शुद्ध मिठाई कौन सी है,जिसमें मिलावट नहीं की जा सकती है
Image Source : FREEPIK adulterated sweet name बाजार में मिलावटी मिठाइयों की भरमार है लेकिन जब हमारा मिठाई खाने का मन होता है तो हमें इन मिठाइयों को ही खाना पड़ता है। मावा से बनने वाली मिठाई हो या फिर छेने की मिठाई, सभी में हलवाई मिलावट कर देते हैं। अगर आप भ…


Image Source : FREEPIK
adulterated sweet name
बाजार में मिलावटी मिठाइयों की भरमार है लेकिन जब हमारा मिठाई खाने का मन होता है तो हमें इन मिठाइयों को ही खाना पड़ता है। मावा से बनने वाली मिठाई हो या फिर छेने की मिठाई, सभी में हलवाई मिलावट कर देते हैं। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि कौन सी ऐसी मिठाई है, जिसमें मिलावट नहीं की जा सकती है? तो इसका जवाब है पेठा (Petha), ये एक ऐसी मिठाई है जिसे बनाते समय कोई भी मिलावट नहीं की जा सकती है। पेठा भूरा नाम के सब्जी से बनता है जिसे इंग्लिश में Ash Gourd कहा जाता है। मीठा पेठा जिस भूरा नाम की सब्जी से बनता है उसके अनगिनत फायदे हैं।
पेठा खाने के फायदे
गर्मी के मौसम में अगर आपका मीठा खाने का मन होता है तो आप पेठा मिठाई खा सकते हैं। आगरा का पेठा दुनियाभर में मशहूर है, इसे कई दिनों तक बिना फ्रिज के भी स्टोरी किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में पेठा शरीर को ठंडा रखता है और एनर्जी भी देता है।
Image Source : SOCIAL
bina milawat ki mithai
सफेद पेठे के फायदे (Health Benefits Of Ash Gourd)
सफेद पेठा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
सफेद पेठे का जूस सुबह के समय खाली पेट पीने से पेट साफ होता है और पेट संबंधी बीमारियां भी कम होती हैं।
पेठे का जूस पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।
सफेद पेठा आयरन की कमी पूरी करता है और इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार है।
सफेद पेठा कब्ज (Constipation) की समस्या खत्म करता है।
सफेद पेठे के रस में हींग मिलाकर पीने से पथरी की समस्या से राहत मिलती है।
पीलिया की बीमारी में सफेद पेठा फायदेमंद होता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)