जबलपुर/भोपाल, 31 मार्च 2026। पश्चिम मध्य रेलवे के लिए खरीदे गए गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल्स में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इंदौर की एक निजी कंपनी सहित रेलवे और RITES Limited के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
49 लाख के मेडल, शुद्धता पर उठे सवाल
सीबीआई को मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर स्थित पश्चिम मध्य रेलवे और इंदौर की कंपनी M/s Viable Diamonds के बीच 23 जनवरी 2023 को 3,640 गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल्स की सप्लाई का अनुबंध हुआ था। इन मेडल्स की कुल कीमत करीब 49.68 लाख रुपए तय की गई थी।
अनुबंध के अनुसार, निरीक्षण की जिम्मेदारी RITES के इंजीनियरों को दी गई थी। सितंबर और अक्टूबर 2023 में किए गए निरीक्षण में रिपोर्ट दी गई कि मेडल्स 99.90 प्रतिशत शुद्ध चांदी के हैं।