ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 16-03-2024

Mp News: आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते को लेकर प्रदर्शन, कर्मचारी बोले

भोपाल में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और भोपाल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 8% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत को ले…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 16-03-2024
शेयर
Mp News: आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते को लेकर प्रदर्शन, कर्मचारी बोले

भोपाल में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

समाचार

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और भोपाल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 8% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय एवं राज्य मंत्रालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस बीच सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश जारी कर दिए, जबकि सरकार को 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता/राहत देना है। उन्होंने सरकार से जनवरी 2024 से चार प्रतिशत महंगाई भत्ता/राहत तत्काल प्रदान करने की मांग की।

पेंशनरों को दरकिनार किया

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जारी आदेश में प्रदेश के 4.50 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को दरकिनार किया गया है। ये सेवानिवृत कर्मचारी वरिष्ठ नागरिक हैं सरकार को सेवानिवृत कर्मचारियों को भी तत्काल महंगाई राहत देने के आदेश जारी करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मोर्चे की तरफ से सरकार को कर्मचारियों की पदोन्नति, वाहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, लिपिकों की ग्रेड पे में विसंगति सहित पेंशन के लिए अहर्तादायी सेवा 25 वर्ष करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भले ही आचार संहिता लागू हो जाए, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जल्दी संगठनों से चर्चा कर प्रदेश स्तर के आंदोलन की रणनीति बनाएगा।

भौगोलिक संदर्भ

यह खबर शेयर करें
शेयर