ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 26-11-2023

Margashirsha Month 2023 | इस दिन से शुरू होने जा रहा है मार्गशीर्ष मास, जानिए इसकी महिमा

सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह यानी अगहन माह को बहुत शुभ माना जाता है। इस साल मार्गशीर्ष माह (Margashirsha Month 2023) 28 नवंबर 2023, मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह महीना अगले महीना मंगलवार, 26 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगा। यह माह मुख्यतः भगवान श्री कृष्ण का प्र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-11-2023
शेयर

सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह यानी अगहन माह को बहुत शुभ माना जाता है। इस साल मार्गशीर्ष माह (Margashirsha Month 2023) 28 नवंबर 2023, मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह महीना अगले महीना मंगलवार, 26 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगा। यह माह मुख्यतः भगवान श्री कृष्ण का प्रिय माह माना गया है। ऐसे में आइए जानें मार्गशीर्ष का महीना कब से शुरू हो रहा है। साथ ही इस माह से जुड़े कुछ नियम।

तिथि

पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के बाद मार्गशीर्ष का महीना शुरू हो जाता है। ऐसे में मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 28 नवंबर 2023, मंगलवार के दिन से हो रही है। साथ ही इसका समापन 26 दिसंबर 2023, मंगलवार के दिन ही होगा।

यह भी पढ़ें

मार्गशीर्ष माह में क्या करें

शंख पूजन का लाभ – अगहन महीने में तीर्थ स्नान करने से पुण्य मिलता है और हर तरह के रोग, शोक और दोष दूर होते है। स्त्रियों के लिए यह स्नान उनके पति की लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य देने वाला है। इस महीने में शंख पूजन का विशेष महत्व है। साधारण शंख को श्रीकृष्ण को पाञ्चजन्य शंख के समान समझकर उसकी पूजा करने से सभी मनोवांछित फल प्राप्त हो जाते है।

धन, संतान सुख के लिए – मार्गशीर्ष माह में संतान प्राप्ति और भौतिक सुखों को पाने के लिए कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें। आप ऊँ नमो भगवते गोविन्दाय, ऊँ नमो भगवते नन्दपुत्राय या ऊँ कृष्णाय गोविन्दाय नमो नम: मंत्र का जाप भी कर सकते है। कर्पूर जलाएं और तुलसी की परिक्रमा करें। इससे सभी मनोकामना पूरी होगी।

महिमा

मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है। यही कारण है कि इस माह को मार्गशीर्ष कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष के पावन माह में प्रभु श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ। भगवद गीता में कहा गया है कि इस माह पर भगवान श्री कृष्ण का विशेष प्रभाव रहता है। ऐसे में जो साधक इस माह में श्री कृष्ण जी की पूजा करता है वह जीवन में समस्त सुखों को भोगकर अंत में मृत्यु के मोक्ष को प्राप्त करता हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर