ब्रेकिंग
नर्मदापुरम में तवा बांध के 9 गेट खुले, निचले इलाकों में अलर्ट जारी
मुख्यमंत्री ने पचमढ़ी में समीक्षा बैठक की, पर्यटन विकास पर ज़ोर
इटारसी जंक्शन पर नई वंदे भारत का ट्रायल रन सफल
सोहागपुर में सहकारी समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी
सिवनी मालवा में किसान सम्मेलन आज, बीज वितरण होगा
बाबई क्षेत्र के स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 18-08-2023

Satna News:मासूम के साथ दुराचार करने वाले आरोपी का घर जमींदोज, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर सतना जिले में मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने भवन जमींदोज कर दिया है। 16 अगस्त को आरोपी राकेश वर्मा ने भीख मांगने वाली पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोप…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-08-2023
शेयर
Satna News:मासूम के साथ दुराचार करने वाले आरोपी का घर जमींदोज, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सतना जिले में मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने भवन जमींदोज कर दिया है। 16 अगस्त को आरोपी राकेश वर्मा ने भीख मांगने वाली पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, पीड़ित को गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज जारी है।

बहला फुसलाकर बच्ची को ले गया था आरोपी

मासूम बच्ची से दुराचार करने वाले आरोपी राकेश वर्मा भीख मांगने वाली बच्ची को बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में उठाकर ले जाता दिखा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी और बच्ची को थाने लेकर आई थी। यहां बच्ची बेहोश हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया। पीड़ित अपनी दादी के साथ रहती है। ये भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं। वहीं आरोपी हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में जेल से सजा काटकर बाहर आया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
नक्शे देखें
News
खबरें पढ़ें
नक्शे देखें