ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 18-04-2025

Tikamgarh News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का सीएम यादव पर हमला, कहा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टीकमगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर अपराधियों और शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सर्किट हाउस में जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नफरत फैलाकर खड़ी हुई है, जो समाज को बांट रह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-04-2025
शेयर
Tikamgarh News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का सीएम यादव पर हमला, कहा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टीकमगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर अपराधियों और शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सर्किट हाउस में जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नफरत फैलाकर खड़ी हुई है, जो समाज को बांट रही है, और इसी कारण वह लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई यह दिखाती है कि ईडी मोदी का तोता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और भाजपा एक-दूसरे के पर्याय हैं।

बुंदेलखंड को वीरों की भूमि बताते हुए पटवारी ने कहा कि यदि सबसे अधिक पलायन कहीं हो रहा है तो वह बुंदेलखंड में है। इसके लिए भाजपा सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिम्मेदार हैं, क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए बुंदेलखंड पैकेज को भाजपा के मंत्रियों और अधिकारियों ने खुलेआम लूट लिया। लाडली बहना योजना को लेकर पटवारी ने कहा कि भाजपा ने बहनों को धोखा देकर उनके वोट लेने की राजनीति की है। पहले कहा गया कि 1000 रुपए देंगे, फिर कहा कि 3000 रुपए देंगे, लेकिन आज तक 3000 रुपए नहीं दिए। भाजपा ने जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया।

.

पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने प्रदेश की पुलिस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुलिस खुद अवैध धंधों में शामिल है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री हाउस इस समय माफियाओं से घिरा हुआ है, जिसमें शराब, रेत माफिया और सभी तरह के माफिया शामिल हैं, जिनका मध्य प्रदेश में आतंक फैला हुआ है।

भाजपा के पूर्व मंत्री ने ली कांग्रेस की सदस्यता

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जीतू पटवारी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री नंदराम कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

यह खबर शेयर करें
शेयर