प्रज्ञा प्रवाह संस्था ने विद्यार्थियों को दी सभ्यता और संस्कृति की परिभाषा

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में भोपाल की संस्था प्रज्ञा प्रवाह द्वारा विद्यार्थियों के लिए संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नीता चौबे ने की। आयोजन भारतीय ज्ञान परम्परा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम प्रभारी व आकाशवाणी उद्घोषक अभिषेक शर्मा, संस्था से मुकेशचंद्र शर्मा, रुचि खंडेलवाल, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, लायन्स क्लब अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, गायत्री परिवार अध्यक्ष महेश खंडेलवाल व देवीसिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्राचार्य डॉ. चौबे ने विद्यार्थियों से कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की महत्ता को समझाने के लिए पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा को जोड़ा गया है तथा महाविद्यालय में प्रकोष्ठ भी बनाया गया है जिसके प्रभारी प्रो. डी.एस. खत्री हैं।



अभिषेक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता और परोपकार ही मनुष्य की पहचान है। उन्होंने पाँच अनिवार्य कर्म—कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी अपनाना और नागरिक कर्तव्य—के महत्व पर प्रकाश डाला।

सुरेश अग्रवाल ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और उन्हें ऊर्जावान, जोशीला एवं दृढ़ निश्चयी होना चाहिए। प्रो. खत्री ने भारतीय ज्ञान परम्परा से जुड़ी वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। मंच संचालन प्रो. डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया और अंत में आभार पंकज बैरवा ने व्यक्त किया।

अंत में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर भोपाल में आयोजित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

भाषण प्रतियोगिता विजेता: मनजीत यादव, स्वस्तिक रावत, टीना कहार

निबंध प्रतियोगिता विजेता: अनुष्का कहार, अमन कीर, अनु साहू


कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!