![](https://i0.wp.com/denvapost.com/wp-content/uploads/2024/12/%E0%A4%AA%E0%A4%9A%E0%A4%AE%E0%A4%A2%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B5-2024-25_20241226_204729_00005233728619447679764.jpg?resize=1024%2C576&ssl=1)
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नर्मदापुरम जिले के पर्यटन स्थल पचमढी जिला नर्मदापुरम में पचमढी महोत्सव का आयोजन 26 दिसम्बर से 01 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। तत्संबंध में कलेक्टर / अध्यक्ष जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद नर्मदापुरम सोनिया मीना ने पचमढी महोत्सव 2024-25 के दौरान आयोजित कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु जिले के अधिकारियों/कर्मचारियों को निम्न कार्य संपादन करने का दायित्व सौंपा है। संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम रहेंगे एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती अनीषा श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पिपरिया रहेंगी।
जारी आदेशानुसार कलेक्टर सुश्री मीना ने पचमढी महोत्सव का शुभारंभ, कार्निवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आवास व्यवस्था एवं समस्त कार्य हेतु श्रीमती अनीषा श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पिपरिया को नोडल अधिकारी एवं वैभव बैरागी, तहसीलदार पिपरिया को सहायक का दायित्व सौंपा है। इसी प्रकार कानून एवं पार्किंग यातायात व्यवस्था कार्यक्रम के दौरान स्थल पर यातायात व पार्किग व्यवस्था किया जाने हेतु मोहित यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया को नोडल अधिकारी एवं उमाशंकर यादव थाना प्रभारी पचमढी को सहायक का, आपदा एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु राजेश जैन कमान्डेंट जिला होमगार्ड नर्मदापुरम को नोडल अधिकारी, पचमढी महोत्सव का शुभारंभ कार्निवाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के समस्त दायित्व / डयुटी में आये अधिकारियों/कर्मचारियों एवं कार्यक्रम मे आये प्रतिभागियों हेतु भोजन व्यवस्था के लिए नीरज श्रीवास्तव सीईओ साडा पचमढी को नोडल अधिकारी एवं अमजद खान को सहायक, विद्युत व्यवस्था हेतु प्रीयूष मंद्रह, डीजीएम एमपीईबी पिपरिया को नोडल अधिकारी एवं महेश झरबडे को सहायक, चिकित्सा व्यवस्था चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना एवं एम्बूलेंस की व्यवस्था हेतु डॉ दिनेश दहलवार सीएमएचओ नर्मदापुरम को नोडल अधिकारी एवं डॉ रिचा कटकवार को सहायक, प्रिटिंग कार्य व्यवस्था फ्लेक्स, बैनर, पेम्पलेट, स्टीकर्स, आमंत्रण कार्ड, प्रमाण पत्र, पोस्टर आदि की डिजाइनिंग, प्रचार प्रसार सामग्री का प्रकाशन एवं अन्य व्यवस्थाऐ हेतु योगेन्द्र राय, परियोजना अधिकारी जि.पं. नर्मदापुरम को नोडल अधिकारी एवं मनोज सिंह ठाकुर प्रबंधक पर्यटन को सहायक, आमंत्रितों की सूची तैयार कर आमत्रंण कार्डो का वितरण कार्य हेतु आशीष शर्मा, डीपीएम एनआरएलएम जि.पं. नर्मदापुरम को नोडल अधिकारी एवं किशोर सिलधारिया को सहायक, प्रचार-प्रसार व्यवस्था कार्यक्रम का प्रचार प्रसार तथा प्रतिदिन के कार्यकमों का समाचार पत्रों, पत्रिकाओं तथा इलेक्ट्रनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य हेतु सुश्री रश्मि देशमुख, सहायक संचालक जनसंपर्क को नोडल अधिकारी एवं मनोज सिंह ठाकुर प्रबंधक पर्यटन को सहायक, कन्ट्रोल रूम प्रभारी कार्यक्रम के दौरान तहसील में कन्ट्रोल रूम संबंधी समस्त दायित्व हेतु प्रकाश कुम्भारे, नोडल प्रभारी डाईट प्राचार्य पचमढ़ी को नोडल अधिकारी एवं महेश प्रकाश आर्य, मनीष पाटिल एवं राजकुमार यादव को सहायक, पचमढी महोत्सव का शुभारंभ कार्निवाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के समस्त दायित्व हेतु नीरज श्रीवास्तव, सीईओ साडा पचमढी तथा ए.यू. खान क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यटन पचमढी को नोडल अधिकारी, फूड फेस्टिवल (पारम्परिक एवं आर्गेनिक) हेतु जे आर हेडाऊ, डीडीए कृषि नर्मदापुरम, श्रीमती रीता उइके, उपसंचालक उद्यानिकी नर्मदापुरम एवं आशीष शर्मा, डीपीएन एनआरएलएम जि.प. नर्मदापुरम को नोडल अधिकारी तथा रविन्द्र विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रबंधक, NRLM को सहायक, स्टार मेजिंग / हैरिटेज वॉक/टेम्पल बाँक कार्यक्रम के लिए एसपी सिंह बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा अमित मांडेकर एवं प्रकाश कुम्भारे को सहायक, पचमढ़ी रन/पचमढ़ी ऑन साइकिल कार्यक्रम हेतु सुश्री उमा पटेल, जिला खेल अधिकारी नर्मदापुरम को नोडल अधिकारी एवं श्री महेन्द्र पचलानिया को सहायक, रॉक आर्ट पेंटिंग वॉक/नेचर वाँक कार्यक्रम / बटर फ्लाई गतिविधि/वर्ड वांचिग कार्यक्रम हेतु संजीव शर्मा सहायक एसटीआर पचमढ़ी एवं श्रीमती रीता उइके, उप संचा उद्यानिकी नर्मदापुरण को नोडल अधिकारी, वर्ष का पहला सूर्योदय, योगा कार्यक्रम हेतु राजीव शर्मा सहायक एसटीआर पचमढ़ी, एवं श्रीमती विमला गढ़वाल, जिला आयुष अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा डॉ विजय उइके, आयुर्वेद चिकि अधिकारी को सहायक, जुम्बा कार्यक्रम (सूर्य नमस्कार पार्क) हेतु नीरज श्रीवास्तव सीईओ साहा पचमढ़ी, एयू खान क्षेत्रीय प्रबधक पर्यटन पचमढ़ी एवं सुश्री उमा पटेल, जिला खेल अधिकारी नर्मदापुरम को नोडल अधिकारी, धूपगढ़ पर गिलेट कैफे हेतु आशीष शर्मा, डीपीएम NRLM नर्मदापुरम को नोडल अधिकारी एवं रविन्द्र विश्वकर्मा NRLM को सहायक, तथा अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी हेतु श्रीमती रीता जइके, उपसंचालक उद्यानिकी नर्मदापुरम को नोडल अधिकारी एवं आर.एस. शर्मा, उद्यानिक अधीक्षक को सहायक का दायित्व सौंपा है।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद नर्मदापुरम सुश्री मीना ने निर्देश दिए कि उपरोक्तानुसार कार्यक्रमों के संबंध में सौंपे गये दायित्व अनुसार विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थों का ड्यूटी आदेश अपने स्तर से जारी करे एवं दिये गये दायित्वो का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से किया जाना सुनिश्चित करें।