कार्तिक वर्मा बने कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष
माखन नगर। कांग्रेस संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कार्तिक वर्मा को कांग्रेस सेवादल का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति माखन नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं गज्जू तिवारी (…

माखन नगर। कांग्रेस संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कार्तिक वर्मा को कांग्रेस सेवादल का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति माखन नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं गज्जू तिवारी (यंग ब्रिगेड) द्वारा नगर में पहुंचकर कार्तिक वर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा, सुबोध दुबे, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप मिश्रा, शैलेंद्र जोशी, अंकुर सिंह, अरुण तिवारी, रत्नेश बडगूजर, जितेंद्र चौधरी, संजय दुबे, तरुण सोनी, उत्कर्ष विजय यादव, मुकेश चौहान, राजपूत शैलेंद्र दुबे, शेरूभाई, राजेश एवं प्रियांशु दुबे चौहान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कार्तिक वर्मा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस सेवादल को नगर स्तर पर मजबूत करने एवं संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
