लायंस क्लब बाबई (माखननगर) का गरिमामय संस्थापन समारोह संपन्न
होटल आनंद श्री नर्मदापुरम में लायंस क्लब बाबई (माखननगर) का संस्थापन समारोह संपन्न हुआ। राजेश मीणा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली।


नर्मदापुरम। होटल आनंद श्री, नर्मदापुरम में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर लायंस क्लब बाबई (माखननगर) का संस्थापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में लायंस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लायन ठाकुर विजयपाल सिंह रहे। संस्थापन अधिकारी एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन कमल भंडारी तथा मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन दिलीप धारीवाल उपस्थित रहे।
समारोह में रीज़न चेयरपर्सन लॉयन संजीव मालवीय, जॉन चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन डॉ. जे.पी. मालवीय, एमजेएफ लॉयन डॉ. अतुल सेठ, एमजेएफ लॉयन डी.एस. डांगी, लॉयन बरेले साहब, लॉयन के.एस. राजपूत, पीएमजेएफ लॉयन शाहिद खान, लॉयन आदिल खान सहित लायंस क्लब होशंगाबाद एवं लायंस क्लब होशंगाबाद आयुष के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। लायंस क्लब बाबई की ओर से पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
संस्थापन समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। लॉयन राजेश मीणा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। वहीं लॉयन मोहित चौहान एवं कोषाध्यक्ष लॉयन आनंद राठौर तथा उपाध्यक्ष लॉयन उल्लास पाटनी ने भी अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण की।
नकारात्मकता से दूर रहकर एक-दूसरे का साथ देने का संदेश
मुख्य वक्ता पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन दिलीप धारीवाल ने अपने संबोधन में प्रेरक कहानियों के माध्यम से लायंस क्लब के सदस्यों को सकारात्मक सोच के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लायन को नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए तथा सभी सदस्यों को एक-दूसरे का सहयोग और साथ देना चाहिए। संगठन की मजबूती आपसी समन्वय और सकारात्मक सोच से ही संभव है।
समारोह के दौरान अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए लायंस क्लब बाबई (माखननगर) के माध्यम से क्षेत्र में समाजसेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, लायंस सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से सहभोज किया। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्द, सेवा भावना और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
