ब्रेकिंग
नर्मदापुरम में तवा बांध के 9 गेट खुले, निचले इलाकों में अलर्ट जारी
मुख्यमंत्री ने पचमढ़ी में समीक्षा बैठक की, पर्यटन विकास पर ज़ोर
इटारसी जंक्शन पर नई वंदे भारत का ट्रायल रन सफल
सोहागपुर में सहकारी समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी
सिवनी मालवा में किसान सम्मेलन आज, बीज वितरण होगा
बाबई क्षेत्र के स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत
नर्मदापुरम में तवा बांध के 9 गेट खुले, निचले इलाकों में अलर्ट जारी
मुख्यमंत्री ने पचमढ़ी में समीक्षा बैठक की, पर्यटन विकास पर ज़ोर
इटारसी जंक्शन पर नई वंदे भारत का ट्रायल रन सफल
सोहागपुर में सहकारी समिति चुनाव को लेकर सरगर्मी
सिवनी मालवा में किसान सम्मेलन आज, बीज वितरण होगा
बाबई क्षेत्र के स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 01-01-2024

भारत क्रिकेट शेड्यूल 2024 कैलेंडर टी20 विश्व कप आईपीएल से लेकर भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

Indian Cricket Team: भारतीय टीम 2024 में इंग्लैंड के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खेलेगी. हालांकि, अब तक बीसीसीआई ने पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन जून तक टीम इंडिया किस-किस टीम के खिलाफ खेलेगी, यह शेड्यूल तय हो च…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-01-2024
शेयर
भारत क्रिकेट शेड्यूल 2024 कैलेंडर टी20 विश्व कप आईपीएल से लेकर भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

Indian Cricket Team: भारतीय टीम 2024 में इंग्लैंड के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खेलेगी. हालांकि, अब तक बीसीसीआई ने पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन जून तक टीम इंडिया किस-किस टीम के खिलाफ खेलेगी, यह शेड्यूल तय हो चुका है. फिलहाल, भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेलना है. इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वहीं, इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपने घरेलू सरजमीं पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.

इस साल टीम इंडिया का शेड्यूल क्या है?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज की शुरूआत 25 जनवरी से होगी. वहीं, यह सीरीज 11 मार्च तक खेला जाना है. इस दौरान दोनों टीमें 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल के लिहाज से सीरीज बेहद अहम है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टी20 मुकाबलों का दौर शुरू हो जाएगा. इस सीरीज के बाद आईपीएल का आयोजन होना है. आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है. वेस्टइंडीज और अमेरिका की सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है.

इन टीमों के खिलाफ सीरीज खेलेगी टीम इंडिया...

टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेलेगी. हालांकि, बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन एफटीपी चक्र से साफ है कि साल के आखिरी छह महीनों में भारत को श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज खेलेगी. फिलहाल, भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 जनवरी से केपटाउन में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी.

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें