Mp News : दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस, संजय श्रीवास्तव ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस

दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह

आरोपी सौरभ शर्मा।
यहीं नहीं अब यह बात भी सामने आ रही है कि काली कमाई को सफेद करने के लिए पूरे परिवार ने षड्यंत्र किया। यहीं वजह है कि सौरभ शर्मा की पत्नी ने 2023 में अपने पति के उपनाम शर्मा की जगह अपने पिता सलिल तिवारी के उपनाम तिवारी का उपयोग किया। ताकि किसी को कोई शक ना हो। दिव्या तिवारी के नाम पर कई संपत्तियां भी खरीदी गई थीं, जिनमें से एक 1 अप्रेल 2022 को खरीदी गई 2.6150 हेक्टेयर कृषि भूमि शामिल है, जो उसने अपनी बहन रेखा तिवारी को 11 जुलाई 2023 को दान कर दी। इस संपत्ति का मूल्य करीब 19 लाख रुपये बताया गया है।इसके अलावा, सौरभ ने अपनी पत्नी के नाम पर भोपाल के ई-7 अरेरा कॉलोनी स्थित एक बंगला भी 1.67 करोड़ रुपये में खरीदा। इस बंगले पर ही ईडी की टीम ने छापेमारी की। इसके अलावा सौरभ की मां उमा शर्मा ने गवालियर के कुशराजपुर गांव में 1.505 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इसके अलावा, 26 जुलाई 2021 को ग्वालियर के विनय नगर सेक्टर 2 में 2400 स्क्वायर फीट का प्लॉट 30 लाख रुपये में खरीदी थी।
तीन एजेसियां कर रही मामले में जांच
सौरभ शर्मा के ठिकानों पर 19 दिसंबर को लोकायुक्त ने छापा मारा था। उसके घर और ठिकानों से नगदी, सोने-चांदी और कई लग्जरी चल संपत्ति मिली थी। इस बीच आईटी की रेड में सौरभ शर्मा के करीब चेतन सिंह गौर की कार में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए मिले थे। जांच में यह सोना और पैसा भी सौरभ का ही होने की बात सामने आई है। इसके अलावा लोकायुक्त को सौरभ के ठिकानों से 7 करोड़ 98 लाख रुपए की चल संपत्ति मिली है। इसके अलावा करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के दस्तावेज अलग हैं। लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा, उसकी पत्नी दिव्या शर्मा और उमा शर्मा को समन जारी किया है।


MP News: मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पूर्व मंत्री सविता वाजपेई का गुरुवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बता दें कि, मध्यप्रदेश में जब जनता पार्टी शासन करती थी। तब 1977 में सविता वाजपेई सीहोर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनी और उसके बाद मंत्री। वह कैलाश जोशी, वीरेंद्र सकलेचा, और सुंदरलाल पटवा के मंत्रीमंडल में राज्यमंत्री और मंत्री का पद संभाल चुकीं है।
सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि आपातकाल के दौरान मीसा (आंतरिक सुरक्षा अधिनियम) के तहत उन्हें 18 महीनों तक बंदी बना रखा था। उनका अंतिम संस्कार राजधानी भोपाल के भदभदा श्मशान घाट पर किया गया है।
सीएम ने जताया शोक
सीएम डॉ मोहन यादव ने पूर्व मंत्री सविता वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने बताया कि वाजपेयी ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें आत्मा की शांति और परिजन को दुख सहन करने की क्षमता दे।


ठंडी हवा की आंधी ने मध्य प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। 25 दिसंबर की रात 8:00 बजे ठंडी हवा की स्पीड 12 किलोमीटर प्रति घंटा थी। आने वाले दो दिनों में यह स्पीड बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो जाएगी। कई जिलों में वज्रपात होगा।
मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग से जारी मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार, दिनांक 26.12.2024 की प्रातः 8:30 से 27.12.2024 की प्रातः 8:30 तक खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, श्योपुरकलां जिलों में वज्रपात/झांझावत एवं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में ओलावृष्टि होगी
27.12.2024 की प्रातः 8:30 से 28.12.2024 की प्रातः 8:30 तक रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, पांढुर्णा जिलों में कुछ स्थानों पर लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलेगी। वज्रपात होगा और ओलावृष्टि होगी।
उपरोक्त के अलावा भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर बादलों से बिजली गिरेगी और ठंडी हवा की आंधी चलेगी।
Madhya Pradesh Weather Forecast and Warnings
दिनांक 28.12.2024 की प्रातः 8:30 से 29.12.2024 की प्रातः 8:30 तक नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, बैतूल, खरगौन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर बादलों से बिजली गिरेगी और ठंडी हवा की आंधी चलेगी।
मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा।
मप्र का मौसम कैसा रहेगा
दिनांक 29.12.2024 की प्रातः 8:30 से 30.12.2024 की प्रातः 8:30 तक अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिलों में कुछ स्थानों पर ठंडी हवा की आंधी चलेगी और भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।


संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल का पत्र क्रमांक / यूसीआर/सी/109/परि.अ./2024/2215 भोपाल दिनांक 11.12.2024 पत्र के द्वारा संचालनालय स्तर से नवनियुक्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों (माह अक्टूबर 2021 से 2023 तक) की परिवीक्षा अवधि समाप्त किये जाने की प्रक्रिया के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
दोनों में से कोई प्राचार्य सीआर पर साइन करने को तैयार नहीं है
मध्य प्रदेश के कई शासकीय विद्यालयों में उच्च प्रभार के प्रिंसिपलों के स्थानांतरण के कारण नई समस्या उत्पन्न हो रही है। वर्तमान प्रभारधारी प्रिंसिपल तीन वर्ष की परिवीक्षा पूर्ण कर चुके अपने विद्यालय के नवनियुक्त शिक्षकों के सीआर (गोपनीय-प्रतिवेदन) दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सीआर उनके कार्यकाल का नहीं है, इसलिए वे इस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।
वहीं, जो पूर्व प्रिंसिपल स्थानांतरित हो चुके हैं, वे भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से यह कहते हुए इनकार कर रहे हैं कि अब उनकी नई पदस्थापना हो चुकी है, इसलिए वर्तमान प्रभारधारी प्रिंसिपल ही हस्ताक्षर करेंगे।
इस स्थिति के कारण शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (cr) प्रक्रिया में बाधा आ रही है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति, वेतनवृद्धि एवं अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (सीआर) पर दोनों ही प्राचार्यों द्वारा हस्ताक्षर न करने से नव नियुक्त शिक्षक अति मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं


मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझा कर संचालित करें।
मुख्य सचिव श्री जैन ने वीडियो कांफ्रेंस से संपूर्ण अभियान के संबंध में कलेक्टर्स को दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा 19 से 24 दिसबर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाया जाने का निर्णय लिया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनसमस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स से अभियान की तैयारी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर अभियान में जन समस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने इस अभियान को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ साझा कर संचालित करने के लिए कहा है।
बैठक में सभी जिला कलेक्टर को पोर्टल पर अपने जिले में तीन नवाचारों, सुशासन पहलों पर संक्षिप्त लेख तैयार कर उसकी गुणवता सुनिशित करने के निर्देश दिए गए।इन आलेखों को अभियान के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सुशासन की श्रेष्ठ प्रथाओं का संकलन कर उन्हें पोर्टल पर चित्र सहित साझा करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक शिकायतों के समाधान पर सफलता की कहानियॉँ भी अपलोड की जाएंगी। इन श्रेष्ठ प्रथाओं एवं सफलता की कहानियों को पृथक से राज्य स्तर पर भी संकलित किया जाएगा। जिला कलेक्टर जनता की शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शिविरों के साथ साझा शिविर आयोजित करेंगे।मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत निराकृत किए गये आवेदनों/शिकायतों/सेवाओं को भारत सरकार के पोर्टल पर भी दर्जं करेंगे।
मुख्य सचिव ने कहा कि जिला कलेक्टर 23 दिसंबर, 2024 को जिले में एक प्रसार कार्यशाला आयोजित करें, जिसमें जिला स्तर पर सुशासन की श्रेष्ठ प्रथाओं का संकलन कर उन्हें प्रशासन गांव की ओर पोर्टल पर प्रस्तुत करें। अभियान अवधि में CPGRAMS पोर्टल की सभी शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित किया जायेगा। CPGRAMS पोर्टल की सभी शिकायते सी.एम् हेल्पलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। सभी विभाग अध्यक्ष भी उपरोक्तानुसार सुशासन सप्ताह के अंतर्गत अधिक से अधिक जनसमस्याओं, सेवाओं के निराकरण संबंधी सतत समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे योजना, आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग, जिलों से विज़न डॉक्यूमेंट प्राप्त कर उनका परीक्षण करेगा, जिन्हें मापदंड के अनुरूप होने पर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।


वल्लभ भवन मंत्रालय स्थित विभागों की सभी फाइलें एक जनवरी 2025 से ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित होंगी। इसके निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को नोटशीट भेजकर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने दिए हैं। नोटशीट में कहा गया है कि सभी फाइलों की स्कैनिंग की जाए, जिसमें पहले प्रचलित नस्तियां और इसके बाद निराकृत नस्तियां स्कैन की जाएं।
अब तक 39 विभागों को ई-ऑफिस का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण उपरांत कुल 39 विभागों में से केवल 17 विभागों ने ई- फाइल प्रणाली का उपयोग आरंभ किया है। शेष 22 विभाग भी तत्काल ई-ऑफिस का उपयोग आरंभ करें।
क्या है ई-ऑफिस
ई-ऑफिस दरअसल ऑनलाइन प्रणाली है। इसमें अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कंप्यूटर पर बैठकर अपनी फाइलें निपटाएंगे। इससे यह पता चल जाएगा कि कौन सी फाइल किस के पास लंबित है। पुरानी नस्तियों को भी इसमें ढूंढा जा सकेगा। इससे शासकीय कार्य तेजी से संपादित हो सकेंगे। उच्च स्तर पर इसकी मानिटरिंग की भी व्यवस्था रहेगी।
मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए मैन्युअल ही चलेगी फाइलें
मंत्रालय में ई आफिस व्यवस्था होगी लागू, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए मैन्युअल ही चलेगी फाइलें। ई- फाइलों के माध्यम से ही शासकीय कामकाज होंगे। मैन्युअल फाइल की व्यवस्था को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हस्ताक्षर की कापी कर इसका दुरुपयोग न किया जा सके।
अधिकारियों के टेबल पर फाइलों के अंबार वाली व्यवस्था बंद की जाएगी। इसी तरह मध्य प्रदेश कैबिनेट के लिए बनने वाले प्रस्ताव भी आनलाइन तैयार होंगे। भोपाल स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालय यानि संचालनालय भी ई-ऑफिस से जुड़ गए हैं। जल्द ही संभागीय एवं जिला कार्यालय भी ई-ऑफिस व्यवस्था से जोड़े जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
पुलिस आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस बैंड का पुनर्गठन किया गया है और इसके प्रशिक्षण को सर्वोत्तम केंद्रों जैसे बैंगलुरु भेजा गया। इस प्रयास का परिणाम यह हुआ कि प्रशिक्षुओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर मालती राय, एडीजी राकेश गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर एडीजी राकेश गुप्ता से स्मृति चिह्न के रूप में सैक्सोफोन वाद्य यंत्र प्राप्त किया। पुलिस बैंड के पुनर्गठन के साथ, देशभक्ति और अनुशासन की भावना को पुनः जागृत किया गया है, जिससे मध्यप्रदेश पुलिस की सेवा और न्याय के प्रति समर्पण को और भी सुदृढ़ किया गया है।

मंत्री सारंग बेटी से साथ विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात करते हुए
मंत्री सारंग ने बाद में ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा कि नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल में अध्ययनरत बेटी भौमिका सारंग ने अपने प्रोजेक्ट के तहत आज मध्यप्रदेश विधानसभा में विधि-विधायी कार्यशैली को बारीकी से समझा। इस दौरान बेटी भौमिका ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी से उनके प्रतिकक्ष में स्नेहिल भेंट की।
विधानसभा चुनाव के दौरान जनदर्शन में पहुंची थी भौमिका
मंत्री विश्वास सारंग की बेटी भौमिका सारंग विधानसभा चुनाव के दौरान भी अपने पिता के साथ जनदर्शन में पहुंची थी और पिता की तरह की भौमिका लोगों की समस्या सुनती नज़र आई थी। हालांकि उन्होंने ज्यादातर मौके पर मौजूद महिलाओं से ही बात कर उनकी समस्या सुनी थी।उस समय भी लोग अलग लग कयास लगा रहे थे।

भोपाल में कार और बाइक की टक्कर में तीन की मौत हो गई।
तीनों बाइक से बैरसिया थाना क्षेत्र में सिरोंज रोड पर भूरी पठार से थोड़ा आगे निकले ही थे कि सामने से आ रही कार केयूवी (एमपी-04-सीक्यू-9231) ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार भी पलट गई और बाइक भी खेत में जा गिरी। एक्सीडेंट में बाइक चला रहे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नीरज ने देर रात और मिथिलेश ने सोमवार सुबह करीब 6 बजे दम तोड़ दिया।
किसी अन्य वाहन को टक्कर मारकर भाग रहा था कार चालक
मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि देर रात स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि उक्त कार चालक किसी अन्य वाहन को टक्कर मारकर भाग रहा था, इन बाइक सवारों को कुचलने से पहले कार चालक एक गाय को भी टक्कर मारी है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। कार पूरी पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने के कारण चारों को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद चारों कार छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसका पता लगा रही है।