ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 30-01-2025

Chhatarpur News : रिश्वत के रूपए लेकर भागा चौकीदार, लाल हो गए पटवारी के हाथ…<br>

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा माम…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-01-2025
शेयर

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का है जहां एक रिश्वतखोर पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है। दिलचस्प बात ये है कि पटवारी तो पकड़ा गया है लेकिन रिश्वत के रूपए अब तक नहीं मिले हैं।

नए स्थान तलाशें

पटवारी ने मांगी थी 7 हजार रूपए रिश्वत

बुधवार को छतरपुर के घुवारा के पटवारी देवेन्द्र राजपूत को लोकायुक्त की टीम ने 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। रिश्वतखोर पटवारी देवेन्द्र राजपूत ने फरियादी प्रकाश सिंह से जमीन के नक्शे की तरमीम कराने के एवज में 7 हजार रूपए की रिशव्त मांगी थी। फरियादी पूर्व में 2 हजार रूपए पटवारी देवेन्द्र को दे चुका था। जिसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त कार्यालय में मामले की शिकायत की। लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर