ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 29-12-2023

Makhannagar News : <em>वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए </em>ग्वालियर में <em>माखन नगर ने दी ताल</em>

दीपक शर्मा/ माखननगर : वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए ग्वालियर में माखन नगर ने भी ताल दी । ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह कार्यक्रम के लिए माखन नगर के तबला वादक लोकेश चौधरी को चयन किया गया था। लोकेश चौधरी ने देनवापोस्ट को बताया कि एक साथ 1500 तबला वादकों ने 22…

नए स्थान तलाशें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-12-2023
शेयर

दीपक शर्मा/ माखननगर : वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए ग्वालियर में माखन नगर ने भी ताल दी । ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह कार्यक्रम के लिए माखन नगर के तबला वादक लोकेश चौधरी को चयन किया गया था। लोकेश चौधरी ने देनवापोस्ट को बताया कि एक साथ 1500 तबला वादकों ने 22 मिनट तक तीन ताल व वंदेमातरम की धुन पर प्रस्तुति देकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। माखन नगर के कलाकारों की इस उपलब्धियां पर तबला गुरु मनीष कुशवाह, एवं सहित मित्रों, स्वजन और संगीत कला प्रेमियों ने बधाई दी है।

राष्ट्रगीत वंदे मातरम की धुन पर दी प्रस्तुति

ताजा खबर पढ़ें

गौरतलब है कि संगीत सम्राट तानसेन की नगरी ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह में अपराजेय भारतीयता के विश्वगान राष्ट्रगीत वंदे मातरम की धुन पर “ताल दरबार” ने राष्ट्रीयता का उद्घोष करते हुए 1500 तबला वादकों ने अपनी प्रस्तुति देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था का प्रमाण पत्र ग्रहण किया था।

यह खबर शेयर करें
शेयर