Narmadapuram : माखननगर… प्रियंका चौधरी ने रोशन किया क्षेत्र का नाम,एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर बनी डॉक्टर, बधाई देने वालों को लगा तांता

Makhannagar : दीपक शर्मा/ जनपद माखननगर के ग्राम चौराहेट निवासिनी प्रियंका चौधरी ने अपने दादा मालकजी चौधरी एवं पिता शैलेन्द्र चौधरी के सपने को साकार करने के क्रम में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करते हुए डाक्टर बन गयी। प्रियंका के डाक्टर बनने की खुशी में घर सहित गांव‌ में खुशी का माहौल है। बधाईयां देने वाले लोगों,रिश्तेदारों का क्रम लगा हुआ है। गांव वाले अपनी बिटिया की उपलब्धि पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर से हैं। अपने दृढ़ निश्चय तथा परिश्रम के दम पर एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाली प्रियंका की उपलब्धि पर मिठाइयों का दौर जारी है।

प्रियंका चोैधरी माखननगर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत चौराहेट निवासी मालकजी चौधरी की पौत्री हैं। अपने जीवन काल में मालकजी चौधरी का सपना था कि हमारी पौत्री प्रियंका डॉक्टर बनें। जिसके बाद प्रियंका ने भी अपने दादा के सपने को उड़ान देने के लिए पूरी जान लगा दी और डॉक्टर बनकर ही घर आईं। उनके डॉक्टर बनने के बाद से पूरे घर में खुशी की लहर है। बिटिया की उपलब्धि पर पिता शैलेन्द्र चौधरी और माताजी गर्व महसूस कर रहे हैं।

वहीं संस्कृति की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है। आस-पडौस के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस अवसर पर शुभकामनाएं देने बालो में दद्दू चौधरी,सुमन कुमार चौधरी, मिथलेश पटेल,राजकुमार चौधरी सरपंच चौराहेट, हरिओम पटेल सरपंच बोरना, शिवकुमार पटेल उमरखेड़ी सहित हर कोई प्रियंका की कर्मठता तथा लगन की दाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए होनहार बेटी को अपना आशीष दे रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This will close in 0 seconds

error: Content is protected !!