युवा संसद में चयनित प्रतिभागियों का महाविद्यालय में सम्मान

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के अंतर्गत युवा संसद में सहभागिता करने वाले स्वयंसेवकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के निर्देशन में संपन्न हुआ।


जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम, शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में आयोजित किया गया था, जिसमें महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर रासेयो स्वयंसेवक अनुभव तिवारी (पिता अमित तिवारी, निवासी माखननगर) का भोपाल विधानसभा स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर विशेष रूप से सम्मान किया गया।


प्राचार्य डॉ. नीता चौबे ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायी होती हैं। इस अवसर पर स्वास्तिक रावत और पवन प्रजापति का भी सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में प्रो. आई.एस. कनेश, अजय मेहरा, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. सुमन अवस्थी, डॉ. कविता दुबे, डॉ. क्षमा मेहरा, डॉ. आकांक्षा यादव, प्रो. पंकज बैरवा तथा प्रो. सुषमा यादव सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुभव तिवारी को संभागीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया, जबकि अंत में प्रो. शिवानी मालवीय ने आभार व्यक्त किया।

image_pdfimage_print

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!