ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 20-09-2023

Shahdol News : शहडोल पुलिस ने 80 लाख रुपये के 400 गुम हुए मोबाइल लोगों को लौटाए

लोगों के खोए फोन लौटाती पुलिस गणेशोत्सव के पहले दिन ही लोगों को शहडोल पुलिस ने बड़ी खुशखबरी दे दी है, 400 लोगों के गुम मोबाइलों को पुलिस ने खोज निकाला है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लोगों के मोबाइल फोन गुम या कही गिर गए थे, उन्हीं लोगों ने अलग-अलग थाना…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-09-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Shahdol News : शहडोल पुलिस ने 80 लाख रुपये के 400 गुम हुए मोबाइल लोगों को लौटाए

लोगों के खोए फोन लौटाती पुलिस

गणेशोत्सव के पहले दिन ही लोगों को शहडोल पुलिस ने बड़ी खुशखबरी दे दी है, 400 लोगों के गुम मोबाइलों को पुलिस ने खोज निकाला है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लोगों के मोबाइल फोन गुम या कही गिर गए थे, उन्हीं लोगों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने मोबाइल  गुम हो जाने की सूचना पुलिस को दी थी, साइबर सेल टीम लगातार जिले भर में गुम मोबाइलों की पता तलाश कर रही थी, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश से इन गुम हुए मोबाइलों को शहडोल पुलिस ने तलाश कर मोबाइल के सही मालिकों तक पहुंचाने का काम किया।

नक्शे देखें

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर शहडोल पुलिस ने 400 लोगों को  बड़ा उपहार दिया है। खोया फोन पाकर कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई है। एसपी कुमार प्रतीक के निर्देशन में गुम मोबाइल फोन की जानकारी एकत्रित कि गई, जिस पर पुलिस कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के कई जिलों के अलावा उत्तरप्रदेश व छत्तीसगढ़ से  फोन तलाश किए हैं। गुम हुए 400 मोबाइल हैंड सेट कीमती करीब 80 लाख रुपये को रिकवर किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार पर कार्यक्रम में मोबाइल फोन के मालिकों को बुलाकर फोन लौटाए गए।  गुम हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई। लोगों ने शहडोल पुलिस को  धन्यवाद दिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर