS Bhopal.

राज्यपाल मंगूभाई पटेल

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत सोमवार शाम को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें भोपाल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया है। एम्स में डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है और उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल मंगूभाई पटेल को वायरल फीवर हो गया था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार आने के बाद उन्हें सोमवार शाम 7 बजे तुरंत एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। राज्यपाल के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनकी तबीयत की जानकारी ली। एम्स में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के इलाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।




Mp weather: एमपी के कई जिलों में हुई बारिश, दो दिन बाद फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर, कई जिलों में कोटा पूरा

It rained in many districts of MP, heavy rain will start again after two days, quota completed in many distric

भोपाल की बारिश

मध्यप्रदेश में बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम से लगातार बारिश का दौर जारी है, हालांकि मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन की राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज तो कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में सुबह हल्की बारिश हुई इसके बाद दिनभर धूप छांव चलता रहा। वहीं मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग में ज्यादा बारिश हुई।

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मुरैना, ग्वालियर और दतिया रतनगढ़ में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, बड़वानी, खरगोन महेश्वर, धार मांडू, उज्जैन महाकालेश्वर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रायसेन, नरसिंहपुर, दमोह, मैहर, सतना चित्रकूट, पन्ना, छतरपुर खजुराहो, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर के साथ-साथ मंदसौर, नीमच, इंदौर, आगर में बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश होगी। राजगढ़, शाजापुर, खंडवा ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनुपपुर अमरकंटक, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नर्मदापुरम।पचमढ़ी, सागर, विदिशा, गुना, टीकमगढ़, निवाड़ी ओरछा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, भोपाल एवं सीहोर मे भी बारिश होने की संभावना है।

कई जिलों का कोटा पूरा, औसत से 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों का कोटा पूरा हो गया है। अब जो बरसात होगी वह बोनस कहलाएगी। रिकॉर्ड तोड़ बारिश के चलते भोपाल में शनिवार को ही सीजन का कोटा पूरा हो गया था। वहीं प्रदेश के पश्चिमी जिलों में औसत से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रदेश के सभी हिस्सों में अच्छी बारिश रिकॉड की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से लेकर 26 अगस्त तक औसतन 14 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में 11 फीसदी ज्यादा, पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 17 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश हुई है। प्रदेश में अभी स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है और 31 अगस्त तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा। प्रदेश के अलीराजपुर, मंदसौर, बडवानी, रतलाम, नीमच, विदिशा, राजगढ़ में भारी बारिश हुई है।

2 दिन की राहत के बाद फिर होगी तेज बारिश

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार मॉनसून की ट्रफ लाइन गुना, सीधी, डाल्टनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव है। इसकी के चलते मध्यप्रदेश में भारी बारिश हो रही है। वहीं 27 और 28 अगस्त को बारिश धीमी पड़ने के बाद 29 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ेगी और 31 अगस्त तक जारी रहेगी। ऐसे में कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का ऐसा कोई जिला नहीं छूटा जहां बारिश नहीं हुई हो। सबसे ज्यादा बारिश अलीराजपुर में 192.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं मंदसौर में 152 मिलीमीटर, बड़वानी में 130 मिलीमीटर और रतलाम के जावरा में 119 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा नीमच में 112 और विदिशा में 110 मिमी बारिश हुई है।




Mp news: महिलाओं को न्याय दिलाने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस चलाएगी नारी न्याय आंदोलन, सरकार को घेरने का प्लान

Madhya Pradesh Mahila Congress will run Nari Nyay Andolan to provide justice to women, plan to corner the gove

पीसीसी में पत्रकारवार्ता

प्रदेश कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है वहीं अब महिला कांग्रेस भी आगे गई है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल और संगीता शर्मा ने पीसीसी में सोमवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देश और मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार वृद्धि होना शर्मनाक और बेहद चिंताजनक हैं। कई मामलों में सामने आया है कि भाजपा के कार्यकर्ता महिलाओं या नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों में शामिल होना पाए गए हैं, लेकिन सत्ताधारी पार्टी से जुड़े होने के कारण वे कानून के सिकंजे से बच जाते हैं। ऐसे कई मामलों में पीड़िता या उसका परिवार सत्ता पक्ष के डर से पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाता है। इतना ही नहीं बेलगाम महंगाई ने महिलाओं की कमर तोड़ दी है, जिससे रसोई से लेकर घर-गृहस्थी के अन्य कामों में जिसका सीधा असर महिलाओं पर ही पड़ रहा है, जिससे परिवार चलाना और जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है, महिलाओं को समान काम के लिए समान वेतन भी नहीं मिल रहा। पौष्टिक आहार व स्वच्छता की कमी से वे बीमार पड़ रहीं हैं। बावजूद इसके सरकारी अस्पतालों में महिला रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक ही उपलब्ध नहीं है। विभा पटेल ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के चलते मध्य प्रदेश में अब नारी न्याय आंदोलन पूरी ताकत से गांव-गांव तक चलाया जाएगा।

शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी जाने की तैयारी

विभा पटेल ने बताया कि इसकी शुरुआत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने गत 29 जुलाई 2024 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर से कर दी हैं, मध्य प्रदेश में इसका विस्तार शहरी और ग्रामीण इलाकों की महिलाओं तक किया जायेगा। जिसका उद्देश्य आधी आबादी (महिलाओं) के लिए हक मांगना है। साथ ही महिला आरक्षण, जातीय जनगणना, बढ़ती महंगाई और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दों को लेकर जन जागरण भी चलाया जायेगा। अभियान में समान वेतन, बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता, लाड़ली बहनों को मुफ्त में कॉलेज तक शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई जाएगी।

बेलगाम महंगाई के खिलाफ आंदोलन

पटेल ने कहा कि महिलाओं को इस आंदोलन में जोड़ने के लिए जिला, ब्लाक, बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़कर, महिला अपराध, बेलगाम महंगाई के खिलाफ ‘‘नारी न्याय आंदोलन’’ चलाकर महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके हक के लिए प्रदेश की कुंभकर्णी नींद में सोयी सरकार को जगाने का काम किया जायेगा।

इन मुद्दों को लेकर प्रदेश में नारी न्याय आंदोलन का शंखनाद

1- हिला आरक्षण: संसद में पारित 106 वें संविधान संशोधन अधिनियम को तुरंत लागू किया जाए, जिसमें 33 प्रतिशत महिला आरक्षण और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

2- जातिगत जनगणना: सामाजिक समानता और न्याय के लिए जातिगत जनगणना शीघ्र करवाई जाए, जिसमें पिछड़े वर्गों की जाति, उप जाति, भाषा, और आर्थिक स्थिति का उल्लेख हो।

3- लाडली बहना योजना: लाडली बहना योजना से लाखों महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि सभी पात्र महिलाओं को सूची में शामिल किया जाए और उनके लाभ को बहाल किया जाए।

4- महिलाओं की सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाए जाएं, और नए महिला थाने और पुलिस चौकियों की स्थापना की जाए।

5- महंगाई और बेरोजगारी: बेलगाम महंगाई और बेरोजगारी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना या 8,500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता दी जाए।

6- 50% आरक्षण: सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिसमें पुलिस फोर्स और अर्ध सुरक्षा बलों में महिलाओं की समान भागीदारी हो।

7- स्मार्ट मीटर: स्मार्ट मीटर के कारण आ रहे अनाप-शनाप बिजली बिलों पर रोक लगाई जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

8- समान काम, समान वेतन: महिलाओं के वेतन में भेदभामव को रोकने के लिए ‘समान काम, समान वेतन’ का सिद्धांत लागू किया जाए।




MP News: जन्माष्टमी पर CM यादव ने बढ़ाए मदद के हाथ, केरल और त्रिपुरा को दी 20-20 करोड़ की आर्थिक सहायता

CM Yadav extended a helping hand, gave financial assistance of Rs 20 crore each to Kerala and Tripura.

सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केरल और त्रिपुरा में आई बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों को 20-20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यह घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मध्य प्रदेश की जनता इन राज्यों के साथ खड़ी है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाके भी इससे अछूते नहीं रहे हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा नुकसान केरल और त्रिपुरा में हुआ है। इन राज्यों में जान-माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मेरे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रुपए त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को भीषण आपदा में राहत प्रदान करने हेतु जारी करने का निर्णय लिया गया है। संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है, आपदा प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान श्री कृष्ण से जल्द ही इस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता हूं।

भारी बारिश और भूस्खलन ने केरल और त्रिपुरा में भारी तबाही मचाई है। मध्य प्रदेश द्वारा दी जाने वाली यह आर्थिक मदद इन राज्यों को राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद भी प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर जाकर जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हो रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे जन्माष्टमी का त्योहार सादगी और भाईचारे के साथ मनाएं।

