Ashoknagar News : जीतू पटवारी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, SP को सौंपा ज्ञापन…8 को गिरफ्तारी की चेतावनी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसी कड़ी में अशोक नगर में कांग्रेसजनों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांग की कि पटवारी के खिलाफ दर्ज “फर्जी” एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए और पीड़ितों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 8 जुलाई को जीतू पटवारी ओरछा में गिरफ्तारी देंगे, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यह मामला अशोक नगर जिले के मूढ़रा बरवाह गांव से जुड़ा है, जहाँ 10 जून को गजराज लोधी और रघुराज लोधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरपंच के पति और उसके साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल छीनी, मारपीट की और उन्हें मानव मल खाने के लिए मजबूर किया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी।

25 जून को पीड़ितों ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से ओरछा में मुलाकात की, जिसके बाद पटवारी ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस का आरोप है कि जीतू पटवारी द्वारा इस अमानवीय कृत्य को उठाने के बाद उनके खिलाफ साजिश रचकर झूठे आरोप लगाए गए और 26 जून को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

कांग्रेस का यह भी कहना है कि भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस ने पीड़ितों के बयान बदलवाए और पूरे मामले की दिशा मोड़ दी। पार्टी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह भाजपा की “तानाशाही” और “दमनकारी” नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में संघर्ष करेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।




Ashoknagar News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ FIR

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो और पीड़ित के शपथ पत्र के आधार पर की गई है। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह यादव ने बताया कि यह एफआईआर शुक्रवार को दर्ज की गई।

बताया गया कि 26 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अशोकनगर जिले के मूढ़रा बरवाह गांव के गजराज लोधी और उनके भाई रघुराज लोधी ने मारपीट और मानव मल खिलाने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद गजराज लोधी ने कलेक्टर को दिए गए शपथ पत्र में स्वीकार किया कि मानव मल खिलाने की घटना झूठी थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता उन्हें ओरछा ले गए, जहां जीतू पटवारी ने उन्हें अमानवीय घटना का झूठा बयान देने को कहा। बदले में मोटरसाइकिल और आर्थिक मदद का वादा किया गया था। शपथ पत्र के अनुसार, गजराज ने दबाव में आकर झूठा बयान दिया। जीतू पटवारी ने इस बयान का वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस कृत्य से विभिन्न जातियों और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 196(1)(A), 197(1)(C), 229(2), 237 और 353(1)(C) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

दरअसल, बुधवार को मूड़रा बरवाह गांव का युवक जीतू पटवारी से मिला था। उस मुलाकात का वीडियो जीतू पटवारी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। युवक ने पटवारी से शिकायत की थी कि उसके भाई की मोटरसाइकिल सरपंच के पति और बेटे ने रख ली थी। जब वह बाइक लेने गया तो विकास यादव और उसके पिता राजन यादव ने उसके साथ मारपीट की और उसे गंदगी खिलाई। हालांकि, दो दिन बाद युवक ने कलेक्टर को दिए शपथ पत्र में स्वीकार किया कि मानव गंदगी खिलाने की घटना झूठी थी। उसने दबाव में आकर बयान दिया था।




Ashoknagar News : घर पर गिरा नीम का पेड़, दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

अशोकनगर जिला अंतर्गत आने वाले मुंगावली थाना क्षेत्र के डिपो पर, वार्ड क्रमांक 15 में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।
घटना उस समय हुई जब घर के पास स्थित एक बड़ा नीम का पेड़ तेज पानी और हवा के कारण अचानक गिर गया और घर की छत पर लगी फर्सी को क्षतिग्रस्त कर गया। फर्सी का एक हिस्सा टूटकर 2 वर्षीय मासूम बच्ची स्वाती पुत्री जय सिंह जाधव के ऊपर गिरा, जिससे उसकी पसलियों में गंभीर चोटें आई। बच्ची उस समय घर के अंदर सो रही थी।
परिजन आनन-फानन में घायल स्वाति को मुंगावली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे निजी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने  उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।




Ashoknagar News: फूड इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप, लोकायुक्त में शिकायत दर्ज, तीन दिन में मांगा जवाब

Ashoknagar News: Food inspector accused of demanding bribe, Lokayukta seeks answer

Food Inspector Accused Of Demanding Bribe : मध्य प्रदेश के अशोकनगर खाद्य विभाग में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप का मामला सामने आया है। स्वसहायता समूह की अध्यक्ष ने फूड इंस्पेक्टर प्राची शर्मा पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू लोकायुक्त ग्वालियर में की गई है। इस मामले में खाद्य विभाग के प्रभारी अधिकारी द्वारा संबंधित फूड इंस्पेक्टर प्राची शर्मा को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। उनसे तीन दिन में जवाब मांगा है। वहीं इस मामले में फूड इंस्पेक्टर का कहना है कि मेरी शिकायत द्वेष पूर्ण भावना से की गई है।

