ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 23-12-2025

माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखननगर में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह का समापन

Makhan Nagar। माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखननगर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का समापन धूमधाम से हुआ। श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोप…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-12-2025
शेयर

Makhan Nagar। माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखननगर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का समापन धूमधाम से हुआ। श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के प्रोफेसर राजेश शुक्ला, दैनिक जागरण, सोहागपुर के पत्रकार दुबे तथा सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय माखननगर की शिक्षिका श्रीमती दीपा सारस्वत थीं। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के निर्देशन तथा कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सुषमा यादव बैरवा के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद उज्जैन से मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ के सीधे प्रसारण को प्रस्तुत किया गया।

समन्वयक श्रीमती सुषमा यादव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता प्रो. राजेश शुक्ला ने एक कहानी के माध्यम से गणित के महत्व को रेखांकित किया। दूसरी मुख्य वक्ता श्रीमती दीपा सारस्वत ने गणित की रोचकता पर एक रचना प्रस्तुत की।

प्राचार्य डॉ. नीता चौबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गणित सभी विषयों में व्याप्त है और यह प्रत्येक छात्र के लिए एक आश्चर्यजनक विषय रहा है।

कार्यक्रम केदौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

· रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम - नंदिनी यादव, द्वितीय - शानू प्रजापति, तृतीय - सुहानी विश्वकर्मा।

· निबंध प्रतियोगिता: प्रथम - उमा यादव, द्वितीय - प्रगति काकोरिया, तृतीय - निकिता यादव।

· पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम - आरजू भुटाँगे, द्वितीय - पूजा मेहरा, तृतीय - पवन प्रजापति।

कार्यक्रम में डॉ. आई.एस. कनेश, अजय मेहरा, प्रो. दिग्विजय सिंह खत्री, डॉ. अमिताभ शुक्ला सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान, डॉ. सुमन अवस्थी, श्रीमती संध्या गोलियां, श्रीमती मंजू मेहरा, डॉ. राजकुमार पटवा, अमित तिवारी, शिवानी मालवीय, डॉ. संगीता मिश्रा, आकांक्षा यादव, अशोक मेहर, अशोक पाटिल, जितेंद्र अहिरवार, रामविलास मेहरा, अमित ठाकुर, योगेश राजपूत, स्वस्तिक रावत, मिथलेश बोहित व हिमांशु की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय मीडिया प्रभारी पंकज बैरवा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
समाचार
राजनीतिक
पत्रकारिता और समाचार उद्योग