
नर्मदापुरम। जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के अवसर पर अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में तथा स्थानीय परिस्थितियों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नर्मदापुरम जिले में पूर्व घोषित अवकाश में संशोधन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2026 की अवकाश सूची में “महावीर जयंती” के उपलक्ष्य में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं बंद रहेंगी।
प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी शासकीय कार्यालय और संस्थाएं पूर्ववत संचालित होंगी और नियमित रूप से कार्य किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस संशोधित अवकाश व्यवस्था के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाएं।