ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 09-12-2025

परीक्षा पूर्व तैयारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखननगर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्य…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-12-2025
शेयर

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखननगर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आई. एस. कनेश द्वारा प्रदान किया गया।

मुख्य वक्ता का मार्गदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बलराम यादव ने MPPSC परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को—

परीक्षा के लिए आवश्यक योग्यताएँ,

आवेदन प्रक्रिया,

तथा आवेदन के बाद परीक्षा की प्रभावी तैयारी कैसे की जाए,

इन सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

विद्यार्थियों ने उत्साह से दी सहभागिता

महाविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 70 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने व्याख्यान के दौरान अपनी जिज्ञासाएँ भी रखीं, जिनका समाधान मुख्य वक्ता श्री बलराम यादव, डॉ. कविता दुबे, और सुश्री शिवानी मालवीय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन तथा आभार प्रदर्शन डॉ. क्षमा मेहरा द्वारा किया गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
स्थानीय परमिट लें
पत्रकारिता सीखें