महाविद्यालय में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हेतु स्वयंसेवकों का चयन

माखन नगर | श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के लिए नर्मदापुरम जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों से स्वयंसेवकों का चयन किया गया।
चयन प्रक्रिया महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के संरक्षण में संपन्न हुई। इस अवसर पर रासेयो के जिला संगठक प्रो. दिग्विजयसिंह खत्री के नेतृत्व में गठित चयन समिति द्वारा जिले के श्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया गया।


चयन समिति में लेफ्टिनेंट डॉ. आई. एस. कनेश, डॉ. सुनील दिवाकर, डॉ. मोहन सिंह गुर्जर, डॉ. अनिता साहू, सत्यनारायण सिंह राजपूत एवं सुश्री पूजा गोस्वामी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं डॉ. कविता दुबे रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के रूप में शामिल रहे।


महाविद्यालय स्तर से चयनित स्वयंसेवकों में मंजीत यादव, धर्मेंद्र, समरजीत, दुर्गेश सूर्यवंशी, शैलेन्द्र, दीक्षा अहिरवार, सिलौचना उइके, नीलू कहार एवं पूजा पाल शामिल हैं। वहीं हायर सेकेंडरी स्तर से लोकेश कुमार का चयन किया गया है।
इसके अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची में लक्ष्मण अहिरवार, संजय काजले, रोहित नारोलिया, सोनिया दीक्षित, प्रिया अहिरवार, प्रीत सिंह कलोता एवं यशस्वी ठाकुर को सम्मिलित किया गया है।
चयनित स्वयंसेवक आगामी राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता करेंगे, जिसका आयोजन अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा की संगठन व्यवस्था में 8 मार्च से 14 मार्च तक चित्रकूट, जिला सतना में किया जाएगा।
महाविद्यालय प्राचार्य एवं जिला संगठक द्वारा समस्त चयनित स्वयंसेवकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!