शासकीय महाविद्यालय माखननगर में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

“स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है” – डॉ. नीता चौबे

माखननगर। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) पर शासकीय महाविद्यालय माखननगर में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. नीता चौबे ने मां सरस्वती, मेजर ध्यानचंद एवं राष्ट्रकवि पं. माखनलाल चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की।

खेल से जुड़ना है स्वास्थ्य की कुंजी

कार्यक्रम संयोजक डॉ. आई.एस. कनेश ने खेलों को स्वास्थ्य से जोड़ते हुए युवाओं को खेलों में सक्रिय रहने का संदेश दिया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीता चौबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा –फ़ “खेलों में सक्रिय रहने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास करता है।”



खेल जीवन का अनिवार्य हिस्सा

वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डी.एस. खत्री ने कहा कि खेल को जीवन का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए और प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल के लिए देना चाहिए।
डॉ. धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि खेल एवं योग के माध्यम से रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं। कई विभागों में खेल कोटे से नियुक्तियां मिलती हैं।

करियर निर्माण में भी मददगार

डॉ. अमिताभ शुक्ला ने कहा कि आज के दौर में फिजिकल ट्रेनर और योग ट्रेनर की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसलिए विद्यार्थी खेल और योग से जुड़कर अपने करियर को भी मजबूत बना सकते हैं।

खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, क्रिकेट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. आई.एस. कनेश के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन छात्र स्वास्तिक रावत ने किया तथा आभार डॉ. अनीता साहू ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. आकांक्षा यादव, डॉ. सुमन अवस्थी सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!