सीएम ने एक्स पर भी लिखा कि देश में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्य भीषण वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिपुरा व केरल राज्य में भीषण प्राकृतिक आपदा की घटनाएँ हुई हैं; जिसमें बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दुखद है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मेरे द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 20-20 करोड़ रुपए त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को भीषण आपदा में राहत प्रदान करने हेतु जारी करने का निर्णय लिया गया है। संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ है, आपदा प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान श्री कृष्ण से जल्द ही इस संकट को दूर करने की प्रार्थना करता हूं।




Mp weather:मध्य प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, बांधो के गेट खुले, भोपाल में मंदिर पर बिजली गिरी

भोपाल : मध्य प्रदेश में मौसम के स्ट्रांग सिस्टम के चलते प्रदेश भर में झमाझम बारिश हो रही है जिस वजह से कई जगह परेशानी बढ़ गई है। नदी नाले उफान पर हैं। बांधों के गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है। वहीं शनिवार को राजधानी भोपाल में दोपहर अयोध्या नगर क्षेत्र में मयूरी परिसर स्थित राम मंदिर के ऊपर बिजली गिर गई। इससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही गर्भगृह में भी मलबा फैल गया। लगातार हो रही बारिश से नर्मदापुरम में तवा डैम के तीन गेट 5-5 फीट तक खोले गए हैं। वहीं भोपाल के भदभदा और कलियासोत डैम के 2-2 गेट दोपहर तक खुले रहे। इसके बाद बंद कर दिए गए। इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के 45 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।लगातार हो रही बारिश नर्मदापुरम में तवा डैम के तीन गेट 5-5 फीट तक खोले गए हैं। वहीं भोपाल के भदभदा डैम के दो गेट खोले गए।भोपाल के ही करियासोत डैम का एक गेट खोला। का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते लैंडस्लाइड होने से शहडोल-उमरिया रेलवे अप-डाउन ट्रैक बाधित हो गया। बाद में अप ट्रैक क्लियर कर दिया गया, जबकि डाउन ट्रैक पर सुधार कार्य चल रहा है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग में अगले कुछ घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार रायसेन, राजगढ़, जबलपुर भेड़ाघाट में बिजली के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही अशोकनगर, सीहोर, हरदा, उत्तरी खंडवा, नर्मदापुरम पंचमढ़ी, छिंदवाड़ा, विदिशा उदयगिरि में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। , शिवपुरी, निवाड़ी ओरछा, छतरपुर खजुराहो, कटनी, मंडला, उत्तरी सिवनी, उत्तरी खरगोन महेश्वर, सीधी, मैहर, नरसिंहपुर के साथ-साथ भोपाल बैरागढ़, गुना, सागर, दमोह, पांडुर्ना में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश, उत्तरी बैतूल, सतना चित्रकूट, रीवा, शाजापुर, नीमच, श्योपुर कलां, दतिया, ग्वालियर, पन्ना, उज्जैन महाकालेश्वर, उमरिया बांधवगढ़, शहडोल, उत्तरी डिंडोरी, धार, अलीराजपुर में बिजली के साथ हल्की आंधी बारिश होने की संभावना है। ऊपर शाम के समय अनुपपुर अमरकंटक, सिंगरौली, दक्षिण बैतूल, इंदौर, देवास, आगर-मालवा, दक्षिण खंडवा, बुरहानपुर, मुरैना, भिंड, दक्षिण सिवनी, बालाघाट, बड़वानी, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर में बारिश होगी।

प्रदेश में जाने कहां कितनी हुई बारिश

मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम समेत करीब 21 जिलों में पानी गिरा। सबसे ज्यादा उमरिया में करीब पौने दो इंच बारिश दर्ज की गई। रीवा, सागर, जबलपुर और रायसेन में 1-1 इंच बारिश हुई। सीधी, टीकमगढ़, बैतूल, धार, रतलाम, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, मंडला, नौगांव, सतना में भी बारिश का दौर जारी रहा।

प्रदेश के 23 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, इंदौर, सीहोर, देवास, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, भोपाल, ग्वालियर, नीमच, अलीराजपुर, खंडवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, खंडवा, नरसिंहपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और जबलपुर में भी तेज बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।