दरअसल अशोकनगर जिले के ग्राम धतुरिया में लक्ष्मी स्वसहायता समूह की संचालक उर्मिला अहिरवार ने फूड इंस्पेक्टर प्राची शर्मा पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। शिकायत उन्होंने कलेक्टर, सहित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर में ही है। मामले में खाद्य विभाग के प्रभारी जिला अधिकारी इसरार खान ने फूड इंस्पेक्टर को नोटिस जारी करके तीन दिन में जवाब मांगा है। वहीं, इस मामले में फूड इंस्पेक्टर का कहना है कि स्टॉक में अनियमितता मिलने पर हमने इन लोगों पर सितंबर के महीने में एफ आई आर दर्ज कराई थी, जिसके चलते मुझ पर द्वेष पूर्ण तरीके से आरोप लगाया गया है। वहीं समूह संचालक का कहना है कि हमारे पास रिश्वत मांगने के साक्ष्य भी मौजूद हैं। रिश्वत मांगने का यह मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। देखना होगा कि इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई होती है। गौरतलब है कि रिश्वत मांगने के आरोपों को जहां फूड इंस्पेक्टर द्वेषपूर्ण आरोप बताकर नकार रही हैं। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पास रिश्वत मांगने के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।




MP News: दतिया में किले की दीवार ढही, नौ दबे, दो की मौत, अशोकनगर में दो युवक पानी में बहे

Wall Collapses In Daita, MP, Several trapped, mp weather news live updates

दतिया में रेस्क्यू टीम मलबा हटाते हुए।

दतिया जिले में राजगढ़ किले की बाहरी दीवार ढहने से नौ लोग दब गए हैं। पड़ोसियों ने मलबे में से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दो शव निकाले। मलबे में दबे तीन बच्चों समेत पांच लोगों को निकालने का काम चल रहा है। पड़ोसी राहुल रजक ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे बहुत तेज आवाज आई। बाहर निकले तो देखा तो किले की दीवार गिर गई है। हमने दो लोगों को तत्काल बाहर निकाला और हॉस्पिटल भेजा। डायल-100 को फोन लगाया तो एक पुलिसकर्मी पहुंचा और लोगों को निकालने में मदद करने लगा।

मौके पर कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम मौजूद है। पुलिस ने महिलाओं और स्थानीय लोगो को शांत करवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू की गति धीमी होने का आरोप लगाकर सुबह करीब आठ बजे हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मलबा हटाने में लापरवाही बरती जा रही है। सुबह चार बजे से मलबा हटाया रहा है, लेकिन रेस्क्यू टीम एक भी आदमी को बाहर नहीं निकाल पाई है। रास्ता काफी संकरा है। कोई भी बड़ा वाहन यहां नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। गेट के मुहाने पर दो पोकलेन मशीन और एक जेसीबी आकर खड़ी है। उसे भीतर लाने के लिए बाहरी हिस्से की बांउड्री वॉल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लोग गैंती-फावड़े की मदद से मलबा हटा रहे हैं। दतिया विधायक राजेंद्र भारती भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा ऐसी घटनाएं न घटें, इसकी तैयारी जिला प्रशासन को पहले से करके रखना चाहिए। हालात बिगड़े हैं। अभी जो तैयारी है, वह नाकाफी हैं।शासन-प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए की तत्काल आर्थिक मदद की जाए। घायलों को इलाज के लिए दो-दो लाख की मदद की जाए। प्रशासन जल्द से जल्द मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाले।

पानी से बाइक निकालते समय दो युवक बाइक के साथ बहे

अशोकनगर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में पुलिया के ऊपर से बह रहे पानी से बाइक निकालते समय दो युवक बाइक के साथ बह गए। इसका वीडियो सामने आया है।हालांकि, दोनों युवक तैराक थे। इस कारण से बहते हुए पानी में तैरते हुए आगे की ओर बढ़ गए। पानी से बाहर निकल गए। यह घटना जिले के शाढ़ौरा तहसील क्षेत्र के पीलीघटा व खैजरा अटारी के बीच में पड़ने वाली सिंध नदी के किनारे की पुलिया की है। बुधवार शाम के समय दो युवक मनोज केवट एवं अनिल केवट अपनी बाइक से उफनती पुलिया को पार कर रहे थे। अचानक से बाइक पानी के तेज बहाव में बहने लगी।

युवकों ने बाइक को काफी संभालने का प्रयत्न किया लेकिन वेग अधिक होने के कारण बहती धारा की ओर बाइक के साथ दोनों युवक भी बहने लगे। पुलिया के किनारे पर पहुंचे ही युवकों ने बाइक को छोड़कर खुद को संभालने का प्रयत्न किया लेकिन वह नाकाम रहे। पहले बाइक पुलिया से नीचे गिरी, फिर दोनों युवक भी नहीं संभाल सके। पुलिया में गिर गए। घटना की जानकारी लगने के बाद रात के समय शाढ़ौरा थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। रास्ते पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।




AshokNagar: एक दिन पहले घर से लापता हुई 12वीं की छात्रा का शव कुएं में मिला, चप्पल-दुपट्टे से तलाशा

AshokNagar: Body of 12th class student, who went missing from home a day before, found in a well

Dead body demo
– फोटो : istock

अशोकनगर जिले के कदवाया में रविवार को 12वीं की एक छात्रा का शव गांव से दो किलोमीटर दूर कुएं में मिला है। छात्रा एक दिन पहले से अपने घर से लापता थी। सुबह के समय जब उसके शव को कुएं में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

बता दें कि मृतका का नाम निकिता पुत्री परमाल चंदेल (18) है। जानकारी के अनुसार निकिता सुबह के समय कोचिंग जाती थी। दोपहर से स्कूल जाती थी। शनिवार को घर के सभी लोग अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। शाम के समय सभी लोग घर पहुंच गए, लेकिन निकिता घर नहीं आई। इसके बाद आसपास तलाश किया, लेकिन उसका पता कहीं नहीं चला।

रात भर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह जब मृतिका का चाचा गांव से दो किलोमीटर दूर अपने खेतों की ओर गया तो उन्हीं के कुएं में लड़की का शव उतरता हुआ मिला। जिस कुएं में शव मिला है वह पानी से ऊपर तक भरा हुआ था। वह गांव से दो किलोमीटर, जबकि पक्की सड़क से लगभग 500 मीटर अंदर है। यह देख वह घर आया और जाकर परिजनों को सूचना दी। साथ ही थाने पर जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।




Ashoknagar News: थाने में कांस्टेबल की पिटाई

जांच में जुटी पुलिस

अशोकनगर जिले की कदबाए थाना के अंदर एक युवक के द्वारा थाने के अंदर गुंडागर्दी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कांस्टेबल के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कदवाए थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पेट्रोल पंप के सामने स्विफ्ट डिजायर कार और बस का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें विवाद भी आपस में हुआ और मौके पर पुलिस भी पहुंची थी, जिसमें दोनों ही पार्टियां की द्वारा रिपोर्ट नहीं की गई। आपस में समझौता करके चले गए, जिसमें लगभग एक घंटे के बाद डिजायर कार के पहचान वाले आए।

जिसके बाद उन्होंने खुद को ओबीसी का जिलाध्यक्ष बताया और साथ में दो लोग आए और थाने में रोब जमाने लगे। जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज की और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं कांस्टेबल से जानकारी मांगी जिसमे रिपोर्ट नही करने की मांगी तो कांस्टेबल द्वारा तो  कहा की थाना प्रभारी से जानकारी लेने की बात कही तो ओबीसी के ज़िलाध्यक्ष द्वारा थाने में मौजूद कांस्टेबल से झुमाझटकी और मारपीट करने लगे, जिसमें आरक्षक के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।

दरअसल, अशोकनगर जिले के कदवाया थाने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार-शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे का है। वीडियो में कदवाया निवासी सुनील यादव पुत्र विक्रम सिंह यादव, रामेश्वर पुत्र महेंद्र सिंह यादव और जितेंद्र पुत्र जसमन यादव थाने में गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील यादव खुद को OBC जिलाध्यक्ष बता रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तीनों ने कांस्टेबल धर्मेंद्र दांगी से मारपीट कर रहे हैं।




Bina News: भोपाल के इंजीनियरिंग छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Bina News: Dead body of engineering student from Bhopal found on railway track

छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत।

बीना झांसी रेलवे ट्रैक के मोहासा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भानगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से भोपाल-दिल्ली ट्रेन का जनरल कोच का टिकट मिला। युवक की पहचान अवधेश पिता झल्लू लाल चौधरी (29) निवासी शक्तिनगर दमोह के रूप में हुई। युवक भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीना रवाना किया। मृतक अवधेश के पिता बीना जीआरपी में थाना प्रभारी रह चुके हैं और वर्तमान में इंदौर में पदस्थ हैं।

वहीं, अवधेश का भाई राजेश अहिरवार बीना के आगासौद थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। युवक किस ट्रेन से कैसे गिरा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।




Ashoknagar News: अशोकनगर की घटना से एमपी सीएम नाराज, एसपी पर कार्रवाई के दिए निर्देश

 

MP CM upset with Ashok Nagar incident gave instructions to take action against SP

सीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक।

 

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। अशोक नगर में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो वायरल करने और फिर उसकी शादी तय होने पर उसे घर से उठा ले जाने की हैरान करने वाली घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव खफा हैं। वे शुक्रवार को अचानक भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय ‘पीएचक्यू’ पहुंचे। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सीएम ने अशोकनगर एसपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और थाने में खड़े अवैध रेत के डंपर छोड़ने पर इछावर थाना प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। 

 

 

युवती को घर से उठा ले गए, माता-पिता व भाई से मारपीट की

 

बता दें, प्रदेश के अशोकनगर में 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया गया और उसे बदनाम किया गया था। इतना ही नहीं युवती की शादी तय होने पर बदमाशों ने उसको घर से उठा लिया। इसका विरोध करने पर लड़की के पिता, मां और भाई के साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक भोपाल में पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्र की घटनाओं के संबंध में अपडेट रहकर आवश्यक कदम उठाएं। 

एडीजीपी को सौंपे दायित्वों की समीक्षा की

 

मुख्यमंत्री यादव ने संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को सौंपे गए दायित्व की समीक्षा और उनकी भूमिका के संबंध में चर्चा की। सीएम ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार मैदानी अधिकारी रात्रि विश्राम भी करें और पूरे प्रदेश में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखें। 

गंभीर घटनाओं पर तत्काल कदम उठाएं

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर घटनाओं पर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधी को गिरफ्तार करना ही काफी नहीं है, यदि वह आपराधिक पृष्ठभूमि का है तो विस्तृत पड़ताल कर सख्त कदम उठाए जाएं। कानून व्यवस्था से संबंधित असत्य या भ्रामक जानकारी का तत्काल प्रतिवाद भी जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि ट्विटर यानी एक्स, फेसबुक समेत सोशल मीडिया के अन्य माध्यम से अपराध नियंत्रण की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने आने वाले माह में त्यौहारों को देखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

 

इछावर टीआई नीता देअरवाल पर गिरी गाज

 

सीहोर जिले के इछावर थाने में खड़े रेत के डंपरों को छोड़ने पर सीएम के निर्देश पर टीआई को निलंबित कर दिया गया। इछावर टीआई नीता देअरवाल 26 फरवरी को ही थाना प्रभारी बनी थीं। उन्होंने 29 मई को ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की थी। इसमें कुल 11 ओवरलोडिंग गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई की गई थी और एक लाख 23 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला था। मामले में जानकारी सामने आ रही है कि रेत माफिया पर प्रशासन के संयुक्त दल पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग में कार्रवाई की थी। इसके बाद इछावर थाने में रेत के डंपर पुलिस की निगरानी में खड़े किए गए थे। इन डंपरों को थाना प्रभारी द्वारा छोड़ दिया गया था।




Ashoknagar News : बीस हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन के नामांतरण कराने के एवज में मांगी थी घूस

Patwari arrested for taking bribe of twenty thousand, had asked for bribe in exchange of land transfer

सांकेतिक फोटो
– फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। उसने जमीन नामांतरण के काम के बदले घूस मांगी थी। ग्वालियर लोकायुक्त ने कार्रवाई की।

बता दें कि ग्वालियर लोकायुक्त में फरियादी बाबू सिंह दांगी ने 9 अक्टूबर को शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसे दो बीघा जमीन नामांतरण करवानी थी। इसी सिलसिले में वह अशोकनगर जिले के बहादुरपुर तहसील के पटवारी राजेश पिता लखनलाल श्रीवास्तव (55) हलका नंबर 29 निवासी छोटी बड़ोद दतिया से मिला था। काम के बदले पटवारी ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। ग्वालियर लोकायुक्त ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप तैयार किया।

बता दें कि पहले भी 32 बीघा जमीन के नामांतरण के लिए उक्त किसान से पटवारी ने रुपये लिए थे। गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने कैमिकल लगे नोट देकर फरियादी को पटवारी के पास भेजा था। जैसे ही फरियादी ने 20 हजार रुपये पटवारी को दिए, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर सरकारी निवास क्वाटर तुलसी कॉलोनी से पटवारी को हिरासत में ले लिया। लोकायत टीम ने चालीस पांच-पांच सौ रुपए के सीरियल नंबर भी मिलाए साथ पटवारी के हाथों को साफ पानी से डुबाए गए तो पानी का कलर बदल गया।