ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 14-04-2026

माखननगर में भारतीय किसान संघ का बिजली विभाग पर घेराव, 10 घंटे बिजली सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

नर्मदापुरम/माखननगर, तहसील माखननगर में किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान संघ द्वारा सेमरी हरचंद स्थित विद्युत मंडल सब-स्टेशन का घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 14-04-2026
शेयर

नर्मदापुरम/माखननगर, तहसील माखननगर में किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान संघ द्वारा सेमरी हरचंद स्थित विद्युत मंडल सब-स्टेशन का घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।

समाचार

आंदोलन में संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सोहागपुर डिवीजन के उप महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

प्रमुख मांगें

किसानों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कई अहम मांगें रखी गईं, जिनमें प्रमुख रूप से—

तहसील के सभी फीडरों पर किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

विद्युत विजिलेंस टीम किसानों की उपस्थिति में ही नलकूप मोटरों की भार क्षमता मापे और पंचनामा तैयार करे।

जले हुए ट्रांसफार्मरों को तय समय सीमा में बदला जाए, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू ट्रांसफार्मरों को भी शीघ्र बदला जाए।

बिजली लाइनों के रखरखाव के अभाव में हो रही परेशानियों को दूर करते हुए शीघ्र मेंटेनेंस कार्य कराया जाए।

कई ग्रामों में 11 केवी लाइन के तार जमीन से मात्र 10 फीट ऊपर होने से दुर्घटना की आशंका है, जिन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए।

ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए।

विभाग का आश्वासन

ज्ञापन प्राप्त होने के बाद उप महाप्रबंधक ने किसानों को आश्वस्त किया कि सड़क किनारे की लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ठीक कराया जाएगा तथा अन्य लाइनों का सुधार कार्य फसल कटाई के बाद, बारिश से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

तहसील अध्यक्ष राजेश दीवान एवं तहसील मंत्री गोपाल मीणा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान संघ आगामी समय में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस धरना-प्रदर्शन में प्रांत, संभाग, जिला, तहसील एवं ग्राम इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर