भोपाल में सनसनी:भोपाल में दो युवाओं ने की आत्महत्या, छात्रा ने नस काटी तो अस्पताल कर्मी ने फांसी लगाई

Bhopal में मंगलवार को आत्महत्या के दो अलग-अलग मामलों से सनसनी फैल गई। एक ओर अशोका गार्डन इलाके में बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर जान दे दी, वहीं खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मां के बाहर जाते ही छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Ashoka Garden थाना पुलिस के अनुसार ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय ख्याति जैन बीए की छात्रा थी। करीब 10 साल पहले उसके माता-पिता का तलाक हो चुका था और वह अपनी मां के साथ रहती थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान ख्याति ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

 

पढ़ें:Up News:मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अस्पताल में काम करने वाले युवक ने लगाई फांसी

वहीं दूसरी घटना Khajuri Sadak थाना क्षेत्र के भैंसाखेड़ी इलाके की है। यहां 23 वर्षीय राकेश मेहरा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राकेश एक अस्पताल में अटेंडर के पद पर कार्यरत था।

पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध सामने नहीं आया है। दोनों मामलों की अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!