
माखन नगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से माखन नगर में रत्नेश बडगूजर को नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कांबले द्वारा जारी सूची में नर्मदापुरम जिला के अंतर्गत माखन नगर में रत्नेश बडगूजर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा जताई है कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप कार्य करते हुए नगर स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नगर अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मंगलवार को रत्नेश बडगूजर का सबसे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप मिश्रा के प्रतिष्ठान पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शाम को बाबा मैरिज गार्डन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुलदीप मिश्रा, रमेश तिवारी, लल्ला भैया, राजकुमार गुप्ता, मोहन सोनी, ब्रजभारती बडगूजर, नवल माहेश्वरी, अरुण तिवारी, बबलू अंसारी, सुनील मोदी, जीतू चौधरी, शैलेंद्र दुबे, पदम मीणा, संजय सिंह ठाकुर, मुकेश चौहान, सुमित जायसवाल और उत्कर्ष आचार्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व पत्रकार उमेश तिवारी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व, जिनमें जीतू पटवारी, राजकुमार केलु उपाध्याय, ओम पटेल, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, मानक अग्रवाल, सुखदेव पानसे, मोहन झलिया, यशवंत राजपूत, बाबू चौधरी, महेंद्र शर्मा और कपिल फौजदार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया, जबकि आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत यादव एवं मोनू पटेल ने व्यक्त किया।