ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 05-08-2024

Akshay Kumar and Twinkle Khanna Fight : जब अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी और ट्विंकल खन्ना की सबसे ज्यादा लड़ाई किस बात को लेकर होती

Akshay Kumar and Twinkle Khanna Fight: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के पावर कपल हैं. 23 सालों से दोनों साथ में हैं और हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. कपल के दो बच्चे आरव और नितारा हैं. अक्षय और ट्विंकल की बॉन्डिंग काफी मजेदार है. अक्सर दोनों अपनी …

भौगोलिक संदर्भ

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 05-08-2024
शेयर
Akshay Kumar and Twinkle Khanna Fight : जब अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी और ट्विंकल खन्ना की सबसे ज्यादा लड़ाई किस बात को लेकर होती

Akshay Kumar and Twinkle Khanna Fight: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के पावर कपल हैं. 23 सालों से दोनों साथ में हैं और हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. कपल के दो बच्चे आरव और नितारा हैं. अक्षय और ट्विंकल की बॉन्डिंग काफी मजेदार है. अक्सर दोनों अपनी इक्वेशन के बारे में बात करते नजर आए हैं. एक बार अक्षय ने ट्विंकल संग अपनी फाइट को लेकर बात की थी.

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

कैसे हैं अक्षय और ट्विंकल?

2018 में GQ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आप और ट्विंकल बिल्कुल अलग इंसान हैं तो आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को कैसे इतने अच्छे से चला रहे हैं? अक्षय ने कहा कि वो और ट्विंकल पूरी तरह से अलग हैं. अक्षय ने कहा कि वो ज्यादा पढ़ते नहीं हैं. वहीं ट्विंकल बहुत पढ़ती हैं. ट्विंकल इंग्लिश में सोचती हैं और मैं हिंदी में सोचता हूं. अक्षय ने ये भी कहा कि ट्विंकल आउटस्पोकन हैं और मैं डिप्लोमेट हूं. मैंने और ट्विंकल ने ये कभी नहीं सोचा कि हमारी शादी कैसे चल रही है.

इसके अलावा अक्षय ने अपनी और ट्विंकल की लड़ाई को लेकर कहा कि वो हॉलिडे के दौरान अपनी फैमिली को पैम्पर करना पसंद करते हैं, लेकिन ट्विंकल इसे सिंपल रखना चाहती हैं. ट्विंकल अक्सर ये पूछती हैं कि आखिर प्राइवेट चार्टर में ट्रैवल करने की क्या जरुरत है जब वो कमिर्शियल फ्लाइट में ट्रैवल कर सकते हैं. ट्विंकल ये भी कहती हैं कि उन्हें तीन बेडरूम वाले विला की क्या जरूरत है, जबकि दो बेडरूम वाला  विला ही काफी होगा.

बता दें कि हाल ही में फिल्म खेल खेल में के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय से जब सवाल किया गया था कि क्या ट्विंकल उनका फोन चेक करती हैं तो इस पर उन्होंने कहा था कि मेरे फोन में पासवर्ड लगा है, कोई ओपन नहीं कर सकता.

समाचार

वर्क फ्रंट पर अक्षय को फिल्म खेल खेल में देखा जाएगा. ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी.

यह खबर शेयर करें
शेयर