Ujjain News: युवक पत्नी को लेने गया, विवाद हुआ तो काट लिया गला, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज
पत्नी को लेने गया था विवाद हुआ तो युवक ने काट लिया गला, हालत गंभीर अस्पताल में चल रहा इलाज उज्जैन जिले के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी में रहने वाली पत्नी की नानी के घर बच्चों को लेने गए युवक ने मामा ससुर से कहासुनी होने पर अपना गला काट लिया। परिजन…


पत्नी को लेने गया था विवाद हुआ तो युवक ने काट लिया गला, हालत गंभीर अस्पताल में चल रहा इलाज
उज्जैन जिले के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी में रहने वाली पत्नी की नानी के घर बच्चों को लेने गए युवक ने मामा ससुर से कहासुनी होने पर अपना गला काट लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चे कईं दिनों से नानी के घर पर रुके हुए थे। युवक उन्हें लेने के लिए गया था।
खाचरौद में रहने वाला मुकेश पिता रामचंद्र उम्र 30 साल शनिवार शाम भैरवगढ़ के समीप ग्राम बरखेड़ी में रहने वाली अपनी पत्नी टमा की नानी के घर गया था। यहां उसकी पत्नी और दो बच्चे कईं दिनों से रूके हुए थे। शनिवार रात उसने पत्नी और बच्चों को साथ ले जाने के लिए कहा। इस बात पर पहले पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान टमा के मामा कालू आ गए। पत्नी को ले जाने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने चाकू निकाल लिया और खुद का गला काट लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसको उपचार दिया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायल की पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। जानकारी मिलने के बाद मुकेश के परिजन भी खाचरौद से उज्जैन आए। परिजनों ने कहा कि मुकेश की पत्नी लंबे समय से दोनों बच्चों को साथ लेकर नानी के घर रह रही है। वह पत्नी-बच्चों को लेने के लिए गया था। वहां क्या हुआ उन्हें पता नहीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
