ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 17-07-2024

Jabalpur News:दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप, पिता बोला

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : सोशल मीडिया जबलपुर हाईकोर्ट में एक पिता ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलकर उसे आत्महत्या का मामला बता दिया गया। याचिका की सुनवाई के बाद जस्टिस पीके अग्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार
समाचार डेस्क · 17-07-2024
शेयर
Jabalpur News:दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप, पिता बोला

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर

झीलें और नदियां

- फोटो : सोशल मीडिया

जबलपुर हाईकोर्ट में एक पिता ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलकर उसे आत्महत्या का मामला बता दिया गया। याचिका की सुनवाई के बाद जस्टिस पीके अग्रवाल की एकलपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह सचिव, डीजीपी, एसपी सिंगरौली और अन्य को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी राजेन्द्र प्रसाद पांडे की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि एक जून 2023 को मंजू की शादी सिंगरौली निवासी दीपक शर्मा से हुई थी। शादी के समय करीब 40 लाख रुपए का दहेज दिया गया था। इसके बावजूद दीपक, पिता राधेश्याम शर्मा, भाई आशीष, माता शकुंतला, बहन कल्पना उपाध्याय आदि मंजू को और दहेज व सोना लाने के लिए परेशान कर रहे थे।

याचिका में ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि 17 फरवरी 2024 को सभी लोगों ने मंजू को बहुत परेशान किया। इससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। याचिकाकर्ता ने इसकी शिकायत 7 मार्च को मुख्यमंत्री से भी की थी। आरोपी है कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलकर जांच प्रभावित की जा रही है।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

याचिका में कहा गया कि ससुराल वालों के प्रभाव में पुलिस अधीक्षक युसूफ कुरैशी, विवेचक राम सिंह परस्ते और अन्य अधिकारियों ने मिलकर मंजू के प्रकरण की सही जांच नहीं की है। एकलपीठ ने सुनवाई के बाद अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह खबर शेयर करें
शेयर