ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 03-06-2024

Bhopal News: प्रदेश के आठ दिग्गज बन रहे माननीय, कई दिग्गज झेल रहे अस्तित्व संकट

एमपी लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में आठ मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं। इसमें भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन, ग्वालियर से विवेक शेजवलकर, धार से छतरसिंह दरबार, विदिशा से रमाकांत भार्गव, झाबुआ से गुमान सिंह डा…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-06-2024
शेयर

एमपी लोकसभा चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में आठ मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं। इसमें भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन, ग्वालियर से विवेक शेजवलकर, धार से छतरसिंह दरबार, विदिशा से रमाकांत भार्गव, झाबुआ से गुमान सिंह डामोर, सागर से राजबहादुर सिंह और गुना से केपी यादव शामिल हैं। इनमें सिर्फ गुना से सांसद केपी यादव को छोड़ दे तो पार्टी ने ना तो इन नेताओं का प्रचार में कहीं नाम लिया ना ही कहीं उपयोग किया। गुना में यादव वोट बैंक को साधने के लिए जरूरी अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि गुना को दो नेता मिल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि केपी यादव की चिंता वे करेंगे। वहीं, चुनाव के दौरान यादव बड़े नेताओं के साथ मंच पर जरूर दिखे, लेकिन गुना में सिंधिया के लिए प्रचार करते नजर नहीं आए। पार्टी ने भी उनको बैतूल लोकसभा सीट पर काम की जिम्मेदारी सौंप दी। अब ये सभी सांसद भूतपूर्व हो जाएंगे तो उनके  राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

ये सांसद बनाएंगे हैट्रिक

भाजपा ने कई सीटों पर सांसदों को रिपीट किया है। इसमें कुछ तो तीसरी बार मैदान में हैं। इसमें राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, मंदसौर से सुधीर गुप्ता और रीवा से जनार्दन मिश्रा। इसमें नागर के सामने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हैं। इन तीनों सांसदों को हैट्रिक बनाने की चिंता सता रही है। इसके अलावा विदिशा में शिवराज सिंह चौहान, टीकमगढ में वीरेंद्र खटीक और मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते पांच से आठ बार चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।

संगठन में मिल सकती है जगह

इस बार जिन सांसदों के टिकट काटे गए हैं, उनको लेकर भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी सभी का ध्यान रखेगी। चुनाव के बाद पार्टी सभी का उपयोग करेगी। संगठन में बहुत काम काम है। उनकी भूमिका केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन तय करेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर