कुठारिया में श्री खेड़ापति माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

24 से 26 फरवरी तक होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन

नर्मदापुरम। माखन नगर क्षेत्र के ग्राम कुड़ारिया में श्री खेड़ापति माता मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 24 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें आसपास के ग्रामीण अंचलों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


आयोजकों ने बताया कि पुण्य सलिला मां नर्मदा की कृपा से ग्राम कुड़ारिया में यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।


तीन दिन का विस्तृत कार्यक्रम
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 24 फरवरी (मंगलवार) को जलाधिवास, अन्नाधिवास एवं पुष्पाधिवास के साथ होगी।
25 फरवरी (बुधवार) को देवस्नान, शोभायात्रा एवं संध्याधिवास का आयोजन किया जाएगा।
वहीं 26 फरवरी (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे से प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, भंडारा प्रसादी एवं रात्रि जागरण के साथ आयोजन का समापन होगा।


विभिन्न मंडलों की सहभागिता


धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न भजन-कीर्तन मंडल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें बालकृष्ण मंडल बाछरी, श्री सीताराम मंडल सेमरी, श्री राम हरि मंडल पाटनी, श्री महावीर मंडल सोलांगी, श्री नागेश मंडल पीपलखुटी सहित अन्य मंडलों की सहभागिता रहेगी। सभी मंडलों द्वारा रात्रि 8 बजे से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है।



प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन  शुक्करवाड़ा रोड, कुठारिया, माखन नगर, जिला नर्मदापुरम में किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शीतल चौधरी (भीलारखेड़ी) द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


ग्रामवासियों में उत्साह


इस आयोजन को लेकर ग्राम कुड़ारिया सहित आसपास के गांवों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक समस्त ग्रामवासी कुठारिया, माखन नगर ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!