ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 01-01-2024

Kuno National Park : देश के पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, कूनो नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खुला

पर्यटकों के लिए कूनो का गेट खोल दिया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया नए साल के शुरू होने से एक दिन पहले कूनो प्रबंधन द्वारा कूनो नेशनल पार्क के टिकटोली गेट को खोल दिया गया है। इस गेट के खुलने से पर्यटक चीतों को नजदीक से देख सकेंगे और साथ ही लोगों का समय भी बच…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-01-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Kuno National Park : देश के पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, कूनो नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खुला

पर्यटकों के लिए कूनो का गेट खोल दिया गया है।

- फोटो : सोशल मीडिया

नए साल के शुरू होने से एक दिन पहले कूनो प्रबंधन द्वारा कूनो नेशनल पार्क के टिकटोली गेट को खोल दिया गया है। इस गेट के खुलने से पर्यटक चीतों को नजदीक से देख सकेंगे और साथ ही लोगों का समय भी बचेगा। यह वही गेट है जिसे चीतों की शिफ्टिंग और उनकी सुरक्षा के लिए बंद कर दिया गया था। इस गेट के खुल जाने से पर्यटक कूनो नेशनल पार्क मैं ठीक तरीके से घूम सकेंगे साथ ही चीतो के बाड़ों को भी देख सकेंगे।

बता दें कि चीतों की शिफ्टिंग से पहले उनकी सुरक्षा से जुड़े कारणों के चलते कूनो नेशनल पार्क के मुख्य टिकटोली गेट को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। कूनो पार्क प्रबंधन के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। इस वजह से कूनो की सैर पर जाने वाले पर्यटकों को अभी तक श्योपुर से करीब 170 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा था। इसके बाद में शिवपुरी जिले की भटनावर पुलिस चौकी के सामने अहिर गेट या इतनी ही दूरी के अगरा इलाके की पीपल बावड़ी गेट से कुनो में प्रवेश पाते थे लेकिन अब टिकटोली के मुख्य गेट को खोल दिए जाने के बाद पर्यटकों को अब 80 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा।

बढ़ रहे पर्यटक

बता दें कूनो नेशनल पार्क में पर्यटकों का आना-जाना भी शुरू हो चुका है। कूनो नेशनल पार्क के अहिर गेट से पर्यटक जाकर पार्क में चीते के साथ टाइगर, लेपर्ड के साथ अन्य जंगली जानवर का दीदार कर रहे हैं वहीं पर्यटकों की संख्या में इजाफा भी हो रहा है। प्रतिदिन अहिर गेट पर 10 गाड़ियों के साथ सैकड़ों की संख्या में पर्यटक दीदार कर रहे हैं।

आने-जाने का ये रहेगा समय

पर्यटन हेतु टिकटोली गेट से पर्यटकों के लिए प्रवेश पत्र 7 बजे से 9:00 बजे के मध्य प्राप्त किए जा सकेंगे। यह प्रवेश प्रातः कालीन प्रवेश पत्र 11:30 तक वैध रहेंगे, वहीं सायंकाल भ्रमण हेतु प्रवेश पत्र 3:00 बजे से 4:00 के मध्य प्राप्त किए जा सकेंगे जो कि सायंकाल 6:00 बजे तक वैध होंगे। साथ ही प्रत्येक बुधवार को सायंकाल अवकाश रहेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर