ब्रेकिंग
नर्मदापुरम में तवा बांध के 9 गेट खुले, निचले इलाकों में अलर्ट जारी
मुख्यमंत्री ने पचमढ़ी में समीक्षा बैठक की, पर्यटन विकास पर ज़ोर
इटारसी जंक्शन पर नई वंदे भारत का ट्रायल रन सफल
सोहागपुर में सहकारी समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी
सिवनी मालवा में किसान सम्मेलन आज, बीज वितरण होगा
बाबई क्षेत्र के स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 01-09-2023

Sehore News : पानी की बाल्टी में गिरने से एक साल के बच्चे की मौत, रक्षाबंधन मनाने मां के साथ नानी के घर गया था मासूम

सांकेतिक तस्वीर सीहोर जिले के इछावर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला इछावर के वार्ड नं. 12 का है। इछावर …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-09-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Sehore News : पानी की बाल्टी में गिरने से एक साल के बच्चे की मौत, रक्षाबंधन मनाने मां के साथ नानी के घर गया था मासूम

सांकेतिक तस्वीर

सीहोर जिले के इछावर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला इछावर के वार्ड नं. 12 का है। इछावर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंडीदीप निवासी अरविंद यादव की पत्नी रक्षाबंधन त्यौहार मनाने के लिए इछावर अपने मायके आई थी। रक्षाबंधन अच्छे से मनाया गया। उसके बाद भुजरिया पर्व मनाने के लिए पूरा परिवार काफी उत्साहित था।

अरविंद यादव का एक वर्षीय बेटा मीत यादव घर में खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते वह कब पानी से भरी हुई बाल्टी के पास चला गया। परिवार के लोगों को पता ही नहीं चला। बच्चा नहीं मिलने पर जब उसकी घर में ही खोजबीन की तो वह बाल्टी में डूबा हुआ मिला। इस संबंध में इछावर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि मीत यादव मंडीदीप से अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर अपने ननिहाल आया था। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
कोरियर सर्विस चुनें