ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 15-03-2024

पोछा लगाने के बाद भी नहीं निकल रहा फर्श का मैल तो आज़माएं ये उपाय, शीशे की तरह चमक जाएगा फ्लोर

Image Source : SOCIAL floor cleaner घर को साफ-सुथरा रखने के लोग पोछा लगाने की जरूरत होती है। खासतौर से घर का फर्श रोज साफ करना चाहिए, क्योंकि बाहर से आते वक्त लोग अपने साथ कई तरह के जर्म्स और धूल-मिट्टी ले आते हैं। इससे न सिर्फ फर्श गंदा हो जाता है, बल्कि …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-03-2024
शेयर
पोछा लगाने के बाद भी नहीं निकल रहा फर्श का मैल तो आज़माएं ये उपाय, शीशे की तरह चमक जाएगा फ्लोर

Image Source : SOCIAL

floor cleaner

घर को साफ-सुथरा रखने के लोग पोछा लगाने की जरूरत होती है। खासतौर से घर का फर्श रोज साफ करना चाहिए, क्योंकि बाहर से आते वक्त लोग अपने साथ कई तरह के जर्म्स और धूल-मिट्टी ले आते हैं। इससे न सिर्फ फर्श गंदा हो जाता है, बल्कि जर्म्स और अन्य बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं। फर्श गंदा होने से लोगों की सेहत भी बिगड़ सकती है। इससे बचने के लिए तमाम लोग पोछा लगाते समय पानी में फ्लोर क्लीनर मिलाते हैं। हालांकि अगर आप चाहें, तो घर पर रखी कुछ चीजों से बेहतरीन और असरदार फ्लोर क्लीनर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में ये सभी चीजें मिलानी होंगी और फिर पोछा लगाना होगा।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

नींबू: नींबू का इस्तेमाल सिर्फ खाने पीने या फिर स्किन या हेयर के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि यह आपके घर को चमकाने में भी बेहद कारगर है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड वाले गुण गंदी से गंदी चीज़ें को आसानी से साफ़ करते हैं।

डिटर्जेंट पाउडर – बर्तन और कपड़ा धोने वाला लिक्विड पाउडर का इस्तेमाल आप फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए भी कर सकते हैं। डिटर्जेंट पाउडर एक न्यूट्रल क्लीनर है। यह फ्लोर की गंदगी और चिकनाई को हटाने में कारगर है।

सफेद सिरका – घर पर फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल किया जाता है। सिरका एक डिग्रीजर है और इसमें कीटाणुनाशक गुण होते हैं। इसमें एसिटिक एसिड होता है, जो ग्रीस और चिपकी गंदगी को साफ करने में मदद करता है।

सेनेटाइजर: कोविड काल में सेनेटाइजर बहुत ज़्यादा किया गया है। अपने फ्लोर का क्लीनर तैयार करने के लिए आप आप सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल करें।

ऐसे तैयार करें फ्लोर क्लीनर

घर पर फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए सबसे पहले कुछ 10 से 15 नींबू के छिलके लें। अब इन छिलकों पर डिटर्जेंट पाउडर डालें।अब इन नींबू को ग्राइंडर में एकदम बारीक पीस लें। जब पीसकर हो जाए तब उसमें अच्छी तरह से छान लें। अब इसे 1 से 2 लीटर पानी में मिलाएं। उसके बाद इसमें 1 कप सफेद सिरका और आधा कप सेनेटाइजर मिक्स करें। आपका फ्लोर क्लीनर तैयार है। अब इस क्लीनर को एक डिब्बे में रख दें। पोछा मारने से पहले एक बाल्टी में पानी में और उसमे एक कप ये क्लीनर मिलाएं। इस पानी से फर्श को अच्छी तरह से साफ़ होगा। आप इस घोल से किचन, बेडरूम समेत घर की सभी जगहों के फ्लोर को आसानी से साफ कर सकते हैं

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
समाचार
नए स्थान तलाशें
Politics