ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 17-06-2026

Harda News: एसडीएम कार्यालय में घुसा पांच फीट लंबा धामन सांप, मची अफरा-तफरी

हरदा। जिले के एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब करीब पांच फीट लंबा धामन (रैट स्नेक) सांप कार्यालय परिसर में घुस आया। सांप को देखते ही कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय सर्प मित्र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 17-06-2026
शेयर
Harda News: एसडीएम कार्यालय में घुसा पांच फीट लंबा धामन सांप, मची अफरा-तफरी

हरदा। जिले के एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब करीब पांच फीट लंबा धामन (रैट स्नेक) सांप कार्यालय परिसर में घुस आया। सांप को देखते ही कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय सर्प मित्र को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

सर्प मित्र ने बताया कि धामन सांप विषहीन होता है और आमतौर पर चूहों व अन्य छोटे जीवों को खाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

समय रहते किए गए रेस्क्यू के कारण कोई जनहानि या अप्रिय घटना नहीं हुई। घटना के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

विशेषज्ञों के अनुसार बरसात के मौसम में बिलों में पानी भरने और भोजन की तलाश में सांप अक्सर रिहायशी एवं कार्यालय क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना देना चाहिए।

यह खबर शेयर करें
शेयर