Sehore News : शिवराज की बहू अमानत बंसल भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं

अमानत ने इस दौरान कहा कि मेरे पिता तुल्य केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस क्षेत्र ही नहीं बल्कि देश की सेवा राजनीति के माध्यम से कर रहे हैं। उन्हें क्षेत्र की जनता ने असीम प्यार और दुलार दिया है। इसके लिए वह सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहली बार भैरूंदा की धरती पर आई हूं और जो स्वागत सत्कार किया गया है, उससे मैं अभिभूत हूं। साथ ही कहा कि कार्तिकेय जी की पत्नी व क्षेत्र की बेटी और बहू के रूप में जनता की सेवा करने का प्रयास करूंगी। इसके बाद वह अपने पति कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ भैरूंदा के खेड़ापति हनुमान मंदिर, भादाकुई में चल रहे याज्ञिक कार्यक्रम व गुलरपुरा हनुमान मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के मौके पर होने वाले 15 दिवसीय धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुईं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि आने वाले समय में क्षेत्र में होने वाले याज्ञिक कार्यक्रमों में अपनी उपस्थित दर्ज कराऊं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के कल्याण की कामना की।