ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 25-07-2024

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का पूरा कार्यक्रम, जानें कब और किस खेल में जीत सकता है भारत पदक

India's Paris Olympics 2024 Schedule: ओलंपिक 2024 पेरिस की मेज़बानी में खेला जाएगा. खेलों के महा कुंभ का उद्घाटन तो 26 जुलाई, शुक्रवार को होगा, लेकिन भारत अपने अभियान की शुरुआत एक दिन पहले यानी 25 जुलाई, गुरुवार से करेगा. इस बार कुल 117 भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक …

इतिहास किताबें खोजें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-07-2024
शेयर
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का पूरा कार्यक्रम, जानें कब और किस खेल में जीत सकता है भारत पदक

India's Paris Olympics 2024 Schedule: ओलंपिक 2024 पेरिस की मेज़बानी में खेला जाएगा. खेलों के महा कुंभ का उद्घाटन तो 26 जुलाई, शुक्रवार को होगा, लेकिन भारत अपने अभियान की शुरुआत एक दिन पहले यानी 25 जुलाई, गुरुवार से करेगा. इस बार कुल 117 भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं. तीरंदाजी के साथ भारत इस बार के ओलंपिक की शुरुआत करेगा. भारतीय खिलाड़ी 16 खेलों की 69 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे.

नए स्थान तलाशें

किन 16 खेलों में नज़र आएंगे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी कुल 16 खेलों में हिस्सा लेते नज़र आएंगे. इन खेलों में- तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, रोइंग, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस और टेनिस शामिल है.

किन खेलों में मेडल मिलने की है ज़्यादा उम्मीद

भारत को पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल 27 जुलाई को मिल सकता है. 27 जुलाई को संदीप सिंह/एलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबुता/रमिता जिंदल की जोड़ियां मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के लिए मैदान पर उतरेंगी. एयर राइफल स्पर्धा में भारत को मेडल मिल सकता है.

फिर 27 जुलाई से 5 अगस्त तक होने वाली बैडमिंटन स्पर्धा में पीवी सिंधु कमाल दिखाएंगी, जिसमें मेडल आने के पूरे चांस हैं. 27 जुलाई से ही लवलीना गोरगाहेन बॉक्सिंग में नज़र आएंगी. उनके साथ निखत ज़रीन भी दिखाई देंगी.

7 अगस्त को वेटलिफ्टर मीराबाई चानू 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में लेंगी. 2020 के टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता था.

इसके अलावा 8 अगस्त को भी भारत के हाथ मेडल आ सकता है. 8 अगस्त को भारत को गोल्ड मिल सकता है. 6 अगस्त को स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा क्वालीफायर और फिर 8 अगस्त को फाइनल में मैदान पर उतर सकेंगे.

इतिहास किताबें खोजें

यह खबर शेयर करें
शेयर