ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 13-03-2025

Chhatarpur News : कुएं में गिरने से 30 वर्षीय महिला की मौत, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप

छतरपुर जिले के महाराजपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 30 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। यह है पूरा मामला मामला महाराजपुर नगर पालिका और महाराजपुर थाना …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-03-2025
शेयर
Chhatarpur News : कुएं में गिरने से 30 वर्षीय महिला की मौत, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप

छतरपुर जिले के महाराजपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 30 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।

यह है पूरा मामला

मामला महाराजपुर नगर पालिका और महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान कुसमा गांव निवासी दीपा पटेल (पत्नी नीरज पटेल) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने नगर पालिका और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कुएं में गंदगी फैली हुई थी और इसमें पहले भी जानवरों के गिरने की घटनाएं हो चुकी थीं। क्षेत्रवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहले ही नगर पालिका से कुएं की सफाई कराने और उसमें जाल लगाने की मांग की थी। बावजूद इसके, प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे यह दुखद हादसा हो गया।

गंदगी से भरा कुआं, शव निकालने को कोई तैयार नहीं

महिला की मौत के बाद इलाके में रोष व्याप्त हो गया। कुएं में अत्यधिक गंदगी के कारण कोई भी उसमें उतरने को तैयार नहीं था, जिससे शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार, ग्रामीणों ने खटिया के सहारे महिला के शव को बाहर निकाला।

नगर पालिका पर भड़के लोग, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोग नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कुएं की सफाई और सुरक्षा के उपाय किए गए होते, तो यह दुर्घटना नहीं होती।

इस कुएं में गिरी महिला

महिला का शव निकालने की गई मशक्कत

यह खबर शेयर करें
शेयर