ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 21-05-2026

Indore News:इंदौर में जलसंकट के बीच पानी बेचने की शिकायतें, नगर निगम ने जारी की 695 टैंकरों की सूची

Indore में जारी जलसंकट के बीच नगर निगम के टैंकरों से पानी बेचने और पानी वितरण के बदले लोगों से पैसे मांगने की शिकायतें सामने आई हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने शहर में पानी वितरण कर रहे 695 टैंकरों की सूची सार्वजनिक कर दी है और शिकायत दर्ज कर…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-05-2026
शेयर
Indore News:इंदौर में जलसंकट के बीच पानी बेचने की शिकायतें, नगर निगम ने जारी की 695 टैंकरों की सूची

Indore में जारी जलसंकट के बीच नगर निगम के टैंकरों से पानी बेचने और पानी वितरण के बदले लोगों से पैसे मांगने की शिकायतें सामने आई हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने शहर में पानी वितरण कर रहे 695 टैंकरों की सूची सार्वजनिक कर दी है और शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

नगर निगम आयुक्त Kshitij Singhal ने बताया कि शहर में कुल 616 निजी टैंकर किराए पर लिए गए हैं, जबकि 79 टैंकर नगर निगम के हैं। ये सभी टैंकर शहर के 85 वार्डों में पानी वितरण का कार्य कर रहे हैं।

निशुल्क जल वितरण के लगाए गए स्टीकर

नगर निगम के अनुसार सभी टैंकरों पर “निशुल्क जल वितरण” के स्टीकर लगाए गए हैं, ताकि नागरिकों को स्पष्ट जानकारी मिल सके कि पानी मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।

निगमायुक्त ने कहा कि यदि कोई ड्राइवर, क्लिनर या निगम कर्मचारी पानी बेचते हुए या घरों में पानी डालने के बदले पैसे मांगते हुए पाया जाता है, तो नागरिक इसकी शिकायत कर सकते हैं।

इन नंबरों पर करें शिकायत

नगर निगम ने शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 924499881 और 888985520 जारी किए हैं। इसके अलावा नागरिक 311 App के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

निजी टैंकरों पर भी निगरानी

जानकारी के अनुसार शहर में नगर निगम से जुड़े टैंकरों के अलावा कई निजी टैंकर भी सार्वजनिक पानी की टंकियों से पानी भर रहे हैं। आरोप है कि इनका सही रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था, जिससे पानी की कालाबाजारी की शिकायतें बढ़ रही थीं।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निगम प्रशासन का कहना है कि पानी बेचने या अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीतिक
समाचार
नागरिक सेवाएं पाएं