ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 16-11-2023

Mp Election 2023 : केंद्रीय मंत्री के बेटे के वायरल वीडियो का मामला; तोमर बोले- यह सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने बेटे के वायरल हो रहे पैसों के लेनदेन वाले वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज सोशल मीडिया पर एक कूट रचित वीडियो …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-11-2023
शेयर
Mp Election 2023 : केंद्रीय मंत्री के बेटे के वायरल वीडियो का मामला; तोमर बोले- यह सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

- फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने बेटे के वायरल हो रहे पैसों के लेनदेन वाले वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज सोशल मीडिया पर एक कूट रचित वीडियो मेरे बेटे से संबंधित वायरल किया गया है। यह एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है जो चुनाव के समय विपक्ष के द्वारा जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि पूर्व में इस तरह के झूठे वीडियो के संबंध में मेरे बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने पुलिस जांच हेतु आवेदन भी किया था। मैं आज पुन: इस वीडियो की CFSL जांच हेतु एजेंसियों से मांग करता हूं। ताकि सत्य बाहर आ सके और षड्यंत्र उजागर हो सके।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के एक के बाद एक पैसे के लेनदेन के वीडियो जारी हो रहे हैं, जिन्हें लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियां चौतरफा निंदा कर रही हैं और भाजपा बैकफुट पर नजर आ रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर